जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में, सुरम्य परिदृश्य वाले मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पहले चरण के दौरान देखी गई गति को आगे बढ़ाया गया। 26 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और हिंसा की किसी घटना के बिना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 7 बजे तक मतदान केंद्रों पर 54.11% मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में इन छह जिलों में दर्ज कुल मतदान ने लोकसभा चुनाव 2024 में दर्ज किए गए मतदान को भी पीछे छोड़ दिया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भी मतदाताओं की उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखी गई थी और 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर 61.38% मतदान हुआ था।
जम्मू–कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण में मतदान केंद्रों पर कतार में लगे मतदाता
सीईसी श्री राजीव कुमार ने ईसी श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ मतदान प्रक्रिया की निरंतर निगरानी बनाए रखी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदान बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हो। इससे पहले दिन में, निर्वाचन सदन में मीडिया से बातचीत में सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि ये चुनाव “इतिहास बनाने वाला ” है, जिसकी गूँज आने वाली पीढ़ी तक पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि जो घाटियाँ और पहाड़ कभी भय और बहिष्कार के गवाह थे, वे अब लोकतांत्रिक उत्सव या “जश्न-ए-जम्हूरियत” में भाग ले रहे हैं। मतदाता बिना किसी डर या भय के वोट डाल सकें, इसके लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय किए गए थे। मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। जम्मू-कश्मीर में मतदान केंद्रों से सामने आ रहे दृश्यों का लाइव प्रदर्शन करते हुए, सीईसी कुमार ने मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए मतदाताओं की सराहना की और कहा कि यह लोकतंत्र में उनके विश्वास का शानदार प्रमाण है।
जम्मू–कश्मीर के पुंछ जिले में मतदाता
दूसरे चरण में 6 जिलों में फैले 26 विधानसभा क्षेत्रों में 3502 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इस चरण में 233 पुरुष और 6 महिलाओं सहित 239 उम्मीदवार मैदान में थे। दूसरे चरण में जिन छह जिलों में मतदान हुआ, वे हैं – बडगाम, गांदरबल, पुंछ, राजौरी, रियासी और श्रीनगर।
युवा मतदाताओं ने शांति, लोकतंत्र और प्रगति की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित किया क्योंकि पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं ने मतदान के बाद गर्व से अपनी स्याही लगी उंगलियों का प्रदर्शन किया। दूसरे चरण के लिए कुल 1.2 लाख से अधिक मतदाता 18-19 वर्ष की आयु के हैं।
अपनी स्याही लगी उंगलियां प्रदर्शित करते सभी आयु वर्ग के मतदाता
सुगमता मतदान अनुभव के प्रमुख स्तंभों में से एक है जिसके लिए ईसीआई प्रतिबद्ध है। हाल ही में संपन्न पेरिस पैरालिंपिक में कांस्य पदक विजेता और ईसीआई के राष्ट्रीय पीडब्ल्यूडी आइकन श्री राकेश कुमार भी अपनी नागरिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए आए और आज सुबह श्री माता वैष्णो विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित किया गया था। 26 मतदान केन्द्रों का प्रबंधन महिलाओं ने किया।
जम्मू–कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करते ईसीआई के राष्ट्रीय दिव्यांग आइकन श्री राकेश कुमार और दिव्यांग मतदाता
बॉर्डर पीएस 1 नूरकोट, 89 पुंछ हवेली एसी और डल झील पर शिकारा से जाते मतदाता
दिव्यांगजनों द्वारा संचालित पीएस नंबर 80 धनौरी, एसी-58 श्री माता वैष्णो देवी और महिलाओं द्वारा प्रबंधित पीएस
डल झील ने मतदान उत्सव के लिए सुंदर पृष्ठभूमि प्रदान की। मतदाता वोट डालने के लिए प्रतिष्ठित शिकारों पर सवार होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। भय मुक्त शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। सीमा के पास के इलाकों में रहने वाले मतदाताओं को भी पुंछ जिले के 89 पुंछ हवेली और 90- मेंढर एसी में नियंत्रण रेखा के पास स्थापित सीमावर्ती 55 मतदान केंद्रों और राजौरी जिले के 51 ऐसे मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया गया। देश के सुदूरवर्ती इलाकों को भी लोकतांत्रिक दायरे में लाने के आयोग के संकल्प के अनुरूप इन सीमावर्ती मतदान केंद्रों पर आज मतदान हुआ।
