देश भर में डाक विभाग के माध्यम से श्रद्धालु मँगा रहे श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद, मात्र 251 रूपये के ई-मनीऑर्डर द्वारा
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-दिव्य स्वरूप में आने के बाद देश भर के श्रद्धालुओं में इसके प्रसाद की भी माँग बढ़ी है। डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जून 2020 में नए स्वरुप में आरम्भ इस सेवा के तहत अब तक लगभग साढ़े चार हजार लोगों को डाक विभाग के माध्यम से प्रसाद उपलब्ध कराया जा चुका है और इससे करीब 10 लाख 13 हजार रूपये का राजस्व डाक विभाग को प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। श्री यादव ने इस अवसर पर एक विशेष पोस्टर भी जारी किया, जिसे देश भर के प्रमुख डाकघरों में लगाने के लिए भेजा जायेगा ताकि देश भर में अधिकाधिक लोग घर बैठे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद स्पीड पोस्ट से मँगा कर लाभान्वित हो सकें। फ़िलहाल प्रसाद की ज्यादा मांग कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलांगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड इत्यादि राज्यों से डाक विभाग को ज्यादा प्राप्त हो रही है।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद मँगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होता है। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा, जिस पर वाराणसी के घाट पर जारी डाक टिकट की प्रतिकृति भी अंकित होगी। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इसे मात्र ₹ 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।
श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद में शामिल वस्तुएं-
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है। प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल श्री राजन ने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एस.एम.एस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक पी.सी. तिवारी, सहायक निदेशक दिनेश साह, ब्रजेश शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक अजय मौर्या, सहायक लेखा अधिकारी संतोषी राय, निरीक्षक श्रीकांत पाल, रामचंद्र यादव, श्री प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र यादव, राहुल वर्मा, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
रामू काका सब खिड़कियाँ दरवाज़े अच्छे से बंद कर दीजिए,आज बारिश खूब जम कर हो रही है।अपने नौकर को आवाज़ दे कर श्वेता ने खिड़की से झांका तो सोच रही थी,चलो अच्छा भी है आज मेरे पौधों को पानी मिल गया।पिछले काफ़ी दिनों से तेज धूप से बेचारे मुरझा से गये थे। इतने में कबीर ,श्वेता के पति जो शहर के अच्छे बिज़नेस मैन मे से एक है ,कमरे में दाखिल हुए और कहने लगे।खुद से क्या बातें किये जा रही हो ?श्वेता कहने लगी !आज बोर हो गई हूँ सुबह से बारिश भी हो रही है।श्वेता ने कबीर से पूछा !कंयू न आज सावी के यहाँ चले? श्वेता की सहेली”सावी का पति भी शहर का माना हुआ सर्जन है,MO6F.jpg)

कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्मानंद कालेज के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल पारितोष भौमिक जी एवं आयुष मंत्रालय द्वारा नामित योग विशेषज्ञ श्रीमती भावना श्रीवास्तव जी एवं ले० कर्नल अविनाश शर्मा जी पधारें तत्पश्चात ब्रह्मानंद कालेज के प्राचार्य डॉ० विवेक द्विवेदी जी के द्वारा सभी का पुष्प भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। मंच संचालन का कार्य महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉ. एस. एस. भदौरिया जी में किया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने अपने उदबोधन में NCC कैडेटो NSS स्वयंसेवकों के साथ साथ मिशन शक्ति से जुड़ी छात्राओं और छात्रों को अपने जीवन में योग को अपनाने और आम जनमानस को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कर्नल परितोष भौमिक जी ने भी सैनिक के जीवन में योग का अहम योगदान बताया। आयुष मंत्रालय द्वारा नामित श्रीमती भावना श्रीवास्तव जी ने अपने सम्बोधन में मानव जीवन में स्वस्थ समाज की परिकल्पना योग का अहम योगदान बताया । आयुष मंत्रालय द्वारा नामित श्रीमती भावना श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में मानव जीवन में सवस्थ समाज की परिकल्पना योग के माध्यम से ही संभव है इस पर विस्तृत चर्चा की तथा युवाओं को बढ़चढ़ को योग को अपनाने हेतु आवाहन तथा अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर ब्रह्मानन्द NCC के प्रभारी ले० अंजन कुमार NSS प्रभारी डा० प्रमोद कुमार व मिशन शक्ति प्रभारी डा० अर्चना पाण्डेय सुबेदार मेजर सतेन्द्र दुबे तथा अन्य NCC कार्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षकगण उपिस्थत रहे।