भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, एनसीसी एवं रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मिशन शक्ति जागरूकता यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय परिसर से ग्रीन पार्क स्टेडियम तक आयोजित इस यात्रा में 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम एवं सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो. अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस जागरूकता यात्रा का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यात्रा के माध्यम से छात्राओं ने महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, लैंगिक समानता तथा महिलाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. संगीता सिरोही के नेतृत्व में किया गया। इसमें रेंजर्स प्रभारी प्रो. स्वाति सक्सेना की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. साधना सिंह, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. अलका त्रिपाठी एवं डॉ. अंजना श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर