“समूचा राष्ट्र क्षय रोग के उन्मूलन की दिशा में कार्य करने के लिए जनभागीदारी की भावना से उत्साहित और संगठित है। एसडीजी 2030 लक्ष्य से पांच साल पहले देश से क्षय रोग का उन्मूलन करने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी के स्पष्ट आह्वान के साथ आज 71,000 से अधिक निक्षय मित्र आगे आए हैं तथा कॉरपोरेट्स, गैर-सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यक्तियों आदि सभी हितधारकों को संगठित कर टीबी का उन्मूलन करने संबंधी केंद्र सरकार की निक्षय योजना के तहत पोषण संबंधी सहायता और अन्य माध्यमों से 10 लाख से अधिक टीबी रोगियों की सहायता कर रहे हैं।” यह बात आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पार्टनरशिप एक्शन अगेन्स्ट ट्यूबरक्लोसिस (पीएसीटी) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। डॉ. मांडविया ने टीबी के संबंध में जागरूकता संदेशों वाले 75 ट्रकों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना गया। ये ट्रक निक्षय योजना में सक्रिय सहायता दे रहे अपोलो टायर्स फाउंडेशन ने प्रदान किए हैं। ये ट्रक टीबी मुक्त भारत के संदेश के साथ राज्यों की यात्रा करेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस कार्यक्रम में कई टीबी रोगियों को पोषण टोकरियां भी वितरित कीं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने विस्तार से बताया कि “भारत का अपना स्वास्थ्य सेवा मॉडल साझा सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्वों से युक्त है। अन्य हितधारकों के सहयोग का लाभ उठा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सहायता करने में बहु-क्षेत्रीय संपर्क एक प्रमुख स्तंभ है। केवल अपने साझा प्रयासों और सहयोग से ही हम 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। मैं सभी से जनभागीदारी की भावना से आगे आने का आग्रह करता हूं।” उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि निक्षय मित्र टीबी रोगियों को केवल वित्तीय और पोषण संबंधी सहायता ही प्रदान नहीं करते, बल्कि निक्षय मित्र पोर्टल पर उनके साथ निजी रूप से जुड़कर उनकी समग्र भलाई भी सुनिश्चित करते हैं। डॉ. मांडविया ने क्षय रोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपोलो टायर्स फाउंडेशन द्वारा देश के 19 राज्यों में 32 स्थानों पर हीरोज ऑन व्हील्स (ट्रक ड्राइवर्स) और अन्य कमजोर समूहों को जोड़कर टीबी मुक्त भारत अभियान को तेज करने के अभिनव तरीके की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 75 टीबी रोगियों को भी गोद लिया है। इस बात पर गौर करते हुए कि ट्रक चालक टीबी रोगियों का एक महत्वपूर्ण समूह हैं, डॉ. मांडविया ने कहा कि समय पर परीक्षण, पूरा उपचार कराने आदि के माध्यम से टीबी की रोकथाम और नियंत्रण के बारे में जागरूकता फैलाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पांच स्थानों (दिल्ली, मुंद्रा पोर्ट- गुजरात, हैदराबाद, जालंधर और अगरतला) से टीबी संदेशों के साथ ब्रांडेड 75 ट्रकों की पहल ट्रक ड्राइवरों के समुदायों और समुदाय से जुड़े अन्य लोगों के बीच टीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अन्य कॉरपोरेट्स, संस्थानों, व्यापार निकायों, संघों और व्यक्तियों से भी आगे आने और क्षय रोग के खिलाफ भारत की लड़ाई में सक्रिय सहायता देने का आग्रह किया। सुश्री रोली सिंह, अपर सचिव और एमडी एनएचएम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में एक साथ आने और अपनी रणनीतियों के माध्यम से इसमें योगदान देने के लिए कॉरपोरेट्स और भागीदार एजेंसियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कायम करने और समाज को सरकार की विभिन्न पहलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि 300 कॉरपोरेट्स ने कॉरपोरेट टीबी प्रतिज्ञा ली है।इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह सचदेवा, दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक, द इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट लंग डिजीज एंड ट्यूबरकुलोसिस, श्री गौरव कुमार, मुख्य वित्तीय अधिकारी, अपोलो टायर्स लिमिटेड और सुश्री रिनिका ग्रोवर, प्रमुख, सस्टेनेबिलिटी एंड सीएसआर, अपोलो टायर्स भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को यहां देखा जा सकता है:
https://youtube.com/live/SySolzPQFWI?feature=share
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
तोड दे तू चाहे ..मुझे हर तरह से … पर मेरा दिल तोड़ने से पहले ज़रा सोच लेना …इसमें मैं नही तू रहता है
