कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब का संकल्प समारोह आज गेंजेस क्लब में आयोजित हुआ । दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि सतीश महाना , विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, कोषाध्यक्ष सुनील साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत सहित अन्य पदाधिकारियो को गले में पट्टिका पहनाने के साथ ही प्रमाण पत्र प्रदान किये । मुख्य अतिथि सतीश महाना ने अपने संबोधन में कहां की समाज में पत्रकारिता का अपना एक विशेष स्थान है।
अखबार के समाचार को 90 प्रतिशत व्यक्ति सच मानते है , परंतु पिछले कुछ समय में विश्वसनीयता कुछ कम हुई है ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि पत्रकारिता मे सकारात्मक रूप में से भी चीजों को देखा जाए श्री महाना ने कानपुर प्रेस के पदाधिकारियो से उम्मीद जताई की नई पीढ़ी के लोग जो पत्रकारिता में आ रहे हैं , उन्हें सकारात्मक रूप से समाज की कैसे सेवा करनी है उसका मार्गदर्शन करें । उन्होंने वर्तमान राजनीति के परिदृश्य पर भी चर्चा करते हुए कहा कि एक आम धारणा थी कि राजनीति में गुंडे और कम पढ़े लिखे लोग आते हैं लेकिन उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद इस मिथक पर विराम लगाया गया और यह बताया की राजनीति में शिक्षक, वकील, डॉक्टर सहित विभिन्न कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति रहते हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश त्रिपाठी जी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला । प्रेस क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सरस वाजपेई ने पत्रकारों के समक्ष अपने तीन संकल्प को बयां किये, उन्होंने बताया कि पत्रकारों के लिए मेडिक्लेम पॉलिसी सहित कई अन्य कार्य हैं जो उनकी प्राथमिकता में है। इससे पूर्व वर्तमान महामंत्री कुशाग्र पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया । समारोह मे पूर्व मंत्री एवम कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार , पूर्व मंत्री एवम किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक सुरेंद्र मैथानी , समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तर दीपू पाण्डेय, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नौशाद अलम मंसूरी, सपा शहर अध्यक्ष फजल महमूद , पूर्व महापौर रवीद्र पाटनी और डेन नेटवर्क के डायरेक्टर संजीव दीक्षित सहित विभिन्न कार्य क्षेत्र की महान विभूतियों ने विशेष रूप से शिरकत की। आयोजन मे बड़ी संख्या मे वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश वर्मा ने और आभार अवनीश दीक्षित ने व्यक्त किया।
अध्यक्ष सरस वाजपेई , महामंत्री शैलेश अवस्थी , कोषाध्यक्ष सुनील साहू , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत , उपाध्यक्ष मनोज यादव , वरिष्ठ मंत्री मोहित दुबे , मंत्री शिवराज साहू और कार्यकारिणी पद के लिए कौस्तुभ शंकर मिश्रा , विवेक पांडे सोनू , दीपक सिंह , अमन चतुर्वेदी , गगन पाठक , अंकित शुक्ला , मयंक मिश्रा , दिवस पांडे , उत्सव शुक्ला , मोहम्मद नौशाद और रोहित निगम ने संकल्प लिया
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
महिला आरक्षण विधेयक पर यूं तो 45 साल पहले 1974 में सवाल उठ चुका था और महिला आरक्षण बिल पहली बार 1996 में देवगौड़ा सरकार ने 81वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में संसद में पेश किया था और उसके बाद कम से काम 10 बार यह बिल पेश किया गया लेकिन आपसी सहमति न होने के कारण और महिलाओं को आरक्षण की जरूरत ही क्या है इस विचार के मद्देनजर इस बिल को मान्यता नहीं मिली। यहां तक कि इस बिल को लेकर मारपीट तक की नौबत आ गई थी। शरद यादव यहां तक कह चुके थे कि, “इस बिल से परकटी महिलाओं को ही फायदा होगा।”
कानपुर 17 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, आर्मापुर पी. जी. कालेज, कानपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर विद्या मंदिर महिला डिग्री कालेज, कानपुर की समाजशास्त्र विभाग की असि. प्रोफेसर डॉ. पूर्णिमा शुक्ला ने “समाजशास्त्र का उद्भव तथा भारत में समाजशास्त्र का विकास’ विषय पर व्याख्यान दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डा. उमेश चन्द्र, असि. प्रो. अनुराग कुमार, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. अखिलेश दीक्षित, कपिल दीक्षित एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस व्याख्यान में समाजशास्त्र विषय के छात्र / छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व उद्बोधन से छात्र/छात्राएं लाभान्वित हुये।
आपको सहर्ष अवगत कराना है कि श्री नागरिक रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड एच ब्लॉक, किदवई नगर कानपुर द्वारा इसके 49वे दशहरा महोत्सव के शुभारंभ एवं रामलीला पार्क में शौचालय व पार्क के सुंदरीकरण का उद्घाटन दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को नगर प्रमुख प्रमिला पांडे के कर कमलों द्वारा हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनीश दीक्षित, कानपुर प्रेस क्लब तथा क्षेत्रीय पार्षद, वार्ड 92 अवधेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। नगर प्रमुख प्रमिला पांडे ने अपने संभाषण में कहा कि दशहरा महोत्सव केवल कानपुर नगर में ही नहीं बल्कि समूचे देश में बड़ी ही श्रद्धा व भावना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हम सभी को मिलजुल कर इस त्यौहार को मनाना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग सहित श्री नागरिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव मिश्रा, महामंत्री कृष्ण गोपाल तिवारी, अनुराग शुक्ला, चंद्रनाथ शुक्ला, सुरेश चंद्र शुक्ला, शिवांश शुक्ला प्रकाश शुक्ला, रविंद्र कुमार गुप्ता, सतीश पांडे, किशोर कुमार शुक्ला, अनंत मिश्रा, शुभम तिवारी, विष्णु शुक्ला, पप्पू अवस्थी, अजय बाजपेई, विनय सिंगर, संजीव शुक्ला भइयन, कुककू मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, गुड्डू यादव, रजोल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, निगोहां, लखनऊ के तत्त्वावधान में नक्षत्र फाउण्डेशन द्वारा ‘‘आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नैतिक मूल्य और सामाजिक सरोकार ‘‘ विषयक शैक्षिक दक्षता वृृद्धि व्याख्यानमाला की तृतीय प्रस्तुति का आयोजन किया गया।
उक्त व्याख्यानमाला में वक्ता के रूप में अर्जुन देव भारती(उप सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं डॉ. जनमेजय जायसवाल (असिस्टेंट प्रोफेसर, दर्शनशास्त्र विभाग, मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने जनपद अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2023 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करने के साथ ही 699.79 करोड़ की लागत से 879 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।



विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सीआरटीडीएच कार्यक्रम के अंतर्गत पांच चिंतन शिविरों की श्रृंखला में पांचवें “सीआरटीडीएच एम्पावरिंग एमएसएमईः विषय पर चिंतन शिविर” का उद्घाटन 13 अक्टूबर 2023 को दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के डीएसआईआर-सीआरटीडीएच में हुआ। डीपीएसआरयू), नई दिल्ली। चिंतन शिविर अधिक सार्थक अनुसंधान को मजबूत बनाने तथा वैज्ञानिक ज्ञान, विचारों और आविष्कारों तथा बाजार योग्य उत्पादों और सेवाओं के व्यावहारिक अप्लीकेशन के बीच के अंतर को पाटने के लिए एक अनुकूल इको-सिस्टम बनाने में उद्योग और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को सहज बनाने के लिए आयोजित किया गया था। चिंतन शिविर के प्रारंभ में मुख्य अतिथि, डीएसआईआर की सचिव और महानिदेशक डॉ. एन. कलईसेल्वी का उद्घाटन भाषण हुआ। डॉ. कलईसेल्वी ने अपनी टिप्पणी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” बनाने के विजन को साकार करने के लिए एमएसएमई, स्टार्टअप और इनोवेटर्स को सक्षम बनाने में डीएसआईआर और सीआरटीडीएच के महत्त्व पर बल दिया। डीपीएसआरयू के कुलपति प्रोफेसर रमेश के गोयल ने विभिन्न हितधारकों को उनकी अनुसंधान एवं विकास संबंधी गतिविधियों में सहायता करने में डीएसआईआर-सीआरटीडीएच-डीपीएसआरयू के प्रयासों की सराहना की। सीआरटीडीएच की प्रमुख डॉ. सुजाता चकलानोबिस ने चिंतन शिविर के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि एमएसएमई नवाचार इको-सिस्टम के एक प्रमुख घटक के रूप में भारत को वैश्विक स्तर पर अनुसंधान एवं विकास और मेन्युफेक्चरिंग के केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। डीपीएसआरयू के रजिस्ट्रार प्रोफेसर हरविंदर पोपली ने डीपीएसआरयू में अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार के लिए उद्योगों को संगठित करने की दिशा में डीपीएसआरयू के प्रयासों की जानकारी दी। डीपीएसआरयू में सीआरटीडीएच की परियोजना समन्वयक प्रोफेसर गीता अग्रवाल ने सीआरटीडीएच के उद्देश्य, प्राप्त उद्देश्य तथा भविष्य के लक्ष्यों, एमएसएमई कनेक्ट पहल, एमएसएमई के लिए सुलझाए गए विषयों, प्रस्तुत सेवाओं और एमएसएमई के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी।
इस आयोजन में गहन चर्चा, महत्वपूर्ण विश्लेषण और रणनीतिक योजना के माध्यम से सरकारी अधिकारियों, डीपीएसआरयू और हितधारकों के संयुक्त समझ, ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग किया गया। इस सार्थक बातचीत में देश में एमएसएमई, स्टार्ट-अप और इनोवेटर्स के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के संभावित उपायों पर विचार-मंथन किया गया, साथ ही भारत को किफायती स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में औद्योगिक अनुसंधान और मैन्युफेक्चरिंग का प्रमुख वैश्विक केंद्र बनाने के अवसरों का लाभ उठाया गया।
कानपुर 14 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. ऍन. सेन महाविद्यालय की ऍन. एस. एस. यूनिट ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम की श्रंखला में अमृत कलश वाटिका की स्थापना कॉलेज परिसर में की जिसमें ऍन. एस. एस. की स्वयंसेविकाओं ने औषधिय पौधे लगाकर वाटिका के संरक्षण की शपथ ली । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुमन ने तुलसी का पौधा लगाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । चीफ प्रॉक्टर ममता अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी प्रो० चित्रा सिंह तोमर, सह-प्रभारी डॉ० प्रीति सिंह तथा अन्य शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में भाग ले कर कार्यक्रम सफल बनाया

