Breaking News

कानपुर

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में मिशन शक्ति फेज ५ के अंतर्गत महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर क्राइस्ट चर्च कॉलेज द्वारा मिशन शक्ति फेज ५ के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. जोसेफ डेनियल के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. मीतकमल द्वारा महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ पूनम सचान ने छात्रों को महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बल देते हुए उसके लक्षण से अवगत कराया|पीएमएस, मेनोपॉज आदि के बारे मे जागरूक किया| साथ ही साथ छात्रों का हीमोग्लोबिन, हाइट, वजन आदि का परीक्षण अमित और धर्मेंद्र ने किया । आज के इस कार्यक्रम में अंजली सचान, काँची त्रिपाठी , सुंदरम मिश्रा, आदि लोगों ने अपना विशेष योगदान दिया |

Read More »

वीरांगनाओं की कहानी छात्राओं की जुबानी

भारतीय स्वरूप संवाददाता  कानपुर 22 अक्टूबर क्राइस्ट चर्च कॉलेज द्वारा मिशन शक्ति फेज ५ के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. जोसेफ डेनियल के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. मीतकमल द्वारा ” *वीरांगनाओं की कहानी उनकी जुबानी* ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हमारे देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली वीरांगनाओं की कहानी रैंप वॉक के माध्यम से प्रदर्शित की। इसमें रानी लक्ष्मीबाई,रानी बेगम हजरत महल, सरोजनी नायडू,आदि की वीरगाथाओं का वर्णन छात्राओं के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के सदस्यों में कॉलेज की उप प्राचार्या प्रो. श्वेता चंद, डॉ.सोफिया साहब, प्रो.विभा दीक्षित मौजूद रहे।  रैम्प वॉक में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः साक्षी गुप्ता, अनमता शहाबुद्दीन, स्वास्तिक दुबे ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंजली सचान द्वारा किया गया। को कर्यक्यूलर प्रोग्राम के समन्वयक प्रो .संजय सक्सेना ने *”काकोरी ट्रेन एक्शन*” पर एक नाट्य मंचन बच्चों के द्वारा करवाय । इस नाट्य की निर्देशिका प्रो○ मीतकमल और सह- निर्देशक कांची त्रिपाठी व सुंदरम मिश्रा रहे। इसमें चंद्रशेखर आज़ाद की भूमिका सुंदरम मिश्रा,राम प्रसाद बिस्मिल कुशल गुप्ता, राजेंद्र लहर,अब्दुल वासिफ रोशन सिंह मनोज बाजपेई द्वारा बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया जिसमें पूरे पिछले इतिहास की छवि एक बार फिर आंखों के सामने नाट्य मंचन के द्वारा देखने को मिली। आज के इस कार्यक्रम में रित्विक द्विवेदी, प्रियांशी सिंह , शाजिया बानो,शोभित गुप्ता आदि लोगों ने अपना विशेष योगदान दिया।

Read More »

एस एन सेन बा वि पी जी कालेज में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 21 अक्टूबर एस एन सेन बा वि पी जी कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग ने एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया ! कार्यक्रम का शुभारंभ समाज शास्त्र विभागाध्यकक्षा डा‌ निशि प्रकाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में रचनात्मकता व जागरूकता आती है। अंग्रेजी, विभागाध्यक्ष डा.अलका टण्डन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में तीन-तीन छात्राओं की टीम बनाई गई थी, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
गंगा, यमुना, सरस्वती और नर्मदा
प्रतियोगिता में कुल छह राउंड थे- चौथा राउंड आडियो- विजुअल राउंड था। सरस्वती टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम गंगा द्वितीय स्थान पर तथा यमुना टीम तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के अंत में डा.रश्मि गुप्त(विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ) धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. कोमल सरोज ने किया। कार्यक्रम में डा.ममता अग्रवाल, डा.गार्गी यादव, डा.रेखा चौबे, डा.प्रीति सिह, डा.मीनाक्षी व्यास, डा.शुभा बाजपेयी,डा.अनामिका. पूजा गुप्ता, डा.शिवांगी, डा.अमिता, डा.रेशमा, डा.समीक्षा आदि उपस्थित रहे

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.O के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर 14 अक्टूबर सिविल लाइंस स्थित दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवम् महाविद्यालय की मिशन शक्ति प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में छात्राओं के द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन – मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी एक रूप अनेक, महिला सशक्तिकरण तथा लैंगिक समानता आदि विषयों पर पोस्टर बनाए गए। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकालकर, शपथ एवं संगोष्ठी आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। इस कार्यक्रम में कुल 50 वॉलिंटियर्स ने हिस्सा लिया।

