भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर*आदर्श उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी गठन में हिमांशु पाल को नगर अध्यक्ष
एवं अमित कालरा को महामंत्री पद भार दिया गया*आदर्श उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारणी की एक विशेष बैठक आज सोमवार को यशोदा नगर बाई पास स्थित लौर्ड गार्डन गेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन पंकज अरोरा ने की,
बैठक की जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मणीद्र सोनी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में कानपुर महानगर के अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कई प्रमुख व्यापारी नेताओं के नामों पर विचार किया गया,,,,,,
जिसमें अंत में सर्व सम्मति से हिमांशु पाल को महानगर अध्यक्ष और अमित कालरा को महानगर महामंत्री का पद भार दिया गया,
बैठक में महानगर कार्यकारणी के नामों पर भी विस्तृत चर्चा की गई,
नव नियुक्त नगर अध्यक्ष हिमांशु पाल ने कहा व्यापारियों की शहर के अंदर प्रशासन द्वारा और बोहोत अनदेखी की जा रही है इस अनदेखी को व्यापारी भाई बर्दाश्त नहीं करेंगे आने वाले समय में प्रशासनिक अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा और पूरी तरह छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित व्यापारी नेता शामिल हुए, जिसमें मुख्य रूप से मौजूद रहे, मणीन्द्र सोनी प्रदेश अध्यक्ष,ओ,पी,निगम प्रदेश महामंत्री,आदर्श उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश शिव सोनी,डी के गुप्ता रिटायर्ड PCS ,डॉक्टर VK साहू डॉक्टर हिमांशु शाह,सुनील निगम ,अरुणेश निगम,सूरज निगम,अमित बाजपेयी,बाबू सिंह यादव,संजय सचान,विनीत निगम,अरुण जौहरी,राजेश सिंघानिया,धर्मेन्द्र गुप्ता,संजय कपूर,नितिन केषर वानी,कृष्ण कुमार मुप्ता, इन्दर गुप्ता, ओमकार, राजकुमार गुट्टा आदि मौजूद रहे