Breaking News

मुख्य समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के लिए लखनऊ में आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी कमांड अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 दिसंबर, 2022 को सशस्त्र बलों के लिए लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी कमांड अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी। कमांड अस्पताल एक ग्रीन फील्ड बहुमंजिला अस्पताल होगा, जिसमें 780 भर्ती मरीज बेड के साथ-साथ 100 क्राइसिस एक्सपेंशन बेड के लिए तकनीकी सुविधा की व्यवस्था होगी, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।

मौजूदा कमांड अस्पताल लखनऊ सशस्त्र बलों के सबसे व्यस्त अस्पतालों में से एक है जो 22 सैन्य अस्पतालों, दो वायु सेना अस्पतालों और 109 पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलीक्लिनिक के लिए एक तृतीयक देखभाल रेफरल अस्पताल है। यह मध्य भारत के छह राज्यों के साथ-साथ नेपाल में फैले 3.5 लाख से अधिक आश्रित ग्राहकों की स्वास्थ्य देखभाल जरूरतों को पूरा करता है। अस्पताल में नियमित आधार पर लगभग 2,000 ओपीडी रोगी और 40-50 आपात स्थिति वाले मरीज आते हैं। अस्पताल के बिस्तर हमेशा 80% से अधिक भरे होते हैं। दवाओं और सर्जरी की सभी सुपर स्पेशियलिटी के लिए तृतीयक देखभाल केंद्र होने के अलावा, अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए घातक रोग उपचार केंद्र (एमडीटीसी) भी है। अस्पताल प्रशिक्षुओं, स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं, एमएनएस कैडेटों और नर्सिंग सहायकों को भी प्रशिक्षित करता है।
मौजूदा अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए रक्षा मंत्री ने 496.94 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की एक विशेष परियोजना को मंजूरी दी। कमांड अस्पताल, लखनऊ की योजना देश में लागू नवीनतम इमारत कोड और अस्पताल नियमों के अनुरूप बनाई गई है। यह प्रगतिशील रोगी देखभाल सेवाओं के लिए जोन के अनुसार नियोजित किया गया है जो रोगी की आवाजाही को कम और नियंत्रित करता है, अस्पताल के संक्रमण (एचएआई) को कम करता है, नियोजित बायोमेडिकल वेस्ट (बीएमडब्ल्यू) अलगाव और निपटान, सभी विकलांग अनुकूल सेवाओं के साथ आपात स्थिति में आपदा निकासी योजना, निदान और चिकित्सीय दोनों के लिए विकिरण का सुरक्षित उपयोग अस्पताल में शामिल कई आधुनिक विशिष्टताओं में से शामिल हैं। डेटा और ऊर्जा संरक्षण पर तेजी से पहुंच के लिए भवन प्रबंधन प्रणाली के साथ-साथ अस्पताल सूचना प्रणाली जैसी एकीकृत सेवाओं को भी परियोजना में शामिल किया गया है।

मध्य भारत में आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण से सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ेगा और कर्मियों को वांछित सहायता मिलेगी। राजनाथ सिंह ने सभी रक्षा सेवाओं के कर्मियों को बधाई दी है और उनसे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जारी रखने का आग्रह किया है।

Read More »

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने चेन्नई में सीडीएससीओ भवन, दक्षिण क्षेत्र की नई इमारत का आभासी रूप से उद्घाटन किया

“आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को संत रामानुज की धरती की विशेषज्ञता से जोड़ते हुए देश स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। भारत सरकार देश में औषधियों, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा और प्रभावकारिता बरकरार रखते हुए उनकी उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित कर सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करने और उसमें वृद्धि करने के मिशन को आगे बढ़ा रही है। सीडीएससीओ, दक्षिण क्षेत्र का नया भवन विशेष रूप से तमिल नाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप सहित दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सुरक्षा और नियामक सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदान करने के सरकार के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।” यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज चेन्नई में सीडीएससीओ भवन, दक्षिण क्षेत्र की नई इमारत का आभासी रूप से उद्घाटन करते हुए कही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001NN6Y.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023C3S.png

सीडीएससीओ के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि “सीडीएससीओ सुरक्षा प्रभावकारिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सा‍थ ही साथ स्वास्थ्य उत्पादों के निर्माण, आयात और वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान, हमारे नागरिकों के लिए सही समय पर सही दवा प्रदान करने में सहायता की है।” उन्होंने कहा कि “सीडीएससीओ के महत्व को देखते हुए भारत सरकार ने इसकी क्षमताओं में विस्तार किया है। देश में दवा नियामक प्रणाली को मजबूती देने के लिए भारत सरकार ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं, नए सीडीएससीओ कार्यालयों, नई औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं के निर्माण और मौजूदा प्रयोगशालाओं, बंदरगाहों पर मिनी प्रयोगशालाओं आदि के उन्नयन को मंजूरी दी है।”

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ZH8I.jpgऔषधीय, निदान और चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति को देखते हुए डॉमांडविया ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किए गए “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के आह्वान को दोहराया। उन्‍होंने कहा कि इससे चिकित्सा उत्पादों के स्वदेशी तकनीक से निर्माण को बल मिला है और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लक्ष्यों को प्रोत्‍साहन प्राप्‍त हुआ है। उन्होंने कहा, “भारत सरकार दवाओं की गुणवत्ता, पहुंच, सामर्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही साथ उद्योग से जुड़े लोगों और अन्य हितधारकों को भी प्रोत्साहित कर रही है।” उन्होंने ह्यूमनॉइड चिप्स के माध्यम से नई तकनीकों और औषधियों के परीक्षण जैसे नवाचारों को अपनाने की  सरकार की इच्छा भी रेखांकित की। उन्होंने कहा, “सरकार नया औषधि, प्रसाधन सामग्री और चिकित्‍सा उपकरण विधेयक भी ला रही है, जो मौजूदा अधिनियम और नियमों का स्‍थान लेगा। इन कदमों से हमें व्यापार करने में सुगमता, नवोन्‍मेषकों  का उत्पीड़न रोकने और एक मजबूत नियामक प्रणाली के साथ जीवंत औषधि और प्रसाधन सामग्री उद्योग का निर्माण करने में मदद मिलेगी।”