Read More »

एस .एन. सेन बालिका पी.जी. महाविद्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जंयती मनाई गई

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 15 अक्टूबर एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. महाविद्यालय में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की 93वीं जयंती विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर भाषण, ग्रीटिंग कार्ड एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। दीप प्रज्वलन व डॉ कलाम जी के चित्र का माल्यार्पण प्राचार्या डॉ प्रोफेसर सुमन, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ निशि प्रकाश एवं डॉ रेखा चौबे द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-

सर्वश्रेष्ठ भाषण : आलिया ख़ातून (बीएससी प्रथम वर्ष)
सर्वश्रेष्ठ ग्रीटिंग कार्ड : आयशा (बीएससी प्रथम वर्ष)
सर्वश्रेष्ठ पोस्टर : अंजलि गौतम (बीएससी तृतीय वर्ष)

महाविद्यालय के विज्ञान संकाय की छात्राओं ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके प्रेरक विचारों को शब्दों एवं कार्ड्स के माध्यम से व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन ने कलाम जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के जीवन में उनके विचारों का महत्व समझाया। उन्होंने कलाम जी द्वारा आविष्कृत कलाम – राजू स्टेंट से जुड़ी अपने जीवन की घटना साझा की। इस अवसर पर सभी ने दिवंगत मशहूर उद्योगपति श्री रतन टाटा जी को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सृष्टि जायसवाल और द्वितीय वर्ष की छात्रा माही तिवारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ गार्गी यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ ममता अग्रवाल, डॉ निशा वर्मा, डॉ किरण, डॉ प्रीति पांडेय, डॉ मीनाक्षी व्यास, डॉ रचना निगम, डॉ शिवांगी यादव, डॉ समीक्षा सिंह, अमिता सिंह आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Read More »

एस एन सेन बालिका पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, रोटरी क्लब आर्यन कानपुर एवं सेन्टर फॉर साइट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में फ्री आई चेकअप आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस एन सेन महाविद्यालय में  फ्री आई चेकअप करवाया गया । यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एव रोटरी क्लब आर्यन कानपुर एवं सेन्टर फॉर साइट हॉस्पिटल के सौजर्य से सेन स्मार्ट रूम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कर करवाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो सुमन ने छात्राओ को यातायात सम्बन्धित जानकारी देते हुए आँख एवं उसकी सफाई के महत्व के बार में बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ बी एन आचार्य प्रसीडेन्ट रोटरी क्लब कानपुर आर्यन ने छात्राओ को इस जाँच के लाभो का महत्व समझाया। जानकारी देते हुए दाव प्रीति सिंह ने बताया डॉ अभिनव डॉ करन, डॉ मनोज ने सभी की जाँच करते हुए उपयुक्त सलाह दी ।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । लगभग 150 छात्राओ एवं 23 शिक्षको एवं 15 शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने अपने आँखो की जाँच करवाई।

Read More »

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर जागरूकता रैली निकली

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में एनएसएस वॉलिंटियर्स तथा महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के द्वारा *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा* के उद्देश्य को ध्यान में रखकर एक जागरूकता रैली निकाली गई तथा सिविल लाइंस स्थित वी आई पी रोड, मर्चेंट चेंबर चौराहे पर आने जाने वाले वाहन चालकों को पोस्टर आदि के माध्यम से रोड सेफ्टी के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। दो पहिया वाहन पर चलने वाले यात्रियों को हेलमेट न लगाने के नुकसान के बारे में बताते हुए उन्हें हेलमेट लगाकर सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील छात्रों के द्वारा की गई तथा कार चालकों को सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाने एवं ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन प्रयोग न करने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में कुल 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Read More »

स्वस्थ समाज के लिए मानसिक विकारों से छुटकारा जरूरी : डॉ अमरीन

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब में एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सल रिलीफ ऐड (AURA) ट्रस्ट की संस्थापक डॉ अमरीन फातिमा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया, ” AURA ट्रस्ट के बैनर तले ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अनेक बच्चों को नशे की लत से छुटकारा दिलाया गया है और निरन्तर छुटकारा दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों को मानसिक विकारों से उबारने का काम किया है। “