राजौरी जिले में 84 नौशेरा एसी में सीमावर्ती मतदान केंद्र
सीमावर्ती मतदान केंद्र 84-नौशेरा, सीमा से एक किमी से भी कम दूरी पर स्थित है
कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को जम्मू (19), उधमपुर (1) और दिल्ली (4) में स्थापित 24 विशेष मतदान केंद्रों के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया गया। इससे पहले, आयोग ने बोझिल फॉर्म-एम को समाप्त करके और स्व-प्रमाणन को सक्षम करके कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं के लिए प्रक्रिया को आसान बना दिया था।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों में पहली बार शुरू की गई होम-वोटिंग सुविधा ने लोकतंत्र को उन लोगों के दरवाजे तक ले जाया, जो शारीरिक सीमाओं से बंधे हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के कई मतदाताओं और 40% बेंचमार्क दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों ने अपने घरों से आराम से मतदान करने का विकल्प चुना। मतपत्र की गोपनीयता बरकरार रखते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई।
मतदान के अनुभव को सुखद और यादगार बनाने के लिए ईसीआई की प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, सभी मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, पर्याप्त आश्रय, हेल्पडेस्क, व्हील चेयर और स्वयंसेवकों जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) प्रदान की गईं। आरामदायक मतदान अनुभव देने के लिए प्रत्येक एसी में एक-एक मतदान केंद्र का प्रबंधन विशेष रूप से महिलाओं और दिव्यांगजनों द्वारा किया गया।
जब भी मतदान दल औपचारिक रूप से मतदान बंद करेंगे और भौगोलिक/तार्किक स्थितियों के आधार पर मतदान केंद्रों से लौटेंगे और वैधानिक कागजात की जांच और पुनर्मतदान पर विचार, यदि कोई हो के बाद शाम 7 बजे तक 54.11% के अनंतिम मतदान के आंकड़े आरओ द्वारा वोटर टर्नआउट ऐप पर एसी वार अपडेट किए जाते हैं। हितधारकों की सुविधा के लिए आयोग ~2345 बजे अनंतिम मतदान आंकड़ों के साथ एक और प्रेस नोट भी जारी करेगा।
दूसरे चरण में जिलेवार अनुमानित मतदान प्रतिशत (शाम 7 बजे)
| क्र.सं. | जिला | विधानसभा सं. | लगभग मतदान % |
| 1 | बडगाम | 5 | 58.97 |
| 2 | गांदरबल | 2 | 58.81 |
| 3 | पुंछ | 3 | 71.59 |
| 4 | राजौरी | 5 | 68.22 |
| 5 | रियासी | 3 | 71.81 |
| 6 | श्रीनगर | 8 | 27.37 |
| उपर्युक्त 6 जिले | 26 | 54.11 | |
तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर, 2024 को होगा। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर, 2024 को होनी है।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन( डीआरडीओ) और भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी( आईएनएई) द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित 11वां अभियंता सम्मेलन, हैदराबाद में 26 सितंबर,2024 से प्रारंभ हुआ। दो दिन के इस वार्षिक सम्मेलन का उद्देश्य दो रणनीतिक प्राथमिकताओं ‘रक्षा अनुप्रयोग के लिए अतिरिक्त विनिर्माण’ और ‘रक्षा विनिर्माण प्रौद्योगिकियों’ पर विचार विमर्श करना था। डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला( डीआरडीएल) में आयोजित यह कार्यक्रम अभियंता, वैज्ञानिक,शैक्षणिक जगत के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रमुख व्यक्तियों को स्वदेशीकरण में उभरती हुई प्रौद्योगिकियों और उन्नतिकरण पर विचार विमर्श के लिए एक मंच पर लेकर आया।

प्रत्येक महिला नेत्री ने यहां के विशिष्ट समूहों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बुजुर्गों, अकेली महिलाओं, दिव्यांगों और कचरा बीनने वालों तक पहुँची। इसके साथ ही उन्होंने 400 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं को अपनाने, गीला और सूखा कचरा अलग करने के काम को लेकर जागरूकता अभियानों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जल्द ही इसके परिणाम सामने आने लगे। 100 घरों में से 25 घरों में शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि बाकि बचे 75 घरों में शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी थी। महिलाओं ने सामूहिक जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देते हुए मौजूदा सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव का भी जिम्मा उठाया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता एस एन सेन बालिका विद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनाँक 17/09/2024 से 02/10/2024 तक मनाये जा रहे “स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 2024” तथा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर स्वयंसेवीकाओ द्वारा *गोलाघाट* पर जाकर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। “ *स्वच्छता ही सेवा”* थीम पर आधारित इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रमों के साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम, एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतु विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ S. S.Singh (RHEO Kanpur )द्वारा किया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता रानी ने स्वयंसेविकाओं से लोगों को जल सरोवरों को स्वच्छ रखने तथा दूषित न करने के लिए प्रेरित करने का सन्देश दिया l प्राचार्या डॉ सुमन ने सभी स्वयंसेविकाओं अपने-अपने घरों के आसपास के जल सरोवर को साफ रखने का संदेश दिया एकत्रित किए गए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया। मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पूर्व प्रभारी डॉ. चित्रा सिंह तोमर, डॉ. प्रीति यादव प्रभारी एन सी सी ,तथा एन सी सी कैडेटो ने भी प्रतिभाग किया स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंर्तगत 24 सितंबर (मंगलवार)को कैंट क्षेत्र में स्थित गोला घाट की साफ सफाई की गई और आम जनमानस को स्वच्छता की भागीदारी थीम के अंर्तगत स्वच्छता की महत्ता के प्रति जागरुक किया गया।साथ-ही स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में निर्मित स्मार्टक्लास में छात्राओं को स्वच्छता संबंधी योजना “AMRUT Mission” के बारे में व्याख्यान एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से भी जानकारी दी गई। छात्राओं को स्वच्छता के संदर्भ में स्वयं भी जागरूक होने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।तथा अन्य शिक्षिकाओं सहित कोमल दिवाकर, मुस्कान राठौर, साक्षी, छवी, श्रद्धा वर्मा, नंदिका श्रीवास्तव, इस्मा नाज , अंशिका सिंह सहित 50 स्वयंसेविकाएं एवं ५० कैडेट उपस्थित रहीं।
कानपुर नगर, दिनांक 20 सितम्बर, 2024 (सू0वि0) एन.एस.टी.आई. गोविंद नगर, कानपुर मे पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित समारोह मे मा0 उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0, ब्रजेश पाठक द्वारा लाभार्थी विश्वकर्माओं को प्रमाण पत्र एवं सस्ती ब्याज दर एक लाख रूपये के ऋण से सम्बन्धित कागज़ात प्रदान किए गए। मा0 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी का सम्मान पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटों प्रदान कर पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के प्रभारी एवं उप महानिदेशक अनिल कुमार द्वारा किया गया। मा0 विधायक गोविंद नगर सुरेन्द्र मैथानी तथा मा0 विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार का सम्मान संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष एम0 कुमारवेल तथा उप निदेशक मुरारी लाल रस्तोगी द्वारा एवं कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का सम्मान अनिल कुमार द्वारा किया गया। इसके पूर्व पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ पर वर्धा, महाराष्ट्र मे मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री मा0 जयंत चौधरी जी की उपस्थिती मे आयोजित समारोह को स्क्रीन लगाकर संस्थान के ए.वी. हाल मे मा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपस्थित विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित विश्वकर्माओं एवं संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।