578 ब्लड सेंटर, 700 औषधि निर्माण इकाइयां, 251 प्रसाधन सामग्री निर्माण इकाइयां,  9 वैक्सीन निर्माण इकाइयां, 85 चिकित्‍सा उपकरण निर्माण इकाइयां, 40 विश्‍लेषणात्‍मक प्रयोगशालाएं और 12 बीए/बीई सेंटर्स के साथ सीडीएससीओ भवन, दक्षिण क्षेत्र संयुक्‍त निरीक्षण के माध्‍यम से दवाओं और  ब्लड बैंक लाइसेंस, टीके और सेरा, बड़ी मात्रा में पैरेनटेल, आर-डीएनए उत्पादों, चिकित्सा उपकरणों आदि जैसे लाइसेंसों की गुणवत्ता की निगरानी में सहायता करेगा। वे नियमित दवाओं के नमूने लेने के साथ-साथ संयुक्त /स्वतंत्र रूप से औचक निरीक्षण/छापेमारी करके नैदानिक परीक्षण सुविधाओं और सार्वजनिक औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के निरीक्षण में भी सहायता करेंगे। सीडीएससीओ अंतरराष्ट्रीय नियामक एजेंसियों के साथ सहयोग करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस कार्यक्रम में डॉ. मनदीप के. भंडारी, संयुक्त सचिव, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय, डॉ. वी.जी. सोमानी, ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, डॉ. बी. कुमार  डिप्‍टी ड्रग्‍स कंट्रोलर और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read More »

भारतीय नौसेना को पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वागीर’ की डिलीवरी

प्रोजेक्ट -75 कलवरी क्लास सबमरीन की पांचवीं पनडुब्बी यार्ड 11879 आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को भारतीय नौसेना को सौंपी गई । प्रोजेक्ट- 75 में स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का स्वदेशी निर्माण शामिल है । इन पनडुब्बियों का निर्माण मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई में किया जा रहा है । दिनांक 12 नवंबर 2020 को लॉन्च की गई, वागीर ने दिनांक 01 फरवरी 2022 से समुद्री परीक्षण शुरू किया और यह बहुत गर्व की बात है कि इस पनडुब्बी ने पहले की पनडुब्बियों की तुलना में कम से कम समय में हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी प्रमुख परीक्षणों को पूरा किया है ।

पनडुब्बी निर्माण एक जटिल प्रक्रिया है क्योंकि कठिनाई तब बढ़ जाती है जब सभी उपकरणों को छोटा करने की आवश्यकता होती है और कड़े गुणवत्ता की आवश्यकताएं भी बनाए रखनी होती हैं । एक भारतीय यार्ड में इन पनडुब्बियों का निर्माण ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम है और इस क्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ाता है, एक उल्लेखनीय उपलब्धि यह है कि यह 24 महीने की अवधि में भारतीय नौसेना को दी गई तीसरी पनडुब्बी है ।

पनडुब्बी को जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा और इससे भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि होगी ।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(4)L93P.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(8)FVIX.JPG

Read More »

समाचार कानपुर से

कानपुर 22 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता,

*वाह रे स्वास्थ्य विभाग डायरेक्टर उर्सला के रहमों करम पर डॉक्टर की सीट के ठीक बगल में बैठ सुरजीत नाम का एमआर दवा कंपनी और डॉक्टर के बीच मोटे कमीशन के चलते सांठगांठ होने के कारण खुलेआम पर्ची पर बाहर से बैठ कर लिखता है दवाये लाचार अस्पताल प्रशासन मौन*

*भगवान का दर्जा प्राप्त सफेद कोट के काले कारनामे*
उर्सला अस्पताल में डॉक्टर व दवा कंपनियों के एमआर के बीच सांठगांठ व मोटे कमीशन का खेल होने का मामला आए दिन सुर्खियों में बना रहता है डॉक्टर ओपीडी में दवा कंपनियों के एमआर को साथ बैठकर पेशेंट को बाहर से दवा खरीदने व बाहर से जांच कराने को कहते हैं इसको लेकर पहले भी शिकायतें अधिकारियों के पास आ चुकी हैं मंगलवार को एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें बर्रा निवासी शिवेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि *उर्सला के ईएनटी डिपार्टमेंट के डॉक्टर आरके वर्मा ने उन्हें बाहर से दवा खरीदने के लिए दबाव बनाया वही डॉक्टर की सीट के ठीक बगल में बैठे एक व्यक्ति ने जो एमआर है व जिसका नाम सुरजीत बताया जाता है* पीड़ित को निर्धारित मेडिकल स्टोर का नाम बताकर काफी कम कीमत में दवा मिलने की सलाह दी इसकी शिकायत पीड़ित ने मंगलवार को उर्सला के निदेशक से लिखित तौर पर की साथ ही साथ साथ उर्सला चौकी में भी मामले की तहरीर दी , *मोटे कमीशन के लालच के चलते सरकारी डॉक्टर्स व एममार के बीच सांठगांठ का यह खेल नया नहीं बरसों पुराना है जिसमें उर्सला अस्पताल में खुलेआम पीड़ित बीमार व्यक्तियों का शोषण आय दिन होता रहता है*

*आखिर कौन है इन सब का जिम्मेदार…? गरीब पीड़ित शोषित बीमारों के दोहन पर आखिरकार कब जागेगा नगर का स्वास्थ्य अमला*

*क्या कहते हैं जिम्मेदार*

*पूरे प्रकरण पर उर्सला के डायरेक्टर डॉ एस पी चौधरी का कहना है कि शिकायत पहुंची है तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित कर जांच की जा रही है*
*****

निर्माणाधीन अपार्टमेंट में ईंट से कूचकर गार्ड की हत्या,बुजुर्ग गार्ड की हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल,बुजुर्ग गार्ड की बिस्तर पर सोते समय की गई हत्या ,*कानपुर के गोविंद नगर के-ब्लॉक इलाके का मामला*
*****

आवश्यक सूचना

लाल इमली से चुन्नीगंज चौराहे आने वाले वाहनों के लिए कल सुबह से परसों सुबह तक बंद रहेगा अपोलो हॉस्पिटल वाला वैकल्पिक मार्ग

चुन्नीगंज भूमिगत स्टेशन के निर्माण हेतु बीएनएसडी इंटर कॉलेज से चुन्नीगंज चौराहे के बीच बैरिकेडिंग की गयी है। लाल इमली से चुन्नीगंज चौराहे पहुँचने के लिए हल्के वाहनों को अपोलो हॉस्पिटल के पास से वैकल्पिक मार्ग दिया गया था। मेट्रो के निर्माण कार्यों हेतु, यातायात पुलिस, कानपुर महानगर की सहमति से कल दिनांक- 21.12.2022 सुबह से 22.12.2022 सुबह तक यह वैकल्पिक मार्ग बंद रहेगा। लाल इमली से चुन्नीगंज चौराहे पहुँचने के लिए वाहन सवारों को ग्वालटोली होते हुए ही आना होगा।

*****

एसीएम की पेशकार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

आर्म लाइसेंस रिनुअल करने के नाम पर मांग रही रिश्वत

एक नहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों से रिश्वत लेने के वीडियों वायरल

वीडियो एसीएम प्रथम की पेशकार पूनम सिंह का बताया जा रहा
*****

: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी के सामने मिला युवक का शव
*****

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में युवक का मिला शव

आवास विकास 1 चुंगी चौकी के सामने चंद कदमों की दूरी पर बने तालाब में मिला शव

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

हत्या कर शव फेके जाने की जताई जा रही आशंका

मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस, भारी संख्या में राहगीरों की लगी भीड़

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला

आखिर तालाब में कहा से आया युवक का शव, चंद कदमों पर बनी चौकी पुलिस को नही लगी भनक

कल्याणपुर थाना क्षेत्र आवास विकास 1 चुंगी चौकी के सामने का मामला
*****

*कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी महोदय जरा गौर फरमाइए…*

आपके नाम से होने वाली वसूली से दागदार होती आपकी छवि को बचाइए…

कानपुर विकास प्राधिकरण के इस वसूलीबाज अवर अभियंता ने फिर से की अवैध वसूली…

अवैध रूप से कानपुर में टिका अवर अभियंता प्राधिकरण को अंदर ही अंदर कर रहा है खोखला…

वसूलीबाज अवर अभियंता केके गुप्ता ने वीसी के नाम का भय दिखाकर नामी व्यवसायी शंटी-बंटी से की अवैध वसूली…

प्राधिकरण की तरफ से कठोर कार्रवाई ना होने देने के एवज में शंटी-बंटी से 5 लाख में तय किया था केके गुप्ता ने सौदा…

शंटी-बंटी से 3 लाख रुपए अवैध रूप से वसूलने के बाद केके गुप्ता बाकी 2 लाख वसूलने की तैयारी में…

केडीए वीसी अरविंद अगर करलें स्थलीय निरीक्षण तो खुल जायेगी केके गुप्ता के कारनामों की पोल…

जो कर रहा है अवैध रूप से हो रहे निर्माणों पर कार्यवाही ना करने के एवज में लंबा झोल…

अगले अंक में देखिए कैसे वसूलीबाज जेई केके गुप्ता ने जातिवाद निभाते हुए एक नामचीन व्यवसायी से करवा दिया केडीए की करोड़ों की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण जिसके एवज में वसूले है दसियों लाख रुपए.. नाम और तथ्य के साथ जल्द होगा खुलासा…!
*****

मानक को ताक पर रखकर बिल्डर ने तान दी 7 मंजिला बिल्डिंग।

चमनगंज में 105/ 226 में बिना परमिशन के खोद दिया बेसमेंट

खलील बिल्डर की मनमानी जारी, बेसमेंट के साथ ही बना डाली 4 दुकाने

आवासीय बिल्डिंग में कॉमर्शियल भी कर दिया बिल्डर खलील ने

KDA अधिकारियों की अनदेखी से सकरी जगह पर तान दी 7 मंजिल बिल्डिंग ,
फिर भी नही भरा दिल आठवें फ्लोर के लिये खड़े हो गये पिलर।।

आखिर जोन के अधिकारी क्यों बांधे है आंख में पट्टी

सब कुछ जानकर JE और AE नहीं कर रहे कोई भी काईवाई

KDA सचिव व अन्य अधिकारी मानक विहीन बनी बिल्डिंग एयर बिल्डर खलील पर कब करेंगे कार्रवाई।।
*****

*काकादेव क्षेत्र में गुंडई करने वाले भाजपा पार्षद राघवेंद्र मिश्रा गिरफ्तार हुए*

*काकादेव पुलिस में राघवेंद्र मिश्रा को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया*

*कल देर रात भाजपा पार्षद ने गौरव ठाकुर को जमकर पीटा था*

*काकादेव थाने में भाजपा पार्षद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Read More »

स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया पेंशनर्स एसोसिएशन और माधवबाग हॉस्पिटल चैन के संयुक्त तत्वाधान में हृदय रोग एवं मधुमेह रोग बचाव के लिए कार्यशाला का आयोजन

कानपुर 20 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर आँचल, के तत्वाधान में माधवबाग हॉस्पिटल चैन के सहयोग से अपने पेंशनर्स साथियों के लिए हृदय रोग एवं मधुमेह रोग बचाव के उपायों पर चर्चा के लिए कार्यशाला का आयोजन गोविन्द नगर सिन्धी धर्मशाला में किया गया जिसमें महाराष्ट्र से आये माधवबाग के प्रतिनिधि मिलिन्द सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि उम्र में दस साल पीछे जाने के लिए रात का खाना सोने से तीन घंटा पहले भिखारी की तरह खाएं और उपस्थित पेंशनर्स को हिदायत दी कि मॉर्निंग वॉक नहीं कोरोगे तो वार्निंग वाक करनी पड़ेगी। विमलेश अवस्थी ने कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी तरह ऊर्जा ले रहा है हम हँस रहे हैं तो ऊर्जा मिल रही और गुस्से में ऊर्जा घट रही है। मुकेश वर्मा और कुलदीप पाटनी ने भी सेहत संबंद्धित प्रश्न पूछकर उसका निदान किया। कानपुर आँचल के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सुरेश कपूर, राहुल निगम, सुरेन्द्र सुखीजा, अनुज पाण्डेय एवं हरीश तनेजा , अमृत अग्रवाल एवं रोहित साहू रहे। माधवबाग टीम से डॉ श्वेता सिंह, लक्ष्मी मौर्या और अजय सिन्हा रहे।

Read More »

समाचार कानपुर से

कानपुर 19 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, हैलट के ईएमओ और पत्नी समेत चार पर धोखाधड़ी में रिपोर्ट*

बिल्हौर का मामला कूट रचित दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन खरीदने के मामले में अधिवक्ता ने हैलेट के इ एम ओ व उनकी पत्नी समेत चार के खिलाफ बिल्लौर थाने में धोखाधड़ी व धमकाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है मंधना निवासी अधिवक्ता सरोज पाल ने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने चौबेपुर के अमिलिहा निवासी स्वामी शिवनाथ पाल से 22 बिस्वा जमीन 1400000 रुपए में खरीदी थी उन्होंने एग्रीमेंट कराकर ₹900000 भी दे दिए थे आरोप है कि जब उन्होंने स्वामी शिवनाथ से बची रकम लेकर बैनामा करने को कहा तो वह टरकाटा रहा
*हैलेट के ईएमओ ने धमकी देकर भगाया*
अधिवक्ता सरोज पाल का कहना है कि जब खेत पर गए तो वहां पहले से मौजूद इएमओ डॉ अनुराग राजोरिया उनकी पत्नी पूजा स्वामी शिवनाथ पाल व उनके पुत्र अशोक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी देकर भगा दिया थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कूट रचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करी जा रही
*****

*पुलिस ने बांग्लादेशी रिजवान को लिया 9 घंटे की रिमांड में*
*9 घंटे की रिमांड के दौरान रिजवान बोला पाकिस्तान से है मेरे संबंध करता हूं मैं हवाला का काम*
*डॉ रिजवान के 2 खातों में पाकिस्तान से भेजी जाती थी रकम नहीं बताया कहां होता है इसका यूज*
पुलिस ने शाम को वापस जेल में कराया दाखिल दोबारा रिमांड पर लेने के लिए पुलिस लगाएगी अर्जी
मूलगंज में पकड़े गए बांग्लादेशी रिजवान मोहम्मद को पुलिस ने रविवार को 9 घंटे की रिमांड पर लेकर इंटेरोगेट किया इस दौरान रिजवान ने कबूल किया कि वह हवाला का कारोबार करता है और पाकिस्तान से भी उसके संबंध है पाकिस्तान से उसके खातों में रकम भेजने के भी सबूत मिले हैं उसके दो बैंक खातों मे हवाला का पैसा आता है इस रुपए को वह कहां और क्या इस्तेमाल करता है इसके पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं जिसके कारण पुलिस ने उसे शाम को जेल में दाखिल करा दिया
*आरोपों की झड़ी ज्यादा पर साक्ष्य कम*
पुलिस ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए कोर्ट से डॉ रिजवान को 14 दिन की रिमांड मांगी थी *किंतु डॉ रिजवान के खिलाफ लगाए गए संगीन आरोपों को लेकर पुलिस कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर सकी* इसके चलते कोर्ट ने सिर्फ 9 घंटे की रिमांड दी थी
*आरोपी को मिल सकती है 7 साल तक की सजा*
हवाला कारोबार को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट 1999 के तहत भारत में इनलीगल माना गया है इसके साथ ही जो अमाउंट हवाला के जरिए ट्रांसफर की गई उसकी 5 गुना पेनल्टी और 7 साल की सजा का प्रावधान है
****

*फिर सुर्खियों में आया लव जिहाद का मामला अपने प्रेम जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराने सूरत ले जा रहा था आरोपी वकार*
*पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी सूचना मध्य प्रदेश से हुई गिरफ्तारी*
नवाबगंज में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है पुलिस की सतर्कता की वजह से युवती का धर्म परिवर्तन होने से बच गया पुलिस ने परिजनों को तहरीर पर किडनैप कर ले जा रही युवती को बीच रास्ते में चलती बस रुकवा कर बरामद कर लिया धर्म परिवर्तन कराने के लिए शादी का झांसा देकर सूरत ले जाने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

*15 को किया गया था अग़वा*
नवाब गंज निवासी परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में पढ़ाती है 15 दिसंबर को कोचिंग जाते समय एक युवक ने उनकी बेटी को बहलाया फुसलाया और शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया पुलिस ने केस दर्ज किया इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिली कि दोनों फजल गंज स्थित एक ट्रैवल्स की बस से सूरत जाने के लिए निकले हैं ट्रैवल्स से संपर्क किया जानकारी मिली कि दोनों बस से सूरत के लिए निकले हैं पुलिस ने मध्य प्रदेश के नौ गवा जिला धार थाने की पुलिस से संपर्क किया पुलिस ने बस रुकवा कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया

*आरोपी के खिलाफ बयान*
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद वकार है और वह 25 साल का है आरोपी अनवरगंज के रामचंदी का हाता का रहने वाला है शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवती को ले जा रहा था आरोपी ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए भी राजी कर लिया था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है
****

*थाना फजलगंज के विजय नगर चौराहे पर संचालित किया जा रहा है अवैध टेम्पो स्टैंड।*

*टैम्पो चालको से 20 रुपये व ईरिक्सा से 15 रुपये की कर रहे है अवैध वसूली।*

*सुधान पांडेय कर रहा है अवैध स्टैंड का संचालन व वसूली,वीडियो में वाइट पैंट शर्ट सदरी में दिख रहा व्यक्ति है सुधान पांडेय।*

*वीडियो में टेम्पो चालक से पैसे वसूलकर उसका गाड़ी नम्बर नोट करता दिख रहा है सुधान पांडेय।*

*सूत्रों की माने तो कानपुर नगर निगम व फजलगंज पुलिस के मिली भगत से संचालित हो रहा है अवैध स्टैंड।*

*****

*जुआड़ियों का नया ठिकाना बना चकेरी थाना छेत्र*

*थाना चकेरी छेत्र में सज रही है जुए की फड़,प्रति दिन फड़ पे लगते है लाखो के दाव।*

*सूत्रों की माने तो बबलू सजारी,अल्लू द्विवेदी,राजेश पाल,शहंशाह,राम दुबे कर रहे है जुए की फड़ का संचालन।*

*शहर के हिस्ट्रीशीटर व क्रिमनल लगाते है जुए की फड़ पे लाखो का दांव।*

*चकेरी पुलिस जान के बनी है अंजान,थाना चकेरी छेत्र में कुछ दिनों में बढ़ा है अपराध का ग्राफ।*

*जुए में हारने के बाद अपराधी देते है चैन स्नेचिंग व चोरी जैसी घटनाओ को अंजाम*

*थाना चकेरी छेत्र के श्याम नगर स्थित पूजा ढाबा के सामने सीओडी बाउंड्री के पास झाड़ियो के अंदर सजती है जुए की फड़*
*****
थाना सचेंडी के अंतर्गत चकरपुर मंडी के पास वनबे लागू होने

के बाद भी ट्राफिक का नियम ट्राफिक कर्मचारी करवाते हैं

उल्लंघन चंद रुपयों के चक्कर में होमगार्ड के

भरोसे चकरपुर मंडी का चल रहा है ट्रैफिक आए दिन वनबे में गाड़ियां निकलने के कारण लगता है भीषण जाम
*****

*_सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इरफान सोलंकी से मिले, अखिलेश यादव इरफान सोलंकी से कर रहे मुलाकात_*

*_कानपुर जेल में बंद इरफान सोलंकी से मिले अखिलेश, अखिलेश यादव के साथ कई विधायक भी मौजूद हैं._

Read More »

निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया नगर निगम कार्यालय मोतीझील में सम्पन्न होगी

कानपुर नगर, दिनांक 19 दिसम्बर, 2022 (सू0वि0)*
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्री विशाख जी० ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में नगर निगम के महापौर एवं पार्षद पद तथा नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष एंव सदस्य पद हेतु नामांकन प्रक्रिया नगर निगम कार्यालय मोतीझील में सम्पन्न होगी।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के महापौर एवं पार्षद पद तथा नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष एंव सदस्य पद के नामांकन हेतु कक्षों को निर्धारण किया गया है, जिसके अन्तर्गत नगर निगम में महापौर पद हेतु कक्ष संख्या 07 भूमि तल गोल बिल्डिंग, पार्षद पद हेतु वार्ड संख्या 01 से 05 तक कक्ष संख्या 33 प्रथम तल, वार्ड संख्या 06 से 10 तक कक्ष संख्या 35 प्रथम तल, वार्ड संख्या 11 से 15 तक कक्ष संख्या 36 प्रथम तल, वार्ड संख्या 16 से 20 तक कक्ष संख्या 37 प्रथम तल, वार्ड संख्या 21 से 25 तक कक्ष संख्या 38 प्रथम तल, वार्ड संख्या 26 से 30 तक कक्ष संख्या 39 प्रथम तल, वार्ड संख्या 31 से 35 तक कक्ष संख्या 40 प्रथम तल, वार्ड संख्या 36 से 46 तक कक्ष संख्या 42 प्रथम तल, वार्ड संख्या 41 से 45 तक कक्ष संख्या 44 प्रथम तल, वार्ड संख्या 46 से 50 तक कक्ष संख्या 45 प्रथम तल, वार्ड संख्या 51 से 55 तक कक्ष संख्या 46 प्रथम तल, वार्ड संख्या 56 से 60 तक कक्ष संख्या 47 प्रथम तल, वार्ड संख्या 61 से 65 तक कक्ष संख्या 49 प्रथम तल, वार्ड संख्या 66 से 70 तक कक्ष संख्या 50 प्रथम तल, वार्ड संख्या 71 से 75 तक कक्ष संख्या 51 द्वितीय तल, वार्ड संख्या 76 से 80 तक कक्ष संख्या 52-ए द्वितीय तल, वार्ड संख्या 81 से 85 तक कक्ष संख्या 52-बी द्वितीय तल, वार्ड संख्या 86 से 90 तक कक्ष संख्या 53 द्वितीय तल, वार्ड संख्या 91 से 95 तक कक्ष संख्या 55 द्वितीय तल, वार्ड संख्या 96 से 100 तक कक्ष संख्या 56 द्वितीय तल, वार्ड संख्या 101 से 105 तक कक्ष संख्या 62 द्वितीय तल, वार्ड संख्या 106 से 110 तक कक्ष संख्या 67 द्वितीय तल, नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद हेतु कक्ष संख्या 04 भूमि तल गोल बिल्डिंग, सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 01 से 10 तक कक्ष संख्या 05 भूमि तल गोल बिल्डिंग है।

Read More »

समाचार कानपुर से

कानपुर 17 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ था लापता।

युवक कल्याणपुर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में करता था जॉब।

युवक कल्याणपुर मैं रहने वाली एक महिला से थे अवैध संबंध।

7 दिसंबर को शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद युवक हुआ था लापता।

कल्याणपुर पुलिस ने महिला सहित तीन अज्ञात लड़कों पर दर्ज किया मुकदमा।

*****

सब इंस्पेक्टर को गाड़ी से कुचलने का प्रयास

बीच सड़क पिकअप खड़ी होने पर दरोगा ने टोका था
रायपुरवा थाना क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर को बीच सड़क पर पिकअप खड़ी करने वाले ड्राइवर को टोकना भारी पड़ गया पिकअप सवार युवकों ने मारपीट कर सब इंस्पेक्टर पर कार चढ़ा कर कुचलने का प्रयास किया पुलिस ने 3 युवकों को कार समेत पकड़ लिया है जबकि मौका पाकर एक युवक फरार हो गया है आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और तमाम धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है
जाम लगने पर टोका था
रायपुरवा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह शुक्रवार शाम किसी काम से जा रहे थे इस दौरान जीटी रोड के पास एक पिकअप भी सड़क पर खड़ी देखी जिसकी वजह से वहां जाम लग रहा था यह देखकर दरोगा रविंद्र सिंह ने जब उन्हें टोका तब युवकों ने गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट कर दी इतना ही नहीं युवकों ने पिकअप से दरोगा को कुचलने का प्रयास किया दरोगा ने किसी तरह अपनी जान बचाई

*****

संवेदनहीन खाकी पनकी पुलिस ने 19 महीने बाद दर्ज की घर में घुसकर छेड़छाड़ और पिटाई की रिपोर्ट

मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पनकी में 19 महीने पहले कुछ लड़कों ने जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर युवक के घर में घुसकर मारपीट व बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की बहन से छेड़छाड़ की थी थाने चौकी के कई चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी जिस पर पीड़ित युवक ने मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार लगाई थी मानवाधिकार आयोग ने मामला संज्ञान में लिया और पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा तब कहीं जाकर केस दर्ज हो सका
ये था पूरा मामला*
पनकी पावर हाउस कॉलोनी निवासी मोनू कुमार के अनुसार 7 अप्रैल को वह घर के पास ही स्थित एक पार्क में क्रिकेट खेल रहा था तभी वहां पहुंचे इलाके के सुरेंद्र भदौरिया आकाश भदोरिया विकास भदौरिया सौरव यादव विक्रांत और रोहित ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे दोबारा पार्क में दिखाई ना देने की बात कही आरोप है कि जब इस बात का उसने विरोध किया तो आरोपीयों ने उसके घर के अंदर घुस कर मारपीट की व बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां व बहन से अभद्रता की थी
पीड़ित लगातार लगा रहा था थाने के चक्कर नही पिघली संवेदनहीन पनकी पुलिस
युवक के बेहोश हो जाने पर सभी आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकले थे इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित चौकी से थाने के चक्कर लगातार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने ना कोई कार्यवाही की नाही संवेदनहीन पनकी पुलिस पिघली तंग आकर पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग के न्याय की गुहार लगाई तब जाकर 19 माह बाद पनकी पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है *पनकी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है*
*****

टिकरा के शुक्ला गेस्टहाउस के बाहर 10 दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

परिजनों का आरोप 2 आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था फिर भी पुलिस ने छोड़ दिया था
*****

सचेंडी थाना क्षेत्र क्ले प्लास्ट फैक्टरी में ज्वाइनडर फटने से हुआ हादसा

हादसे में दो मजदूर गम्भीर रूप से हुए घायल

एसीपी निशांक शर्मा और इंस्पेक्टर प्रधुम्न सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँचे

घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

एक मजदूर की हालत नाजुक, रीजेंसी हॉस्पिटल में किया गया रिफर

घायल मजदूरों के मोहित और विकास बताया जा रहा नाम

सचेड़ी थाना क्षेत्र के निवासी बताएं जा रहे घायल मजदूर

कमिश्नरेट सचेड़ी थाना क्षेत्र क्ले प्लास्ट प्रोडक्ट प्राoलिo फैक्ट्री की घटना
*****

जीएसटी विभाग की रडार पर कुछ बड़े कबाड़ी जल्दी हो सकती है इनपर कार्यवाही।

इन्ही में नाम है इरफान,और मोसिन कबाड़ी का सूत्रों की माने तो जीएसटी विभाग को करोड़ो का चुना लगा के बन बैठे है अकूत संपत्ति के मालिक।

जीएसटी विभाग को सालो से चुना लगा रहे है ये कबाड़ी बंदु पर जल्दी हो सकती है कार्यवाही।

O ब्लॉक सब्जी मंडी और परमपुरवा में स्थित है इनके कबाड़ के गोदाम,परमपुरवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बना दिया मकान/ गोदाम।

जीएसटी के साथ साथ आयकर विभाग के आंखों में धूल झोंक कर काली कमाई से बनाई है अकूत सम्पत्ति।

शहर के अलग अलग स्थानों पर खरीदी है करोड़ो की जमीन,अगर हुई जांच तो होगा करोड़ो का राजस्व चोरी का खुलासा।

फर्जी बिल बिल्टी लगा के प्रतिदिन कर रहे है लाखो की जीएसटी चोरी,पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,चंडीगढ़,गुड़गाव,जाता है कबाड़।

परम पुरवा में कब्जाई सरकारी जमींन पर कब चलेगा बाबा का बुल्डोजर।

Read More »

समाचार कानपुर से

कानपुर 14 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता

कथित फर्जी भाजपा नेता बन नौकरी दिलाने के नाम पर ठग सक्रिय।

भाजपा नेता के खिलाफ लखनऊ में रहने वाले एक युवक ने कल्याणपुर थाने में दिया प्रार्थना पत्र।

कल्याणपुर थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार।

अपने आप को भाजपा नेता बनकर सरकारी नौकरी का लालच देकर थक करने का एक आरोपी इस समय कल्याणपुर में सक्रिय है।

सरकार में अपनी पहचान और प्रभाव बताकर व पहले मासूम लोगों को अपने जाल में फस आता है और उन से लाखों रुपए ठगता है।

पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास सत्यम बिहार का
*******

चोरों ने पुलिसिया गस्त की खोली पोल

मंदिर की दान पेटी उड़ाने के बाद व्यापारी के मकान में की लाखों की चोरी

दोनों चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुयी कैद

दागी इंसपेक्टर के आते ही चकेरी में बढ़ा अपराध का ग्राफ
*****

इरफ़ान सोलंकी*

*कोर्ट में मुस्तैदी से घेरने के लिए विधायक इरफान सोलंकी को पुलिस तैयार, पांच अहम सबूत 30 गवाह 550 पन्नों की चार्जशीट*
फर्जी आधार कार्ड एयरपोर्ट होटल की सीसीटीवी फुटेज एयरलाइंस की रिपोर्ट अहम साक्ष्य के रूप में शामिल
मंगलवार को इरफान की जमानत अर्जी पर बहस से पहले बचाव पक्ष ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर मांगी तारीख अब 19 दिसंबर को होगी सुनवाई
*इन साक्ष्यों को काटना होगा मुश्किल*
अशरफ अली नाम से जाली आधार कार्ड बरामद यह सीधे तौर पर देश की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है
एयरलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक इरफान नाम के किसी व्यक्ति ने यात्रा नहीं की मतलब इरफान ने अशरफ बनकर यात्रा की
एयरपोर्ट और होटल की सीसीटीवी फुटेज इरफान के वहां होने की पुष्टि करते हैं 30 गवाहों को पेश करेगी पुलिस
इरफान के लिए हवाई यात्रा की टिकट सपा नेत्री नूरी शौकत ने अपनी आईडी से बुक कराई थी
*13 मुकदमे में हिस्ट्रीशीट*
सहायक शासकीय अधिवक्ता रविंद्र अवस्थी ने बताया कि जमानत के विरोध में सपा विधायक की 13 मुकदमों और उनके भाई की 5 मुकदमों की हिस्ट्रीशीट न्यायालय में पेश की गई है
*घर जलाने में चार्जशीट दाखिल*
सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ कानपुर पुलिस की यह दूसरी चार्जशीट है इससे पहले जाजमऊ थाने की पुलिस ने महिला का घर फूकने के मामले में चार्जशीट दाखिल करी थी
*****

कानपुर में बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद,कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी,चोरों ने पार कर दिए 35 लाख के ज़ेवर,70 हजार की नगदी* भी लेकर चोर फरार,पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना,चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला की घटना।
*****

सरकारी जमीनों में कब्जा करके कूट रचित अभिलेखों के सहारे धर्म कांटा लगाने के मामले में जल्द एक्शन के संकेत*

*पनकी स्टेशन के सामने लगे भगवती धर्म कांटा पर चलेगा बुल्डोजर*

*केडीए की जांच में प्राधिकरण द्वारा अर्जित जमीन पर लगा पाया गया धर्म कांटा*

*केडीए सचिव ने कहा कि जल्द जारी होगा ध्वस्तीकरण का नोटिस*

*बीजेपी के कथित नेता गिरिजेश प्रताप सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें*
*****

केडीए वीसी अरविंद सिंह के आदेश पर बड़ी कार्रवाई* जरौली बिहारी पुरवा में चला प्रशासन का बुलडोजर केडीए की अवैध कब्जे वाली जमीन पर चला बुलडोजर भू माफियाओं ने केडीए की जमीन पर कर रखा था कब्जा भू माफियाओं ने अवैध कब्जा कर बेच डाली करोड़ों की जमीन जोन 3 के बिहारी पुरवा में कब्जा मुक्त हुई करोड़ों की जमीन
*****

पुलिस हिरासत मामले में बड़ा अपडेट

लूट के आरोप में उठाए गए दूसरे व्यक्ति राम सिंह की भी तबीयत खराब होने सूचना

मंगलपुर थाने में पिछले 3 दिन से बैठा कर टॉर्चर कर रही थी पुलिस

पुलिस हिरासत में दूसरे आरोपी की तबियत बिगड़ने पर सिंकदरा सीएचसी में कराया गया एडमिट

पुलिस की जीप से अस्पताल ले जाने का वीडियो सामने से आने से मचा हड़कंप
*****

कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से हो रहा है खिलवाड़ ओवरचार्जिंग के साथ जहरीली चाय यात्रियों को परोसी जा रही है दो नंबर स्टाल संचालक स्टॉल से चाय ना बनाकर सूतर खाना से चाय बना कर यात्रियों की सेहत से कर रहे खिलवाड़*
*वैडरो के अनुसार शिवाजी स्टाल संचालक की चाय*
*****

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा की रेड के बाद भी नही हुआ साइड नम्बर वन स्तिथ स्पा, जिस्म फरोशी का धंधा जोरों पे।

कल्पित शर्मा नामक धंधा संचालक बेखौफ कर रहा खुले आम देह व्यापार आपत्तिजनक विडियो आया सामने।

एडीसीपी ने किया था स्पा सेंटर को सीज धड़ल्ले से काम लगातार जारी।

जूही थाना अंतर्गत बंधन बैंक ओ ब्लॉक में स्तिथ है प्रिया ओर कल्पित शर्मा का लक्जरी (लक्सिस) स्पा सैंटर।
*****

पनकी पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, मौके से आधा दर्जन बाइक मिली

पुलिस मौके से कान्ता और नरेंद्र पाल समेत 6 जुआरियों को धर-दबोचा

पनकी थाना क्षेत्र लौकपुरवा गाँव मे प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में कई दिनों से खेला जा रहा था लाखों का जुआ

कई जुआरी पुलिस को देख मौके से हुए फरार

पकड़े गए जुआरियों को स्थानीय पुलिस लेकर गई थाना

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र लौकपुरवा का मामला
*****

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त महोदय श्री शिव शरणप्पा जी एन से मिलकर सफाई नायकों को सातवें वेतन के आधार पर रविवार भत्ता दिए जाने की मांग किया नगर आयुक्त महोदय ने तुरंत पत्रावली पर स्वीकृति प्रदान कर दिया।साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त महोदय से आग्रह किया की कंप्यूटर ऑपरेटर,माली एवं केयरटेकर अन्य मजदूरों की वेतन वृद्धि संबंधित माननीय कार्यकारिणी एवं सदन ने आदेश पास हो चुका है ।शासनादेश सहित ज्ञापन प्रेषित किया गया जिस पर नगर आयुक्त महोदय ने वेतन वृद्धि का आदेश पारित करने के लिए तुरंत पत्रावली प्रस्तुत करने के लिए कहा है और आश्वस्त किया यह काम जरूरी है यह भी आदेश कर देंगे। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री देवीदीन भाऊ अध्यक्ष, रमाकांत मिश्र महामंत्री, मुन्ना हजारिया संयुक्त मंत्री, संजय हजारिया संयुक्त मंत्री, पंकज शुक्ला संयोजक मार्ग प्रकाश उपस्थित थे।
*****

सचेंडी थाना क्षेत्र ब्रिटानिया फैक्ट्री पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

टक्कर से बाइक सवार पति की मौके पर मौत, पत्नी गम्भीर रूप से घायल

बाइक से जा रहें थे पति-पत्नी, मासूमों के सर से उठा पिता का साया

नेशनल हाईवे किनारें खड़े भारी वाहनों के कारण आए दिन होते हैं रोड हादसें

सड़क किनारें भारी वाहनों को खड़ा कराने वाले फैक्टरी संचालक, ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालकों को नही पुलिस का भय

आए दिन रोड हादसों के बाद भी जिम्मेदार नहीं ले रहे सबक

सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर कमिश्नरेट सचेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

Read More »

क्राइस्ट चर्च कालेज में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित

कानपुर 14 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर ‌‌की एनएसएस इकाई ने मयंजलि चैरिटेबल ब्लड बैंक के साथ मिल कर कॉलेज में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।जिसका प्रारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा ने किया। मयंजली चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से आई हुई मेडिकल टीम जिसमे डॉ ए के गुप्ता,विजय सिंह, तनिषा चौधरी, सिमरन चौधरी और अन्य टीम मेंबर्स शामिल थे। कॉलेज के छात्रों संग स्टाफ मेंबर्स ने भी इस कैंप में भाग लिया और ब्लड डोनेट कर इस कैंप में भागीदार बने साथ ही ब्लड डोनेशन के बाद रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया। डॉ ए के गुप्ता जी ने सभी को ब्लड डोनेशन के विषय में जानकारी दी। यह कैंप सभी के लिए बहुत लाभकारी रहा।

कार्यक्रम का समापन डॉ सुनीता वर्मा ने अपनी टीम जिसमे सह मुख्य विलायत फातिमा तथा मोमिन अली ने अपनी टीम जिसमे रितेश,मानवी ,इरम ,अरबाज,ज़रीन,सैयद,मुस्कान यादव,ऑर्थर, अक्सा ने मिल कर कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया।

Read More »