ईएसआईसी की वित्त आयुक्त सुश्री टी. एल. यादेन ने बीमित महिलाओं के मातृत्व लाभ के ऑनलाइन दावे की सुविधा के लिए ईएसआईसी के प्रयासों की प्रशंसा की। इससे तकनीक की मदद से महिला लाभार्थियों को लाभ पाना आसान बनाकर सशक्त किया जा सकेगा। उन्होंने प्रौद्योगिकी के महत्व को दोहराया, जो भेदभाव कम कर और समाज के सभी सदस्यों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराकर महिलाओं को सशक्त बनाने का माहौल तैयार करने में सक्षम है। ईएसआईसी के सीवीओ श्री मनोज कुमार सिंह ने जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी और योगदान की चर्चा की।

पता नहीं यह मंदिर मुझे क्यों अच्छा लगता था मुझे और यह भी नहीं जानती थी कि यहां बैठकर मुझे शांति क्यों मिलती है? यहीं पर गीत गुनगुनाते हुए भगवान के लिए फूलों की माला बनाना मुझे अच्छा लगता है। मां बाबूजी सुबह – सुबह आकर मंदिर की साफ सफाई में लग जाते हैं। आंगन साफ करना, पौधों में पानी डालना, फूलों का कचरा समेटना उनका यही काम था। मैं भी मां के साथ-साथ मंदिर चली आती थी। पहले पहल तो यूं ही साथ में आ जाती थी लेकिन अब यह बोलकर साथ आती हूं कि तुम्हारे काम में हाथ बंटा दूंगी तो काम जल्दी निपट जाएगा। यहीं पर काम करते-करते मैं छोटी से बड़ी हो गई थी। सभी से मेरी अच्छी जान पहचान हो गई थी। मंदिर में पुजारी मेरे हाथ की बनी माला सामने से मुझसे मांग कर चढ़ाते थे क्योंकि मैं माला बहुत सुंदर बनाती थी। मैं माला की टोकरी मंदिर के सीढ़ियों के पास रख देती थी। पंडित जी पानी के छींटे मारकर टोकरी अंदर ले लेते थे और भगवान को चढ़ा देते थे। यह मंदिर मुझे अब अपना घर जैसा ही लगने लगा था। एक दिन ना आऊं तो कुछ अधूरा सा लगता था।
कानपुर 7 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा सेंचुरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने भारत में सितंबर, 2023 में होने जा रहे जी-20 के सम्मेलन में W20 के अंतर्गत *महिला सशक्तिकरण* की थीम को केंद्रित करते हुए फैशन शो, रैंप वॉक, बॉलीवुड डांस व गानों के द्वारा समा बांधा। कु दीक्षा को बेस्ट साड़ी, कु सौम्या को ऑल राउंडर अवार्ड दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा जी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य मैं छात्राओं के द्वारा किए गए प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम अधिकारी को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ श्वेता गोंड भी उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आकांक्षा अस्थाना, दीपा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
1 मार्च, 2023 कानपुर नगर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के बैंकों की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पी.एम.ई.जी.पी. योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, पी०एम० स्वनिधि योजना, के.सी.सी.(फसली ऋण) योजना के साथ-साथ विगत बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई।
कानपुर 1 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, 17वीं बटालियन यू. पी. गर्ल्स (एन.सी.सी) द्वारा आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता जिसमें विभिन्न कॉलेजों से आए लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,
इसमें कड़ी टक्कर देकर प्रथम स्थान एस एन सेन बालिका महाविद्यालय की छात्रा कु सुनीता पाल ने अपने नाम किया व महाविद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन पर महाविद्यालय की एन.सी.सी. यूनिट से जुड़ी छात्रा कैडेट सुनीता पाल को प्राचार्या द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमन ने घोषणा की कि इस प्रकार की मेधावी छात्रावों की पढ़ायी में महाविद्यालय उनकी फ़ीस , पुस्तकों आदि की भरपूर मदद करेगा….. बस तुम दौड़ो नहीं उड़ो अब
कानपुर 28 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज के विज्ञान संकाय द्वारा विज्ञान दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक कला एवं विज्ञान में संबंध रहा।संगोष्ठी का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ सुमन की औपचारिक घोषणा के साथ हुआ ।रोहैलखंड विश्वविद्यालय के बिजनौर में स्थित आर बी डी कॉलेज से आई डॉ शताक्षी चौधरी मुख्य अतिथि रहीं।उन्होंने अपने व्याख्यान “कला और विज्ञान में सम्बन्ध”में विज्ञान और कला के सम्बन्ध को उजागर करते हुए कहा कला और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं एक के बिना दूसरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती । डॉ रचना निगम ने अपने व्याख्यान में भी विज्ञान के साथ कला को जोड़ा ।मंच संचालन जंतु विज्ञान की प्रवक्ता कुमारी जेबा अफ़रोज़ ने किया ।विज्ञान संकाय की प्रोफेसर डॉ गार्गी यादव,डॉ प्रीति सिंह डॉ शिवांगी यादव डॉ शैल बाजपेयी डॉ अमिता सिंह डॉ समीक्षा सिंह ने सक्रिय सहभाग किया इस अवसर पर संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।