
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच एक निरंतर और सुव्यवस्थित सांस्कृतिक जुड़ाव का विचार रखा था। इस विचार को आगे बढ़ाने के लिए ईबीएसबीको 31 अक्टूबर, 2016 को लॉन्च किया था।
ईबीएसबी के तहत शुरू किया गया युवा संगम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)- 2020 से प्रेरित है और अनुभवात्मक शिक्षा व प्रत्यक्ष आधार पर भारत की समृद्ध विविधता के ज्ञान को आत्मसात करने पर ध्यान केंद्रित है।विविधता का उत्सव मनाने पर केंद्रित यह एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान है, जिसमें प्रतिभागियों को जीवन के विविध पहलुओं, प्राकृतिक भू-आकृतियों, विकास संबंधित वहालिया उपलब्धियों और मेजबान राज्य के युवाओं से जुड़ने का व्यापक अनुभव प्राप्त होता है। युवा संगम के चौथे चरण के लिए पूरे भारत में 22 प्रतिष्ठित संस्थानों की पहचान की गई है। युवा संगम-IV के दौरान इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागीक्रमशः राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के नोडल एचईआई के नेतृत्व मेंअपने जोड़े वाले राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करेंगे।
युवा संगम भारत सरकार की एक पहल है, जो ऑन-कैंपस और ऑफ-कैंपस छात्रों सहित युवाओं के लिए एक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश से दूसरे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश तक शैक्षणिक-सह-सांस्कृतिक पर्यटन आयोजित करने पर केंद्रित है। इन दौरों के दौरान प्रतिभागियों कोपांच व्यापक क्षेत्रों- पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी के तहत बहुआयामी एक्सपोजर प्रदान किया जाता है।विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के युवा 5-7 दिनों (यात्रा के दिनों को छोड़कर) के लिए अपने समकक्षों से मिलेंगे।इस दौरान उन्हें राज्य के विभिन्न पहलुओं का गहन अनुभव होगा और स्थानीय युवाओं के साथ बातचीत करने व उनके साथ गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
ईबीएसबी के प्रतिभागी मंत्रालय/विभाग/एजेंसी ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण के उदाहरण हैं। इनमें शिक्षा, गृह, संस्कृति, पर्यटन, युवा कार्यक्रम व खेल, सूचना व प्रसारण मंत्रालय और रेल मंत्रालय के साथ उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास विभाग शामिल हैं।इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए हर एक प्रतिभागी हितधारकों की अलग-अलग भूमिकाएं और जिम्मेदारियां हैं। इसके तहत प्रतिनिधियों का चयन और युवा संगम दौरों का संपूर्ण कार्यान्वयन नोडल उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) द्वारा किया जाता है,जो इस पहल को संचालित करता है।
युवा संगम के पिछले चरणों में युवाओं की ओर से अच्छी भागीदारी देखी गई है और तीन चरणों में क्रमशः 16767, 21380 तथा 29151 पंजीकरण हुए थे। युवा संगम को काशी तमिल संगमम् (केटीएस) के मॉडल पर सहयोगात्मक रूप से आयोजित किया गया और इसे भारत के सभी हिस्सों से व्यापक प्रतिक्रिया एवं भागीदारी प्राप्त हुई है। पूरे भारत में 2,870 से अधिक युवाओं ने युवा संगम के विभिन्न चरणों के तहत 69 दौरों में हिस्सा लिया है।इसने देश के युवाओं में स्वयंसेवा की भावना का संचार किया है और युवा संगम के प्रतिनिधियों ने एनईपी समारोह और जुलाई 2023 में दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह, मेरी माटी मेरा देश अभियान और राष्ट्र निर्माण की कई अन्य गतिविधियों में गहन योगदान दिया है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम” विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, यही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेल्फ फाइनेंस की डायरेक्टर प्रो वंदना निगम, भूगोल विभाग से डॉक्टर अंजना श्रीवास्तव एवं श्वेता गोंड, हिंदी विभाग से डॉ मंजुला श्रीवास्तव, रसायन शास्त्र विभाग से डॉ अंजली शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय की समस्त छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।
किया गया जिसमें राम सीता और लक्ष्मण के रूप में महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने अद्वितीय छवि दिखाते हुए श्री राम सीता मैया और श्री लक्ष्मण जी के रूप में महाविद्यालय सभागार में प्रवेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कानपुर खो खो संघ सचिव एवं रोटरी क्लब के क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष अजय शंकर दीक्षित द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया साथी उन्हें एक रामायण उपहार के रूप में भेद करते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया। सभी आगंतुकों ने राम सीता लक्ष्मण जी की आरती उतारी तदुपरांत उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई और सभी ने ईश्वर के रूप को अपने हृदय में उतारा। अजय ने छात्राओं को श्री राम के द्वारा किए गए त्याग और समर्पण के साथ-साथ उनके पुरुषोत्तम होने की विशेषताओं और व्यक्तित्व गुडों को अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया पूरे कार्यक्रम को संचालित और आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति पांडे के द्वारा किया गया महाविद्यालय में सभी शिक्षिका, छात्राएं एवं शिक्षक कर्मचारियों ने कार्यक्रमों में कार्यक्रम में सहभागिता की ।


श्याम नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में दीप दिवाली प्रसाद वितरण भंडारा आतिशबाजी का भव्य आयोजन तथा 2100 दीप प्रज्वलित किए कार्यक्रम मे बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर जय श्री राम के नारे लगाए, जिसमें रक्षा मिश्रा विभु मिश्रा सुहानी सिंह अथर्व शुक्ला मिष्ठी पांडे श्रेया शुक्ला,अनुष्का रस्तोगी , ने पटाखे फुलझड़ी जमकर आतिशबाजी की आयोजित कार्यकर्ता अरुण त्रिपाठी, अतुल दीक्षित, गोपाल मिश्रा, पवन मिश्रा, सुभाष मिश्रा, बृजेश बाजपेई, सुदीप मिश्रा संदीप शुक्ला,विभोर महेश्वरी, अनुराग बाजपेई,अनंत दीक्षित,रत्नाकर श्रीवास्तव महिला कार्यकर्ताओं मे प्रमुख रूप से कृष्णा पांडे, दीप्ति अवस्थी, पिंकी बाजपेई, प्रतिभा मिश्रा, रिंकी रस्तोगी, मधु बाजपेई , बबीता महेश्वरी,प्रतिमा श्रीवास्तव, मनीशुक्ला शोभना अवस्थी,आदि महिलाएं उपस्थित रही,
कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. ऍन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, कानपुर में शासन के निर्देशानुसार १४ जनवरी से २१ जनवरी २०२४ के मध्य स्वच्छता का विशेष अभियान चलाए जाने के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुमन ने स्वच्छ भारत अभियान के अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को इसमें सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो चित्र सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखना है। स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की पहचान है।
छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ कर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।