कानपुर 16 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बा• वि• पी• जी• कॉलेज के विज्ञान संकाय में अंतरमहाविद्यालयीय मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 10 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
वर्तमान समय में ओजोन परत जो हमारी पृथ्वी का सुरक्षा आवरण है, क्षतिग्रस्त होने के कारण पृथ्वी पर हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों का प्रवेश मानव जाति तथा पृथ्वी को हानि पहुंचा रहा है जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं और जलवायु परिवर्तन, असामान्य वर्षा, बढ़ता तापमान, बर्फ का पिघलना तथा समुद्र तल में उन्नयन हो रहा है।
इसीलिए ओज़ोन दिवस के अवसर पर छात्रों तथा समाज में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ• सुमन ने फीता काटकर किया।प्राचार्या डॉ• सुमन, दलहन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ• अकरम, चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ• एस• के• बिस्वास, रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ• गार्गी यादव तथा वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ• प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के किया। डॉ• अकरम तथा डॉ• बिस्वास ने छात्र- छात्राओं के मॉडलों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। मॉडलों के प्रदर्शन तथा छात्र-छात्राओं ने सरल शब्दों में अनेक समस्याओं तथा समाधानों को बताया। सभी ने छात्रों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता के परिणाम में –
प्रथम पुरस्कार -एस एन सेन महाविद्यालय की अमल सिद्दीक़ी, गरिमा कुशवाह तथा मुस्कान बी एस सी।तृतीय वर्ष
द्वितीय पुरस्कार -डी ए वी महाविद्यालय की सलोनी गंगवर,वर्तिका वर्मा तथा आकांशा शर्मा बी एस सी तृतीय वर्ष
तृतीय पुरस्कार -डी ऐ वी महाविद्यालय की कुमारी रागिनी तथा अक्षय कुमार बी एस सी द्वितीय वर्ष
सांत्वना पुरस्कार – डी बी एस महाविद्यालय रवि अहिरवार तथा आशी बी एस सी द्वितीय
ब्रह्मावर्त महाविद्यालय वर्तिका बाजपेई तथा स्नेहा शर्मा
पी पी एन महाविद्यालय की अस्ना खान बी एस सी प्रथम वर्ष
कार्यक्रम का संचालन डॉ• प्रीति सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ• सुमन ने किया। डॉ• शैल वाजपाई, डॉ• शिवांगी यादव, डॉ• अमिता सिंह, डॉ• समीक्षा सिंह, कु• ज़ेबा आफरोज़ तथा कु• स्नेह त्रिवेदी ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 16 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर द्वारा एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्योत्सना लाल की प्रार्थना से हुई। स्वागत भाषण डॉ. सुधीर गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग ने दिया। उन्होंने संगोष्ठी के लिए कॉलेज के संकाय सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर का विषयगत परिचय प्रो. मीत कमल, प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
कानपुर 15 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज, कानपुर में अंग्रेजी विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित स्वच्छता पखवाड़ा (०1-15 सितंबर 2022) के तत्वावधान में “Beat Plastic Pollution” विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती कोमल सरोज ने किया| अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) अलका टंडन ने विषय का परिचय दिया| महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता रही| प्राचार्या महोदया ने अपने वक्तव्य में वर्तमान जीवन में प्लास्टिक के अतिशय प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए एकल प्रयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने की बात कही| उन्होंने जीव, जंतुओं, नदियों एवं समुद्रों पर प्लास्टिक के भयानक दुष्प्रभाव को उजागर किया तथा कपड़े के बैग के प्रयोग पर जोर दिया| महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने आम जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करने पर बल दिया| रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने की बात कही| शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पांडे ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की| वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने गाय एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्लास्टिक के परस्पर दुष्प्रभाव पर पीपीटी प्रस्तुत किया| समाजशास्त्र की डॉ मीनाक्षी व्यास ने प्रत्येक व्यक्ति को भावी पीढ़ी के भविष्य हेतु स्वयं प्लास्टिक का प्रयोग न करने का प्रण लेने की बात कही| शिक्षा विभाग की श्रीमती रिचा सिंह ने गाय एवं समुद्री जीव के कल्याण हेतु सरकार के प्रयास के बारे में हमें जागरूक किया| इस वेबिनार में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया| श्रेया दीक्षित और ओमाक्षी पंडित ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ पूजा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया|
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के सचिव श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 सितम्बर 2022 को जनपद न्यायालय, कानपुर नगर परिसर में जनपद न्यायाधीश श्री संदीप जैन की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों व कानपुर बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं की उपस्थिति में प्रातः 10.00 बजे हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़ा मनाये जाने के सम्बन्ध में कार्यक्रम न्यायालय परिसर के प्रथम तल पर आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री संदीप जैन, जनपद न्यायाधीश महोदय, श्री सैय्यम मऊज बिन आसिम, न्यायाधीश कामर्शियल कोर्ट व श्री डी० के० तिवारी व श्री आर० के० शुक्ला, न्यायाधीश एम.ए.सी.टी., कानपु नगर व कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कानपुर 14 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस०एन० सेन बा० वि० पी० जी० कॉलेज, कानपुर में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया।
हम गुलाम इसलिए हुए क्योंकि हमने अपने देश मे विदेशियों को आने दिया वो तो चले गये लेकिन उनकी भाषा का जाल इस कदर फैला है ।जिस वजह से हम आज हिन्दी दिवस मना रहे । कभी सुना है इंग्लिश डे मनाते हुए नही न? तो अपने देश अपनी भाषा का सम्मान करें जन जन मे यह जागरूकता फैलाए कि हिन्दी पढना ,बोलना ,लिखना आना ही चाहिए । अब बात ये है कि हम हिन्दुस्तानी अपनी ही भाषा हिन्दी को दिवस के रूप मे मनाने कि क्या जरूरत आ पड़ी? क्या हम मजबूर हैं अपने ही देश अपनी मात्र भाषा को बोलने ,पढने ,लिखने मे ? भाषा कोई त्योहार नही जो कुछ दिन मना कर हम भूल जायें।इसलिए मनाए नही इसे अपने जीवन मे गर्व से शामिल करें 💐🙏अपर्णा सिंह लखनऊ
कानपुर नगर, दिनांक 14 सितम्बर, 2022(सू0वि0) जिला एकीकरण समिति जनपद कानपुर नगर की बैठक का आयोजन विकास भवन के सभागार में श्री डी0के0 सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में एकीकरण पर अपने संबोधन में सतेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने एवं पात्र परिवारों को उनका लाभ दिलाये जाने का सुझाव दिया गया। सर्वेश कुमार पाण्डेय समाजसेवी द्वारा विद्यालयों में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचय कराये जाने के संबंध में उनके त्याग एवं देश की स्वतंत्रता के लिए किए गये योगदान को पाठ्यपुस्तको के माध्यम से परिचित कराने का सुझाव दिया गया। श्री हाजी अजमत अली समाजसेवी द्वारा कोरोना काल में दिवंगत शहर वासियों के परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं उनका लाभ दिलाये जाने में प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया साथ ही आगामी मोहम्मद साहब के जन्मदिवस एवं रामलीला कार्यक्रमों के आयोजन से पहले पानी, बिजली एवं सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं किये जाने हेतु संबंधित को अपने स्तर से निर्देशित करने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
कानपुर 13 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज, के हिंदी विभाग द्वारा आज हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर की विशिष्टता यह थी कि हिंदी विभाग के पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं नूतन नामकरण किया गया. उसे “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय” का नाम दिया गया.
बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के पूर्व छात्र थे. उन्होंने स्नातक करने हेतु प्रवेश कला संकाय में लिया था, किन्तु स्वाधीनता संग्राम में असहयोग आन्दोलन में सक्रीय भागीदारी के कारण स्नातक पूर्ण न कर सके और 1921 में उन्हें पढ़ाई छोडनी पड़ी. वे आधुनिक काल में द्विवेदी युग के ऊर्जावान कवि, सतर्क गद्यकार और सचेत पत्रकार थे. आज जब भारत स्वतंत्रता के अमृत काल में है, तो हिंदी विभाग द्वारा उनके नाम से पुस्तकालय का नामकरण एवं नवीनीकरण करना बहुत उपयुक्त है. नवीन जी को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था और 1989 में उन पर डाक टिकट भी भारत सरकार द्वारा जारी किया गया. क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जोज़ेफ़ डेनियल ने इस पुस्तकालय एवं शोध कक्ष के नाम – “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय” की उद्घोषणा की.