भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस एन सेन बी वी पी जी कॉलेज, मालरोड में छात्राओं को जागरूक करने हेतु साइबर सिक्योरिटी विषय से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन किया गया ,जिसमें कानपुर महानगर से साइबर सेल के थाना फीलखाना से एस आई दीपक कुमार शर्मा ,एस आई रमन कुमार और एस आई पूजा सिंह ने छात्रों को साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए से संबंधित प्रैक्टिकल बातें बताई। साइबर सिक्योरिटी वक्त की मांग है क्यूंकि साइबर ठग नए तरीक़े अपना कर आम नागरिकों को ठगने का कार्य करते है जिससे कभी अज्ञानता से, कभी भूल वाश और कभी किसी भय के कारण ठगी का शिकार होते हैं । पुलिस टीम ने छात्राओं को पोस्टर भी दिए जिनमें किसी भी तरह से दिक्कत में होने पर वे कैसे स्वयं को सुरक्षित कर सकती हैं, कैसे दूसरों की मदद कर सकती हैं ,के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।कार्यक्रम की प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और साइबर सिक्योरिटी की महत्ता से छात्राओं को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुमन , रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो गार्गी यादव तथा महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकायें, उपस्थिति रही ।छात्राओं ने धैर्य पूर्वक इस गूढ़ विषय को समझा और स्वयं को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहने की आवश्यकता को समझा ।
एस आई पूजा सिंह ने मिशन शक्ति के छठे अध्याय के विषय में जानकारी दी और कहा स्वयं को शशक्त बनाने की चाह हर महिला में होनी चाहिए और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए । कार्यक्रम की उपयोगिता देखते हुए छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और लगभग २०० छात्राओं ने लाभ उठाया ।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर