कानपुर 19 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर में सनातन यात्रा निकाली जाएगी, श्रीराम सेवा मिशन के तत्वाधान में श्रीराम लला परिवार के सहयोग से निकलने वाली यात्रा मे द ग्रेट खाली हिस्सा लेंगे। रावतपुर गांव स्थित रामलला मंदिर से सनातन यात्रा रामलला जी महाराज की आरती के उपरांत प्रस्थान करेगी। यात्रा में मनमोहक झांकियों के साथ ही सैकड़ों वाहन भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्रीराम सेवा मिशन आमजनों को निःशुल्क मिट्टी के दीपक के साथ ही 10 हजार यथार्थ भगवत गीता एवं श्री राम मंदिर पर आधारित कैलेंडर का का भी वितरण करेगा। कार्यक्रम में परमहंस आश्रम के सोहमानंद बाबा भी साथ रहेंगे ।
श्रीराम लला मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान श्रीराम सेवा मिशन के संरक्षक रमेश अवस्थी ने बताया कि यह सनातन यात्रा केवल कानपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश स्तर पर भी निकाली जाएगी। सनातन यात्रा का उद्देश्य राम का नाम और उनके कामों को जनजन तक पहुंचाना है, साथ ही सदियों से आहत सनातन भावनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्य नेतृत्व में जिस तरह से भव्य राम मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित किया है, उससे हम सभी अभिभूत हैं. हमें गर्व है कि इस युग परिवर्तन के हम भी साक्षी है श्रीराम सेवा मिशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर 22 जनवरी को सनातन दिवस घोषित करने का निवेदन भी किया गया है सनातन दिवस घोषित करने से हम उन सब पुण्यात्माओं का स्मरण करने का सुअवसर प्राप्त होगा, जिनकी प्रतिबद्धता से रामकाज सफल हो सका। यात्रा संयोजक सचिन अवस्थी और राहुल सिंह चंदेल ने बताया कि रमेश अवस्थी जी के आग्रह पर सनातन यात्रा में द ग्रेट खली भी शामिल होने आ रहे हैं। खली रामलला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर लोगो को स्वच्छता के लिए संदेश देगें और सनातन यात्रा में सहभागिता करेंगे। सनातन यात्रा रामलला मंदिर से शुरू होकर शहर के अलग- अलग स्थानों से होते हुए करीब 25 किमी की यात्रा तय करके मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में यात्रा का समापन होगा जहाँ पर भव्य राम आरती भी की जायेगी।
कानपुर के रावतपुर गांव में स्थित रामलला मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। यह मंदिर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है। हर साल यहां से राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। दावा है कि यह विश्व का ऐसा इकलौता मंदिर है, जहां भगवान राम अपने बाल स्वरूप में विराजमान हैं. प्रेसवार्ता के दौरान सचिन अवस्थी,शुभम अवस्थी,मनीष समेत कई लोग मौजूद रहे ।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 19 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, भारतीय मजदूर संघ और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अखिल भारतीय आवाहन पर दिनांक 17/01/2024 से दिनांक 19/01/2024 तक केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के अधीनस्थ विभागों के कर्मचारियों ने NPS के विरोध में तथा आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग हेतु आंदोलन किया। जिसके अंतर्गत दो सूत्रीय मांग पर आयुध पैराशूट फैक्ट्री कानपुर के द्वार पर दिनांक 19/01/2024 को प्रातः 8 बजे से सायं 4.30 बजे तक धरना कार्यक्रम किया गया तथा संस्थान प्रमुख के द्वारा वित्त मंत्री महोदया को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से महोदया से मांग की।
कानपुर 17 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर श्याम नगर में विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुक्तेश्वर मंदिर ,विंध्यवासिनी मंदिर,गौ माता मंदिर,हरिहर धाम,काली मठिया,गिरजेश्वर मंदिर, रामजनकी मंदिर,शिवशक्ति दुर्गा मंदिर, नारायण धाम मंदिर एलआईसी पार्क, सिद्धेश्वर मंदिर,हनुमान मंदिर सी ब्लॉक,शनिदेव मंदिर रक्षा विहार बंद गेट,हनुमान मंदिर मंगला विहार ,हनुमान मंदिर पीएसी मोड़ इत्यादि मंदिरों में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी कड़ी में बाबा मुक्तेश्वर धाम मंदिर ई ब्लॉक श्याम नगर में सांसद सत्यदेव पचौरी के नेतृत्व में बद्री चरण शुक्ला के संयोजन में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया एवम रंग रोगन भी किया गया। सांसद द्वारा स्वयं झाड़ू , पोछा लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया और कहा कि ये सिलसिला रूकना नहीं चाहिए।
कानपुर 12 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता,, नासिक महाराष्ट्र में दिनांक 12 से 16 जनवरी, 2024 से होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव – 2024 का शुभारंभ आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। उसमे युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने भी युवाओं को संबोधित किया।
इस युवा उत्सव का मुख्य संदेश “युवाओं के लिए युवाओं के द्वारा”, “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा “विकसित भारत” का सपना होगा साकार रहा। इस राष्ट्रीय युवा उत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से एक विशाल दल ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तर प्रदेश से कुल 66 स्वयंसेवक तथा 6 कार्यक्रम अधिकारी सम्मिलित रहे।


कानपुर 12 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन बा.वि.पी.जी. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय की 17वीं बटालियन यू.पी. गर्ल्स से जुड़ी एनसीसी शाखा तथा ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल तथा महिंद्रा इंस्टिट्यूट के द्वारा ‘स्वामी विवेकानंद जयंती’ “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वामी जी के विभिन्न प्रेरणादायी विचारों से संबंधित पोस्टर बनाएं जाने के साथ ही महाविद्यालय में नवनिर्मित स्मार्ट क्लास में विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

कानपुर 11 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान द्वारा आज ग्राम कठारा में ग्राम पंचायत भवन परिसर में जरूरतमंदों को हाड़ कपाऊ जाड़े से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया।