मौखिक पूछताछ करने पर, यात्री ने कोई भी प्रतिबंधित वस्तु लाने से इनकार किया। हालांकि, डीआरआई अधिकारियों द्वारा संदिग्ध के सामान की जांच के परिणामस्वरूप, लगभग 1,698 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसका अवैध अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 17 करोड़ रुपये है। उसके पास मुंबई का एक हवाई टिकट मिला, जो कुछ घंटों बाद रवाना होने वाली उड़ान की थी। इससे पता चलता है कि प्रतिबंधित पदार्थ की डिलीवरी मुंबई में की जानी थी।
निरंतर पूछताछ और निगरानी के बाद, डीआरआई अधिकारियों द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार की गई योजनाबद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप प्रतिबंधित दवाओं के इच्छित प्राप्तकर्ता को पकड़ने में सफलता मिली। प्राप्तकर्ता, एक महिला केन्याई नागरिक है, जिसे वसई इलाके से पकड़ा गया।


प्रतिबंधित मादक पदार्थ को ले जाने वाले और प्राप्त करने वाले, दोनों को स्वापक-औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
जनवरी-जुलाई 2023 के दौरान, डीआरआई ने देश भर में कोकीन और हेरोइन की 42 बरामदगी की हैं। जनवरी-जुलाई 2023 की अवधि के दौरान, डीआरआई अधिकारियों द्वारा 31 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 96 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर



कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, आज के वर्तमान युग में प्रत्येक क्षेत्र में व्यावसायिक तकनीकी दृष्टि से विचार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यवसायिक दृष्टिकोण आवश्यक है ।इस विषय को महत्व देते हुए दिनांक 23-08-2023 को एस,एन,सेन, बा,वि,पी,जी, कॉलेज के चित्रकला विभाग तथा इनर व्हील क्लब के संयुक्त तथावधान मे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा “कौशल विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिताका आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपा श्री सेन ,कोषाध्यक्ष, प्रबंधतंत्र, सेन महाविद्यालय तथा प्रोफेसर सुमन ,प्राचार्य तथा इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ मंडलआयुक्त संध्या गुप्ता जी के कर कमलो द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।
कानपुर 23 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के वाणिज्य विभाग ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के सहयोग से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में दो दिवसीय (23-24 अगस्त, 2023) “वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया। कॉलेज सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
कानपुर 23 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण अपने निर्धारित समय पर सफलता पूर्वक हुआ। जिससे पूरे हिंदुस्तान के नौजवान बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों का मान सम्मान बढ़ा
इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर चौराहे पर सैकड़ो लोगों के साथ साथ में मिष्ठान वितरण वा आतिशबाजी का कार्यक्रम खुशी में किया गया,
कानपुर 20 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता केडीए सिग्नेचर परिसर में आया सावन झूम के हरियाली तीज के उपलक्ष में सावन महोत्सव का विशाल रंगारंग कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा शशि शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया गणेश वंदना और सावन की कजरी गाकर लोगों ने प्रोग्राम का शुभारंभ किया
सुंदर सजे हुए झूलों में झूला झूल कर लोगों का मन बहुत ही प्रफुल्लित हो रहा था कार्यक्रम के बीच बीच में लकी ड्रॉ निकाले गए और तरह तरह के खेल खेले गए सिग्नेचर की सखियों ने तरह-तरह के स्टेज प्रोग्राम दिए अंत में तीज क्वीन का चयन हुआ जिसमें आरजू विजय रही और पूर्णिमा दूसरे स्थान पर रही आशा कपूर शैली श्रीवास्तव अर्चना साहू ने तीज क्वीन का चयन किया हरे रंग के परिधान में सजी सभी महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे चारों और हरियाली ही हरियाली हो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुंदर सजावट और खाने-पीने की स्टाल रही सावन महोत्सव का संचालन अंजलि बहुगुणा और हेमा सिन्हा ने किया मस्ती भरे इस कार्यक्रम में दीपा मोनी शालिनी प्रतिष्ठा पूजा स्मृति रीमा गोल्डी आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही.मीडिया प्रसार का कार्य डॉ प्रीति सिंह ने किया
कानपुर 19 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में इमरटिकस लर्निंग के द्वारा “वॉक-इन ड्राइव” कार्यक्रम, महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा अयोजित किया गया, इमरटिकस लर्निंग के सहायक उपाध्याय अभिषेक कुमार ने बताया ” कौशल आविष्कारों को पूरा करने के लिए मानव पंजी की गुणवत्ता में सुधार करना आवश्यक है, उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों के बारे में बताया और बैंकिंग क्षेत्र में जोखिम विश्लेषक के महत्व के बारे में बताया।
कानपुर 16 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज में 77वें स्वतंत्रता दिवस एवं ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर स्वतन्त्रता की 77वीं वर्षगाँठ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।