विशिष्ट खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक, जो 22.03.2024 की सुबह बिहार के रक्सौल से एक ट्रेन में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था, को वहां रोक लिया गया और सफेद पाउडर जैसे पदार्थ वाले हल्के पीले रंग के 92 कैप्सूल उससे बरामद किए गए। एनडीपीएस की फील्ड टेस्टिंग किट का उपयोग करके किए गए नमूना परीक्षण से बरामद पदार्थ में कोकीन की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

उस व्यक्ति से आगे पूछताछ करने से पता चला कि यह खेप द्वारका, नई दिल्ली में एक व्यक्ति को दी जानी थी। बड़ी तेजी से की गई आगे की कार्रवाई के परिणामस्वरूप एक नाइजीरियाई नागरिक को रोका गया, जो नई दिल्ली के द्वारका में ‘एनडीपीएस’ की डिलीवरी लेने के लिए स्कूटी पर आया था।
तस्करी के इस मामले में यह गिरोह अफ्रीकी देशों से सीधे या हवाई मार्ग से दुबई के रास्ते नेपाल के काठमांडू में ट्रॉली बैग में छिपाकर या शरीर में कैप्सूल डालकर प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी का काम करता था। इसके बाद इस गिरोह ने भारतीय नागरिकों का इस्तेमाल किया जिन्होंने नई दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरी, ताकि काठमांडू के विभिन्न होटलों सहित पूर्व-निर्धारित स्थानों से प्रतिबंधित सामग्री एकत्र की जा सके और फिर भारत-नेपाल सीमा के पार उसकी तस्करी की जा सके। इसके बाद संबंधित वाहक सड़क मार्ग या ट्रेन के जरिए इस खेप को नई दिल्ली ले आएगा।
1.59 किलोग्राम (कुल भार) के 92 कैप्सूलों में छिपाई गई इस बरामद कोकीन, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है, को जब्त कर लिया गया और संबंधित वाहक एवं प्राप्तकर्ता दोनों को ही नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में आगे जांच जारी है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर


होली करीब आते जा रही थी और मेरे मन में उमंगे बढ़ती जा रही थी। इस बार पक्का सोच लिया था कि प्रतीक को ढेर सारा गुलाल लगाऊंगी और खुद लगवाऊंगी भी। मैं खास होली के लिए सफेद रंग की ड्रेस भी खरीद कर ले आई थी।
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 23 मार्च, डी जी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित एवम विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी प्रदीप त्रिपाठी जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा ने तथा संचालन टीम लीडर वर्षा सिंह ने किया। शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ योग व्यायाम, एनएसएस गीत के साथ सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सर्वप्रथम शहीद दिवस के अवसर पर अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। छात्राओं के द्वारा उनके जीवन चरित्र से संबंधित भाषण एवं कविताएं भी प्रस्तुत की गई तथा देश की अखंडता एवं अक्षुणता को बनाए रखने की शपथ भी ली गई। तत्पश्चात भारत की गौरवशाली संस्कृति तथा अनेकता में एकता को परिलक्षित करते हुए रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रेम के प्रतीक राधा एवं कृष्ण बनकर वॉलिंटियर्स ने ब्रज की होली के गीतों पर भी नृत्य प्रस्तुत किया। प्रेरणाप्रद गान, देशगान तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कविताएं भी वॉलिंटियर्स के द्वारा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना उत्कृष्ट नागरिकों का निर्माण करती है। प्राचार्य जी ने एनएसएस इकाई के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 22 मार्च लाफिंग बुद्धा स्कूल में वृहद मतदाता जागरूकता अभियान ए सी एम फर्स्ट राजेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें करीब 200 लोग उपस्थित रहे जिसमें ए सी एम फर्स्ट महोदय ने सबसे पहले उपस्थित सभी व्यापरीकरण को वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड कराया और बताया कि इस वोटर हेल्पलाइन में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए समस्त निर्देश हैं इसके माध्यम से आप घर बैठे अपने दिए गए निर्धारित बूथ और कहां पर आपका वोट पड़ेगा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे कि आपको किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेल्पलाइन के माध्यम से जिन लोगों के वोटर लिस्ट में नाम कट गए हैं उनको भी जोड़ने का तरीका बताया गया जिन लोगों के नाम गलत है उनके शुद्धिकरण के विषय में भी बताया गया बड़ी मात्रा में महिलाओं ने भी भागीदारी की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से *किदवई नगर व्यापार मंडल* के अध्यक्ष हिमांशु पाल महामंत्री राम जी अग्रवाल कोषाध्यक्ष संजय सचान सह कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह जितेंद्र त्रिवेदी राजेंद्र सिंह विपिन सिंह शिखा पाल लाफिंग बुद्धा स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या सचान ऋषि अवस्थी हर्षित पाल विकास रावत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आए हुए सभी व्यापारी भाइयों और एसीएम फर्स्ट साहब का आभार संस्था के कोषाध्यक्ष संजय सचान ने व्यक्त किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता 21 मार्च प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता निमिषा त्रिपाठी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कानपुर प्रांत महिला प्रमुख – सेवाभारती महानगर किशोरी विकास प्रमुख, ने स्वयंसेविकाओं को महिलाओं के समाज में व्यवहार एवम सशक्त भूमिका के विषय में व्याख्यान दिया साथ मुख्य वक्ता ने व्याख्यान का प्रारंभ गयात्रिमंत्र के उच्चारण से किया। प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने पुष्पगुच्छ से मुख्य वक्ता का शिविर में स्वागत किया। अपने स्वयंसेविकाओं को किशोरी अवस्था में आने वाली शारीरिक, मानसिक एवम सामाजिक समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके व्यवहारिक समाधानों पर प्रकाश डाला। व्याख्यान के अंत में स्वयंसेविकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या तथा बेटी बचाओ पर सफल नुक्कड़ नाटक का मंधन किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता 21 मार्च इण्डियन सांईस काँग्रेस एसोशियेशन, कानपुर चैप्टर और डी०ए०वी कालेज के संयुक्त तत्वाधान मे सतत विकास की चुनौतियों(Challenges for Sustainable Development) पर 21 मार्च, 2024 को एक व्याख्यान माला डी०ए०वी कालेज, प्रेक्षागार में आयोजित की गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डी०ए०वी कालेज की प्रबंध समिति की सचिव श्रीमती कुमकुम स्वरूप ने सतत विकास की चुनौतियों में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख किया। प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव ई0 गौरवेन्द्र स्वरूप ने प्राचीन भारत के गौरवशाली वैज्ञानिक योगदान पर चर्चा की। डा0 शक्ति विनय शुक्ला, निदेशक FFDC, कन्नौज ने रसायनिक प्रदूषण के निराकरण पर विचार व्यक्त किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता 21 मार्च डी जी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन प्रथम सत्र में शिविर स्थल की सफाई, योग एवं व्यायाम के पश्चात गणपति वंदना एवं पूजन के साथ एनएसएस गीत गाकर शिविर का आरंभ महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में किया गया। इस सत्र में वॉलिंटियर्स के द्वारा बस्ती के बच्चों की पाठशाला लगाई गई तथा उन्हें पौष्टिक आहार का वितरण भी किया गया। वॉलिंटियर्स ने बस्ती में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करने के उपरांत मध्याह्न भोजन ग्रहण किया उसके पश्चात सायंकालीन सत्र में डिजिटल इंडिया वर्कशॉप में रवि सी एस सी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर से पधारे श्री अमर कुमार के द्वारा एनएसएस वॉलिंटियर्स तो ट्रेनिंग दी गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना वर्मा ने इस आदिवासी विशेष शिविर में छात्राओं के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में जिन मुद्दों पर कार्य किया जाता है वह छात्रों के व्यक्तित्व के विकास की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, डॉ श्वेता गोंड, डॉ अंजना श्रीवास्तव तथा टीम लीडर्स समेत समस्त वॉलिंटियर्स का सराहनीय योगदान रहा।JN72.jpg)
GI4P.jpeg)