भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 13 अक्टूबर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा “सशक्त नारी, सशक्त कल” थीम पर महिला सशक्तिकरण एवं जेंडर संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सबीना बोदरा, मुख्य अतिथि प्रो. नीता जैन एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. सुफिया शहाब उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका “अद्रिजा : हर युग की प्रतिध्वनि” प्रमुख आकर्षण रही। नाटिका के माध्यम से सावित्रीबाई फुले, छवि राजावत, कल्पना सरोज एवं आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी जैसी प्रेरणादायी महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटिका ने महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका का संदेश दिया।
इसके पश्चात आयोजित ओपन माइक में विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का समन्वय प्रो. विभा दीक्षित ने किया तथा आयोजन प्रो. मनीषी त्रिवेदी एवं महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अर्चना वर्मा ने किया। कार्यक्रम ने लैंगिक समानता और समावेशी समाज के निर्माण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर