*◆ एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला, ऋण मेला, टेबलेट वितरण का किया गया भव्य आयोजन-*
*◆ 745 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं को हुआ शिलान्यास व लोकार्पण*
*◆ 01 हजार से अधिक युवाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र-*
*◆ 5027 लाभार्थियों को 191 करोड़ का ऋण वितरित किया गया-*
*◆ *8087 युवाओं टेबलेट वितरित किया गया। **
कानपुर दिनांक 29 अगस्त, 2024 (सू0वि0)* मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा आज राजकीय इण्टर कालेज लाल इमली, चुन्नीगंज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला, ऋण मेला व टेबलेट वितरण किया गया तथा 745 करोड़ रूपये की विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। रोजगार मेले के अन्तर्गत 01 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, 5027 लाभार्थियों को रोजगार हेतु 191 करोड़ का ऋण वितरण एवं 8087 युवाओं को टेबलेट वितरण किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने बटन दबाकर 745 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास परक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुदिता मिश्रा, आकाश कुमार पटेल, अंजलि भारतीय , नरेन्द्र प्रताप सिंह, उत्कर्ष सिंह, पंकज सोनकर, सक्षम सिंह राजावत, आसमा बानो, महक दुबे, आरूषी गौतम को टेबलेट प्रदान किया, साथ ही अमर नाथ रावत को 80.83 लाख, पारूल पटेल को 09 लाख, सीमा द्विवेदी को 02 लाख, पप्पी सचान को 04 करोड़ 47 लाख, रविन्द्र पाल सिंह को 01 करोड का ऋण योजना के अन्तर्गत चेक तथा अभिषेक सिंह, सूरज पाल सिंह, रवि कुमार, मोनी देवी, स्वामी वर्मा को रोजगार मेले के अन्तर्गत नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर की जनता को धन्यवाद देते हुये कहा कि प्रदेश सरकार कानपुर वासियों व नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु लगातार प्रयास कर रही है, इसी क्रम में आज जनपद कानपुर नगर को विभिन्न विकास परक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य 01 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, 5027 लाभार्थियों को 191 करोड़ का ऋण वितरण एवं 8087 युवाओं को टेबलेट प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि लाल इमली का पुनरुद्धार करने के बड़े पैकेज के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव उ0प्र0 सरकार के साथ हुये हैं। मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अब तक 6.5 लाख नौजवान सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। कहा कि जो भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा। परीक्षा में धांधली करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास, एक करोड़ का जुर्माने के साथ सम्पत्ति की जब्तीकरण कार्यवाही के साथ जोड़ा जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मा0 प्रधानमंत्री के मिशन रोजगार के अनुरूप अगले दो वर्षों में दो लाख सरकारी नौकरी देगी जिसमें से 60 हजार 02 सौ पदों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 50 लाख युवाओं को प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना, पी0एम0 विश्वकर्मा योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना और उ0प्र0 विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से रोजगार की योजना के साथ जोड़ने के बड़े कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ रही है।
आज कानपुर नगर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति की ओर आगे बढ रहा है। आज कानपुर नगर मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। सीसामऊ और जाजमऊ के सीवर का नाला गंगा में बहने से रोका जा रहा है, जिससे कि मां गंगा की अविरल व निर्मल धारा को पवित्र बनाये रखा जा सके। प्रदेश सरकार सुरक्षा, विकास, सुशासन के मॉडल को अपना रही है, लखनऊ व कानपुर के बीच बन रहा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे इस विकास की गति की ओर तेज करेगा। गंगा एक्सप्रेसवे बनने से भी कानपुर का चौमुखी विकास होगा, कानपुर की विकास परियोजनाओं को और आगे बढ़ाया जायेगा। प्रदेश सरकार गुण्डागर्दी व अराजकता से मुक्ति दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यन्त हर्ष है कि मैं कानपुर को 745 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे रहा हूं। वे नौजवान जिन्हें आज रोजगार, टेबलेट व जिन्हें रोजगार हेतु ऋण प्राप्त हुये है उन्हें मैं बधाई देता हूं।
इस अवसर पर मा0 मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना, मा0 मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग राकेश सचान, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मध्य निषेध नितिन अग्रवाल, मा0 राज्यमंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी अजीत सिंह पाल, मा0 राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला, मा0 सांसद कानपुर रमेश अवस्थी, मा0 सांसद अकबरपुर देवेन्द्र सिंह भोले, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, मा0 महापौर प्रमिला पाण्डेय, मा0 विधायक सरोज कुरील, सुरेन्द्र मैथानी, मोहित सोनकर (राहुल बच्चा), महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, मा0 विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक, मानवेन्द्र सिंह चौहान, सलिल विश्नोई, अविनाश सिंह चौहान तथा अन्य गणमान्य महानभावों, लाभार्थीगण सहित जन सामान्य उपस्थित रहे।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
भारतीय स्वरूप संवाददाता त्यौहार की शुरुआत होते ही एच ब्लॉक किदवई नगर में बढी चोरियो की संख्या, कहीं यह किसी बड़ी घटना का आगाज तो नहीं… जी हां पिछले कई दिनों से किदवई नगर बाईपास किनारे स्थित एच ब्लॉक में ग्रीन बेल्ट से लगे हुए घरों के बाहर प्रायः चोरियो की घटनाएं हो रही है। चूंकि सभी वारदाते बड़े स्तर की न होकर छोटी छोटी चोरिया जैसे जाली, ग्रिल, लोहे की रॉड आदि है इसलिए लोग इन्हें लेकर पुलिस के पास नही जाते जिससे चोरों के हौसले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही वाकया आज सबेरे तकरीबन 3 बजकर चालीस मिनट पर देखने में आया जब स्वैच्छिक दुनिया समाचार पत्र के ऑफिस के सामने लगे हुए स्टील के रॉड को तोड़ते हुए दो चोर दिखाई दिए। दिन में उस रॉड के टुकड़े आगे फुटपाथ पर नमकीन की दुकान पर दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज किदवई नगर थाना प्रभारी बहादुर सिंह को भेज दी गई और उन्हें पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने संजय वन चौकी इंचार्ज को कार्यवाही के लिए आदेशित भी किया है। बताते चलें कि पिछले वर्ष इसी समय एच ब्लॉक दो बड़ी चोरियां हुई थी। अब देखना है कि पुलिस किस चुस्ती फुर्ती से चोरों का हौसला पस्त करने हेतु कदम उठाती है वर्ना गणेश पूजन और राम लीला आदि त्योहारों में चोरी एक बड़ी समस्या हो सकती है।


अभियान गतिविधियाँ और पहुंच
इस अभियान का उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों को प्रमुख व्यक्तिगत अधिकारों का लाभ प्रदान करना और पीवीटीजी बस्तियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पीएम-जनमन हस्तक्षेपों के बारे में जानकारी प्रदान करना है, ताकि इन जनजातीय समुदायों को केंद्र और राज्य की योजनाओं और उनके तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस पहल में हर उस पीवीटीजी परिवार को शामिल किया जाएगा जिनसे दूरी, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी की कमी के कारण संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे परिवारों को उनके घर पर ही सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हाट बाजार, सामुदायिक सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी, बहुउद्देशीय केंद्र, वनधन विकास केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र जैसे स्थानों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए माईभारत स्वयंसेवकों, नेहरू युवक केंद्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों, एनएसएस, एनसीसी, एसएचजी/एफपीओ और अन्य ऐसे निकायों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की जा रही है।