भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र स्थित होटल गोविन्दम इलाइट में सुर सारथी परिवार ने नए पुराने गीतों की सुमधुर महफिल सजाई, ऐसे संगीतमय वातावरण में बरबस लोग झूमने को मजबूर हो गए, अवसर था सुर सारथी संगीत परिवार की ओर से आयोजित म्यूजिकल मीट 2026 का, सभी कलाकारों (जिनमें से अधिकांश अपने शौक में सिंगिंग करते हैं) की एक से बढ़कर एक धमाकेदार संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ साथ वहां का शालीन ,पारिवारिक और अनुशासित वातावरण देख के लगा कि यही सुर सारथी परिवार की खासियत है और यही उसे अन्य सांस्कृतिक आयोजनों से अलग छवि प्रदान करती है। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी के द्वारा माता सरस्वती जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन और उनका आशीष ग्रहण करके हुआ। उसके उपरांत कानपुर और लखनऊ से आए गायक/गायिकाओं की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों से सुबह १० बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की समाप्ति शाम 6.15 तक का समय किसी को पता ही नहीं चला। आयोजकों सर्व श्री आशीष अवस्थी, राजेंद्र श्रीवास्तव और अतुल दीक्षित ने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमी लोगों को तनाव से दूर अपने गायकी के शौक पूरा करना के लिए एक मंच प्रदान करना है। पूरे दिन तक चले इस कार्यक्रम में सर्व श्री राजेंद्र श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, आशीष अवस्थी, अंजना अवस्थी, संध्या श्रीवास्तव, आरती त्रिपाठी, रेनू अवस्थी, आलोक वर्मा, गोविन्द सिंह, की एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर