Breaking News

प्रधानमंत्री ने ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति को संबोधित किया

स्वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति की आज पहली बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पैनल को संबोधित किया। राज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, मीडिया शख्सियतों, आध्यात्मिक नेताओं, कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े व्यक्तियों, खिलाड़ियों तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों के विख्यात व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय समिति के विभिन्न सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

राष्ट्रीय समिति के जिन सदस्यों ने बैठक में इनपुट तथा सुझाव दिये, उनमें पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच डी देवेगौड़ा, श्री नवीन पटनायक, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती मीरा कुमार, श्रीमती सुमित्रा महाजन, श्री जे.पी. नड्डा, मौलाना वहीदुद्दीन खान शामिल थे। समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को “आजादी का अमृत महोत्सव” की योजना बनाने तथा इसके आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने महोत्सव के दायरे के और विस्तारित करने के लिए अपने सुझाव तथा इनपुट दिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी और अधिक बैठकें होंगी तथा आज प्राप्त हुए सुझावों एवं इनपुटों पर विचार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश धूमधाम और उत्साह के साथ आजादी के 75 वर्ष का समारोह मनाएगा, जो ऐतिहासिक प्रकृति, गौरव और इस अवसर के महत्व के अनुकूल होगा। उन्होंने समिति के सदस्यों से प्राप्त होने वाले नए विचारों तथा विविध सोचों की सराहना की। उन्होंने आजादी के 75 वर्ष के महोत्सव को भारत के लोगों को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष का समारोह एक ऐसा समारोह होना चाहिए, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की भावना, शहीदों को श्रद्धांजलि तथा भारत के निर्माण के उनके संकल्प का अनुभव किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समारोह को सनातन भारत के गौरव की झलकियों तथा आधुनिक भारत की चमक को भी साकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समारोह को संतों की आध्यात्मिकता की रोशनी तथा हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और ताकत को भी परिलक्षित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विश्व के सामने इन 75 वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेगा तथा अगले 25 वर्षों के लिए हमारे लिए संकल्प करने की एक रूपरेखा भी प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी संकल्प बिना समारोह के सफल नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कोई संकल्प समारोह का रूप ले लेता है तो लाखों लोगों की प्रतिज्ञा और ऊर्जा उसमें जुड़ जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों का समारोह 130 करोड़ भारतीयों की भागीदारी के साथ किया जाना है तथा लोगों की यह भागीदारी इस समारोह के मूल में है। इस समारोह में 130 करोड़ देशवासियों की अनुभूतियां, सुझाव तथा सपने शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि 75 वर्षों के समारोह के लिए पांच स्तंभों का निर्णय किया गया है। ये हैं- स्वतंत्रता संग्राम, 75 पर विचार, 75 पर उपलब्धियां, 75 पर कदम तथा 75 पर संकल्प। इन सभी को 130 करोड़ भारतीयों के विचारों तथा भावनाओं में शामिल किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कम ज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने तथा लोगों को उनकी कहानियों के बारे में भी बताने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश का हर कोना देश के बेटों और बेटियों की शहादत से भरा हुआ है और उनकी कहानियां देश के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत होंगी। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक वर्ग के योगदान को सामने लाना है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो पीढ़ियों से देश के लिए बहुत महान कार्य कर रहे हैं, उनके योगदान, विचार तथा सोच को राष्ट्रीय प्रयासों के साथ समेकित किये जाने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक समारोह स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरे करने, ऐसी ऊंचाई पर भारत को पहुंचाने, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी, को लेकर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश ऐसी चीजें अर्जित कर रहा है, जिसके बारे में कुछ वर्ष पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह समारोह भारत के ऐतिहासिक गौरव के अनुरूप होगा।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर ने महिला सप्ताह का आयोजन किया

कानपुर 8 मार्च क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के महिला प्रकोष्ठ ने   महिला सप्ताह का आयोजन किया – जिसमें मानसिक क्षमता से लेकर आत्मरक्षा के साथ-साथ लैंगिक समानता पर सामान्य जागरूकता कार्यक्रम: 2 – 8 मार्च, 2021 तक “मिशन शक्ति” – महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल, के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका, डॉo शिप्रा श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, एवं समन्वयक डॉo मीतकमल, एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग ने 2 जून 2021 को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करके सप्ताह भर चलने वाले उत्सव की शुरुआत की। विषय था – “महिलाएं, समाज का एक मजबूत स्तंभ”। निर्णायक डॉo सबीना बोदरा और डॉo मृदुला सैमसन थीं।

विजेता थे: प्रथम: ख़ुशी मल्होत्रा; द्वितीय: तरुण गर्ग; तृतीय: ज़ेबा
3 मार्च 2021 को, गूगल मीट प्लेटफ़ॉर्म पर “महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य” विषय पर एक वार्ता आयोजित की गई थी। यह वक्तव्य एच.एन.बी. गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, नैनी, उत्तर प्रदेश कि एसोसिएट प्रोफेसर डॉo पूनम शुक्ला द्वारा दी गई थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अच्छा भावनात्मक स्वास्थ्य, चुनौतियों के बावजूद खुद को सर्वश्रेष्ठ देखने में मदद करता है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से व्यक्ति अधिक ऊर्जावान महसूस करता है और ध्यान केंद्रित करने और अधिक स्पष्ट रूप से सोचने में मदद करता है, जबकि नकारात्मक भावनात्मक स्वास्थ्य, मानसिक संसाधनों को कम कर देता है और थकावट की ओर ले जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। आठ पुरुषों में से एक – (12%) की तुलना में लगभग पांच महिलाओं में एक – (19%) कॉमन मेंटल डिसऑर्डर (जैसे चिंता या अवसाद) से पीड़ित हैं। इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य हिंसा और दुर्व्यवहार के उनके अनुभवों से जुड़ा हुआ है।
4 मार्च 2021 को, महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर एक आशु-भाषण (एक्सटेंपोर) का आयोजन किया गया था। छात्रों ने अपने शब्दों के माध्यम से अपनी धारणा प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम का समन्वयन, डॉo विभा दीक्षित और डॉo अनिंदिता भट्टाचार्य ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉo आशुतोष सक्सेना और डॉo सोफिया शहाब ने किया। विजेता थे: प्रथम: ख़ुशी मल्होत्रा; द्वितीय: राकेश; तृतीय: रैना
5 मार्च 2021 को एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉo अनिंदिता भट्टाचार्य और डॉo श्वेता चंद ने किया। विजेता थे:
प्रथम: सुधाकर चौधरी; द्वितीय: अभिषेक पाल; तृतीय: अभिषेक गौतम और मानसी मिश्रा
अगला कार्यक्रम जूडो और ताइक्वांडो में राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री प्रयाग सिंह द्वारा आत्म-रक्षा प्रशिक्षण था। यह कार्यक्रम 6 मार्च 2021 को कॉलेज हॉल में आयोजित किया गया था।
सप्ताह भर चलने वाला कार्यक्रम 8 मार्च 2021 को एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कॉलेज के छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञानवर्धक संदेश के साथ समाप्त हुआ। डॉo मीतकमल के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को शानदार ढंग से लिखा गया और प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सेक्रेटरी गवर्निंग बॉडी, रेवo सैमुअल पॉल लाल द्वारा की गई प्रार्थना के बाद हुई, जिसके बाद प्रिंसिपल डॉo जोसेफ डैनियल द्वारा दिया गया संबोधन था। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ और साहित्यिक क्लब को उनकी पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों को महिला दिवस के इतिहास के बारे में भी बताया और छात्राओं को समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, कॉलेज लिटरेरी क्लब ने “बोल के लब अज़ाद है तेरे” नामक एक महिला केंद्रित संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अवधारणा साहित्य क्लब के संयोजक, डॉo अवधेश मिश्रा और सुश्री शेरोन लाल ने की थी।
वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉo जेड. एच. खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  श्री नलिन श्रीवास्तव, डॉ विभा दीक्षित, डॉ अरवििंद सिंह, आर.के. जुनेजा, डॉo सुजाता चतुर्वेदी, डॉo संगीता गुप्ता और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Read More »