डॉ फातिमा ने यह भी बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि लोगों के बेहतर जीवन के लिए कार्य करना है।
उन्होंने अपील की कि अगर किसी को मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है तो वह कभी भी मुझसे या ट्रस्ट के सदस्यों से सम्पर्क कर सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगो को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। भावनात्मक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक संतुलन बनाये रखना चाहिए। क्योंकि आत्महत्या का एक कारण यह भी है।
यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की परिभाषा के मुताबिक, लोगों को मानसिक विकारों से ही मुक्ति नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहना, सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना और मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत रहना भी मानसिक स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है।
प्रेस वार्ता में मौजूद फिजियोथेरेपिस्ट सौम्या बाजपेयी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि संस्था से जुड़ें और समाजहित में सहयोग करें।
प्रेस वार्ता में संस्था की संस्थापक डॉ अमरीन फातिमा, फिजियोथेरेपिस्ट सौम्या बाजपेयी, पत्रकार श्याम सिंह पंवार मौजूद रहे।

Read More »

दयानंद गर्ल्स कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता  दयानन्द गर्ल्स पी जी कालेज, कानपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं अभियान में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय की रोड सेफ्टी क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में *सड़क सुरक्षा , जीवन रक्षा* विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें।यातायात से सम्बन्धित पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवम् व्याख्यान का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओ के माध्यम से छात्राओं ने यातायात नियमों एवं नियमों के पालन न करने पर क्या दुष्परिणाम हो सकतें है? विषय पर विचार विमर्श किया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. वंदना निगम तथा सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो. अर्चना वर्मा जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। निर्णायक मंडल में आई क्यू ए सी इंचार्ज प्रो. सुगंधा तिवारी, नेक इंचार्ज प्रो. अलका त्रिपाठी, डॉ अंजना श्रीवास्तव डॉ श्वेता गोंड रही। प्रतिभागी छात्राओं में मुख्य रूप से सान्या, श्रद्धा तिवारी, सिमरन, जाह्नवी कश्यप, अंतरा कश्यप, आकांक्षा यादव, नूर एमन, अदिति एवम् आदित्रि द्विवेदी आदि प्रमुख रही। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, आकांक्षा अस्थाना दीपक कश्यप सहित समस्त वॉलिंटियर्स एवं छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

“महिला सुरक्षा एवम पुलिस की भागीदारी” विषय पर संगोष्ठी आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 9 अक्टूबर कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में समाजशास्त्र विभाग एवम पुलिस विभाग कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान से *”महिला सुरक्षा एवम पुलिस की भागीदारी”* विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अर्चना सिंह, एडीसीपी, कानपुर ट्रैफिक पुलिस, कानपुर नगर एवम विशिष्ट अतिथि महेश कुमार एडीसीपी कानपुर सेंट्रल पुलिस कानपुर नगर उपस्थित रहें। प्राचार्या प्रो. पूनम विज द्वारा अतिथियों का स्वागत पौध एवं पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया। अथितियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्लन द्वारा संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या पूनम विज द्वारा अपने उद्बोधन में बालिकाओं की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अथिति आदरणीय अर्चना सिंह जी के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया कि किस प्रकार से युवतियां फेक फेसबुक , इंस्टा आईडी और कॉल से गलत लोगों के संपर्क में आ जाती हैं और महिला अपराध का शिकार बन जाती हैं। आप किस तरह से जागरूक होकर, पुलिस हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करके अपने साथ-साथ, परिवार तथा अन्य को भी सुरक्षित कर सकती हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार जी ने बताया की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के कौन-कौन से अभियान चला रही है। आपकी सुरक्षा के लिया मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जाता है। आप कभी भी अकेले परेशान होने की जरूरत नहीं है पुलिस पीआरवी, महिला हेल्पलाइन नम्बर डायल करके खुद को सुरक्षित कर सकती हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर आपकी पहचान को छुपा कर आपको सुरक्षित किया जाएगा। छात्राओं में उपस्थित सभी छात्राओं ने पुलिस के सभी हेल्प लाइन नंबरों को नोट किया। छात्राएं बहुत उत्साहित और संगोष्ठी से प्राप्त जानकारी से संतुष्ट हुई । छात्राओं ने कहा कि हम सभी संगोष्ठी से बहुत ही लाभान्वित महसूस कर रहे हैं। संगोष्ठी में लगभग 70 छात्राएं एवम महाविद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थिति रही। संगोष्ठी का सफल संयोजन एवं संचालन डॉ पूर्णिमा शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ शोभा मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विभाग द्वारा किया गया

Read More »