महिला दिवस * डॉक्टर मीनाक्षी निरंतर जरूरतमंदो की सेवा में तत्पर

डॉक्टर मीनाक्षी जी की संस्था मीनाक्षी अरविंद फाउंडेशन के माध्यम से विगत १० साल से समाज के उन बचपन को संवारने का कार्य करता आ रहा है जों कचरे के ढ़ेर से कुछ काम की वस्तु खोजने का या फिर मंदिर या लाल बत्ती पर भीख मांगते है,,,,उनकी शिक्षा, सेहत और पर्यावरण के साथ सेव अर्थ में सहयोग करने का आगे बढ़ रही है ,, मीनाक्षी मोहिनी मंजरी जी को उस समय बड़ी ही ख़ुशी होती है जब संघर्ष के दौर से गुज़र कर अपने आप ही ख़ुद को स्थापित करती है और मेहनत और ज्ञान के साथ साथ अपनी प्रतिभा से आपने काम को राष्ट्रिय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन और सराहना प्राप्त करती है,, मीनाक्षी अरविंद फाउण्डेशन के माध्यम से समाज के उस वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है, और सभी संस्था और मीनाक्षी मोहिनी मंजरी जी का साथ भी दे रहे है ,,साथ ही उनके लेखन और साहित्य को विश्व हित की भावना से देखा जाता है और साथ ही बहुत से सम्मान और उपाधि से सम्मानित किया। संस्था और मीनाक्षी जी फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया से जुड़ी हुई है,,, और दुनिया के किसी भी कोने में होने वाली मानवीय संवेदना और मन को झकझोरने वाली घटना पर उनकी कलम ख़ुदबखुद उतारती रहती है। आप सभी ऐसी ही साथ रह कर आशीर्वाद देते रहिए,,,,,,,जो मित्र इस मुहिम से जुड कर साथ देना चाहते हो वह सम्पर्क करिए,,9997176673, पर,धर्मप्रचार एवं प्रसार के लिए विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किए जा चुकी पूज्या ,ब्रज रतन,भागवत मणि dr,मीनाक्षी मोहिनी मंजरी जीअपने जीवन में देश और दुनिया में शिक्षा और धर्म के प्रचार और आध्यात्म के क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मानित किया जाता रहा हे
समाज के अभिजात्य वर्ग के सभी लोग महाराज जी को सम्मनित करते रहे है,, महाराज श्री भक्तों को जेसे डॉक्टर का काम है रोगी को स्वस्थ करना। ठीक इसी तरह समाज के लिए यही काम कर रही है ठाकुर जी ने भी हमें मानव की समस्याओं का ईलाज करने का कार्य दिया है। अगर किसी के शरीर में रोग लग जाएं तो इसे डॉक्टर ठीक करते हैं और अगर किसी के मन में रोग लग जाएं तो उसे भगवान की कथा और भजन ठीक करती है। महाराज जी अपने सभी सम्मान अपने माता पिता और गुरु को समर्पित करती हे,, और,,आपको बात दें की पूज्य महाराज जी ने विश्व में शांति का प्रचार प्रसार करने हेतु बचपन की उम्र में ही ठाकुर जी की सेवा और भागवत कथा अध्ययन शुरू कर दिया था। उन्होने देश और विदेश में प्रेरणादायी कथाओं का प्रारम्भ किया जो आज तक अनवरत चल रहा है।
पूज्य श्री महाराज को दिए गई सम्मान और उपाधि की श्रृंखला यहीं नहीं रूकती बल्कि अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा भी महाराज श्री को सम्मानित किया जा चुका है। अब मीनाक्षी अरविंद फाउंडेशन के माध्यम से अनेकों सामाजिक सेवा करके ब्रज के गौरव को बढ़ा रही है और अनेकों सम्मान से अलंकृत किया गया, समाज सेवा के कार्यों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के द्वारा सम्मानित किया गया। कई संस्थाओं द्वारा अलग अलग समय पर विशिष्ट सेवा सम्मान और अन्य उपाधियों से भी अलंकृत किया गया। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महाराज श्री को सम्मानित किया जा चुका है। धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से विदेश में रह रहे लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है मथुरा में एक आश्रम, गौ शाला का निर्माण हो रहा है,,जिसमे निर्धन कन्या विवाह,,गरीब असहाय बच्चों के पढ़ाई लिखाई के साथ पुनर्बस्थापन का पुनीत कार्य किए जाने की योजना हे,,,आप सभी के सहयोग की अपेक्षा हे सभी सहयोग करे और आश्रम को सहयोग प्रदान करते हुए जुड़े,,,

Read More »

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोविड के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 85.95 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 14,989 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 7,863 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 2,938 और पंजाब में 729 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0011V9K.jpg

 

महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक ने सप्ताहिक आधार पर नए मामलों में सबसे अधिक वृद्धि दर्शाई है।

मामलों की संख्या के हिसाब से अकेले महाराष्ट्र में 16,012 मामलों की साप्ताहिक वृद्धि हुई है।

प्रतिशत के रूप में, पंजाब ने 71.5 प्रतिशत (1,783 मामले) साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002I5HF.jpg

केंद्र लगातार अधिक संख्या में सक्रिय मामलों की जानकारी देने वाले और कोविड के दैनिक नए ​​मामलों में बढोतरी दर्ज कराने वाले राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के साथ लगातार परामर्श कर रही है।  राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार कड़ी निगरानी करने की सलाह दी गई है, ताकि सामूहिक प्रयासों के लाभ कम न हो जाएं। प्रभावी परीक्षण, व्यापक ट्रैकिंग और संक्रमित मामलों के तुरंत आइसोलेशन तथा उनके निकट संपर्कों को जल्द से जल्द क्वारंटीन करने की जरूरत पर जोर दिया गया। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, और जम्मू-कश्मीर में उच्च स्तरीय टीम भेजी हैं जो कोविड​​-19 के मामलों में हाल ही में हुई बढोतरी के लिखाफ लड़ाई में मदद करेंगी। तीन सदस्यों की टीमों का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। वे राज्य स्वास्थ्य विभागों के साथ समन्वय से कोविड के मामलों में वृद्धि के कारणों का पता लगाएंगे और कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

भारत का कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,70,126 तक पहुंच गई है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.53 प्रतिशत है।

नीचे दिया गया ग्राफ़ पिछले 24 घंटों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए सक्रिय मामलों में परिवर्तन को दर्शाता है। जबकि केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में कमी दिखाई दी है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात में इसी अवधि के दौरान सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JL0C.jpg

जैसा कि नीचे दिए गए चार्ट में दर्शाया गया है कि आठ राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रूख जारी है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004CSOT.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005MZ82.jpg

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्हें पहली खुराक मिलने के बाद 28 दिन पूरे हो गए हैं। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ।

कोविड -19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च, 2021 से शुरू हुआ। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन लोगों को टीके लगाए जा रहै हैं जो गंभीर रूप से बीमार हैं।

आज सुबह 7 बजे तक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 3,12,188 सत्रों के माध्यम से 1.56 करोड़ (1,56,20,749) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 67,42,187 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 27,13,144 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 55,70,230 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 834 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 71,896 लाभार्थी (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 5,22,458 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से 60 वर्ष के कम गंभीर बीमार लाभार्थी 60 वर्ष के अधिक आयु के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
67,42,187 27,13,144 55,70,230 834 71,896 5,22,458 1,56,20,749

टीकाकरण अभियान के 46वें दिन (2 मार्च, 2021) तक कुल 7,68,730 वैक्सीन की खुराक दी गईं। जिसमें से 6,52,501 लाभार्थियों को पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के 10,527 सत्रों में टीके लगाए गए और 1,16,229 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक : 2 मार्च , 2021
एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से 60 वर्ष से कम आयु के गंभीर रोगग्रस्त लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
37656 115395 227762 834 47617 339466 652501 116229

अभी तक कोविड के 1.08 करोड़ (1,08,12,044) से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 13,123 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिली है।

86.58 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 6 राज्यों से संबंधित हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 6,332 नए मरीज ठीक हुए हैं। केरल में 3,512 रोगी तथा तमिलनाडु में 473 रोगी ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006ULTN.jpg

पिछले 24 घंटों में कोविड से 98 लोगों की मौत हुईं है।

88.78 प्रतिशत मौत के नए मामले चार राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 मरीजों की मौत हुईं। केरल में कल 16 और पंजाब में 10 लोगों की जान गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007YWDH.jpg

चौबीस राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- मध्य प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, गोवा, बिहार, पुदुचेरी, हिमाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, त्रिपुरा, नागालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह।

Read More »

सरकार ने बीमा सेवा की खामियों के संबंध में पॉलिसीधारकों की शिकायतों के बेहतर समाधान के लिए बीमा लोकपाल नियमों में संशोधन किया

सरकार ने बीमा सेवाओं की खामियों के संबंध में शिकायतों के समय पर, लागत प्रभावी और निष्पक्ष तरीके से समाधान की सुविधा के लिए बीमा लोकपाल तंत्र की कार्यविधि को बेहतर बनाने की दृष्टिकोण के साथ बीमा लोकपाल नियमावली 2017 में 2 मार्च 2021 को व्यापक संशोधनों को अधिसूचित किया है।

पहले सेवा में बीमा कर्मचारियों, एजेंटों, ब्रोकरों और अन्य बिचौलियों की सेवा में खामियों की ही लोकपाल को शिकायतें की जाती थी, लेकिन संशोधित नियमों ने लोकपाल के शिकायत के दायरे को बढ़ा दिया है। इसके अलावा बीमा ब्रोकरों को भी लोकपाल तंत्र के दायरे में लाया गया है और बीमा ब्रोकरों के खिलाफ अवार्ड पारित करने के लिए लोकपालों को सशक्त बनाया गया है।

संशोधित नियमों के तहत, अब यह तंत्र काफी सीमा तक समयबद्धता और लागत-प्रभावी रूप से मजबूत हुआ है। अब पॉलिसीधारक लोकपाल को अपनी शिकायतें इलेक्ट्रॉनिक रूप से करने में सक्षम हो जाएंगे और शिकायत प्रबंधन प्रणाली का निर्माण किया जाएगा ताकि पॉलिसीधारक अपनी शिकायतों की स्थिति का ऑनलाइन पता लगा सके। इसके अलावा, लोकपाल सुनवाई के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग का भी उपयोग कर सकते हैं। अगर किसी विशेष लोकपाल का पद रिक्त है तो उस स्थिति में लोकपाल तंत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता को राहत पाने में सक्षम बनाने के लिए उस रिक्त पद को भरने तक लंबित रखते हुए किसी अन्य लोकपाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपने का भी प्रावधान किया गया है।

लोकपाल चयन प्रक्रिया की स्वतंत्रता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए कई संशोधन किए गए हैं। एक लोकपाल के रूप में सेवा करते हुए नियुक्त व्यक्तियों की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों का भी सृजन किया गया है। इसके अलावा, चयन समिति में अब बीमा क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकारों को बढ़ावा देने या उपभोक्ता संरक्षण के मामलों को आगे बढ़ाने में ट्रैक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। लोकपाल तंत्र को बीमा कंपनियों की कार्यकारी परिषद द्वारा प्रबंधित किया गया था, जिसका नाम बदलकर बीमा लोकपाल परिषद कर दिया गया है।

Read More »

उद्योग मंथन: भारतीय उद्योग में गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए केंद्रित मैराथन वेबिनार संपन्न (4 जनवरी-2 मार्च 2021)

प्रधानमंत्री मोदी ने गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर स्पष्ट कहा था कि भारत के लिए ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’ की सोच के साथ काम करने यह एक उचित अवसर समय है। उन्होंने भारतीय निर्माताओं और अन्य इंडस्ट्री लीडर्स से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि हमारे उत्पाद वैश्विक मानकों को पूरा करने में सक्षम हो।

प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरणा लेते हुए, उद्योग मंथन, जिसमें निर्माण और सेवाओं के सभी प्रमुख क्षेत्रों में गुणवत्ता और उत्पादकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए 46 क्षेत्रों को कवर करने वाले मैराथन वेबिनार की शुरुआत 4 जनवरी 2021 से हुई। उद्योग और आंतरिक व्यापार के संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीओसी, क्यूसीआई, एनपीसी, बीआईएस, इंडस्ट्री चैम्बर और संभी संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर एक कलेक्टिव एक्सरसाइज शुरू किया। 2 मार्च, 2021 को आयोजित वेबिनार श्रृंखला के बिदाई सत्र में, वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश और केंद्रीय रेल, वाणिज्य तथा उद्योग, उपभोक्ता कार्य तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विशेष मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा किनोट एड्रेस को संबोधित किया गया।

पिछले आठ हफ्तों के दौरान, विभिन्न विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के 46 सत्रों में ऑटोमोबाइल, स्टील, फार्मा, रक्षा, सीमेंट, कपड़ा, रसायन, पर्यटन/आतिथ्य, वित्तीय सेवा, जैव प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा सहित जीडीपी को कवर करने वाले लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्रों को इस वेबमिनार में शामिल किया गया। 393 स्पीकर को विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर 17,000+ दर्शकों ने सुना और देखा और लगभग 65 लाख+ सोशल मीडिया इंप्रेशन मिले। इस मैराथन वेबिनार का रिस्पांस काफी शानदार रहा। उत्पादों की गुणवत्ता और इकाइयों की उत्पादकता से संबंधित मुद्दों पर सेक्टर विशेष वेबिनार में चर्चा की गई।

इन सत्रों का नेतृत्व संबंधित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया, क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया गया और अनुभवी और विशेषज्ञ पैनलिस्टों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। सत्र को यूट्यूब, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया गया। कई हाई- प्रोफाइल अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं और विशेषज्ञों ने गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार के लिए वैश्विक मानदंडों पर अपने मूल्यवान विचार साझा किए। सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए मिली सिफारिशों को जल्द प्रकाशित करने के लिए एक क्षेत्रवार संकलन में सम्मलित किया जा रहा है।

श्री पीयूष गोयल ने कहा, “गुणवत्ता कोई संयोग नहीं है, यह बहुत ही मेहनत से किए गए प्रयास का परिणाम है”। इसकी कभी कोई कीमत नहीं होती है और यह हमेशा एक जीत जैसा है। गुणवत्ता उत्पादकता को बढ़ाती है, लागत में कमी लाती है, दक्षता बढ़ाती है, पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं को वितरित करती है, स्थिरता लाती है, खराब चीज को हटाती है और विकास को गति देती है। उन्होंने जोर दिया, “अगर हम मेक इन इंडिया चाहते हैं तो गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करना होगा।” उन्होंने राष्ट्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ‘ब्रांड इंडिया’ की पहचना गुणवत्ता और इसकी कम लागत से होनी चाहिए। भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के आधार पर दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ कदमताल करें। उन्होंने डीपीसीआई के साथ-साथ डीओसी, क्यूसीआई, एनओसी, बीआईएस, अन्य मंत्रालयों और आयोजकों द्वारा इस भव्य पैमाने के ‘उद्योग मंथन’ के संचालन के प्रयासों की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि यह पहल देश में एक गुणवत्ता और उत्पादकता क्रांति की शुरुआत है, जो भारत की नियति को बदल सकती है और आगे प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को सकार करेगा।

Read More »

रोहन नाईक चेरिटेबल ट्रस्ट संस्था द्वारा जरूरतमंदों को कपड़े वितरित

भारतीय स्वरूप, पुणे संवाददाता, विगत दिवस रोहन नाईक चेरिटेबल ट्रस्ट संस्था द्वारा महाराष्ट्र के बहुले गांव में जरूरतमंद बच्चों तथा महिलाओं को गणवेश एवं साड़ी वितरित की गई,

समय समय पर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है उसी कड़ी में ये कार्यक्रम आयोजित था,

उक्त कार्यक्रम में गांव के लोगो ने जोर शोर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, कार्यक्रम में विशेष रूप से ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमति कांता रंजीत नाईक, बहुले गांव की सरपंच सुजाता रामचंद्र पवार, मोहन पानस्कर, रमेश पवार ओर अतुल दीक्षित उपस्थित रहे

Read More »

ज़िंदगी ही लिखती हूं * सुनीता कौल

#जिंदगी ही लिखती हूं

कोशिश बहुत करती हूं
कुछ भारी शब्दो को लिखूं
साहित्य की भाषा चुनूं
कुछ महादेवी सा,कुछ सरोजनी सा
कुछ कबीर सा, कुछ रहीम सा

कुछ दोहे,कुछ मुक्तक
कुछ गजलें,कुछ शायरी
पर कुछ लिखा ही नहीं जाता
दिल को बस दिल का
हाल समझ आता

हम तो बस जिंदगी लिख देतें है
लोग उसे कविता कह देते है
हां बहुत खामियां हैं मुझमें
पर जिंदगी कहां
परफेक्ट हुए करतीं हैं
कभी मात्रा ऊपर
तो कभी नीचे रहा करती हैं

हम बस दिल का हाल सुना देते हैं
कुछ मिलते जुलते जज्बात बता देते हैं
कुछ अपनी कहते हैं
कुछ तुम सब के हाल बता देते हैं

चाह नहीं कि

साहित्यकारों सा नाम कमाऊं
बस तुम सब के बीच रहकर
❤️ दिल में उतरती जाऊं

 

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में मात्र भाषा सप्ताह के अंतर्गत बोली बानी कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर 24 फरवरी क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे हििंदी विभाग द्वारा ‘मातृ भाषा सप्ताह’ मनाया जा रहा है। विभाग ने कॉलेज प्रांगण में 24 फरवरी, 2021 को भाषा और अभिव्यक्ति विषय पर “बोली बानी” कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉo अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा अवधी बोली में विषयगत परिचय के साथ हुई। इसके बाद हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रोफेसर डॉo अरविंद सिंह द्वारा भोजपुरी बोली में अतिथियों का स्वागत किया गया।
भारत एक ऐसा देश है जहाँ लगभग हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की एक अलग आधिकारिक भाषा है। यही नहीं, बोली और बोलने की शैली लगभग हर जिले के परिवर्तन के साथ बदलती दिखती है।
प्राचार्य डॉo जोसेफ डैनियल ने मलयालम में छात्रों को संबोधित किया और उसी भाषा में एक प्रेरक कविता का पाठ किया। वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉo शिप्रा श्रीवास्तव ने घूमर का प्रदर्शन किया। डॉo सबीना आर बोदरा, एसोसिएट प्रोफेसर और अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष, ने मारवाड़ी बोली में छात्रों को प्रेरित किया। रसायन विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉo अनिंदिता भट्टाचार्य ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित एक बांग्ला कविता का नाटकीय पाठ किया। डॉo मीतकमल, एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विभाग, और डॉo शालिनी कपूर, एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, ने गिद्दा और बोलियों का प्रदर्शन किया।
डॉo सोफिया शहाब, विभागाध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास विभाग ने उर्दू भाषा में शेरो-शायरी से आगाज़ किया, डॉo जेड एच खान, एसोसिएट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग ने अवधी भाषा में कविता-पाठ किया, और डॉo क्यूo यूo हंजला, उर्दू विभाग, ने उर्दू भाषा में राम-कथा का वर्णन किया।
अन्य संकाय सदस्य : डॉo डीसी श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर, दर्शनशास्त्र विभाग, डॉ आरके द्विवेदी, विभागाध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, डॉ रवि पी महलवाला और भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनीष कपूर ने खड़ी बोली हिंदी के साथ मिश्रित अवधी में अपने विचार रखे।
कुछ छात्र जैसे दीप्ति सेंगर और वेदांत ने भी इस अवसर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
सभी प्रदर्शनों के अनुवाद की भी व्यवस्था की गई थी ताकि सभी उपस्थित लोग प्रदर्शन को समझ सकें और उनकी सराहना कर सकें।
पूरे कार्यक्रम का संचालन, डॉo सुजाता चतुर्वेदी, एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग ने ब्रजभाषा और खड़ी बोली में किया। सभी संकाय सदस्यों और छात्रों ने एक नई अवधारणा के आधार पर कार्यक्रम का आनंद लिया।

Read More »

एनएसएस यूनिट, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में सेंट कैथरीन अस्पताल के सहयोग से,  कॉलेज के छात्रों और अध्यापको के लिए एक दिवसीय नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

एनएसएस यूनिट, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में सेंट कैथरीन अस्पताल के सहयोग से,  कॉलेज के छात्रों और अध्यापको के लिए एक दिवसीय नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस कॉलेज इकाई की स्वास्थ्य शिविर संयोजिका डॉ सुनीता वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग ने डॉक्टरों और मेडिकल टीम का स्वागत किया और पूरे सत्र का संचालन किया।
शिविर की शुरुआत डॉ सबीना आर बोदरा, अर्थशास्त्र विभाग की प्रमुख ने आम लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए ईश्वर् से प्रार्थना की ।
प्राचार्य डॉ जोसेफ डैनियल ने कहा कि सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए क्योंकि इस तनावपूर्ण दुनिया का यह एक अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि “स्वच्छता भगवान की भक्ति के समान है” और इस प्रकार हर एक को अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की उचित देखभाल करनी चाहिए ।
कॉलेज के सचिव रेव. सैमुअल पॉल लाल ने इस बात पर जोर दिया कि हर व्यक्ति को धूम्रपान, मद्यपान और तंबाकू चबाने आदि के प्रति मोह से बचना चाहिए । इससे व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। डॉ मंजू – स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉ बरमनी – फिजिशियन , डॉ उप्पलाधिवि- नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ शाल्वी सिंह और डॉ नीतीश जॉर्ज – दंत चिकित्सक, और कुशल डॉक्टर, स्टाफ और छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर में उपस्थित थे। रसायन विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ श्वेता चंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Read More »