भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, अंबेडकर जयंती के अवसर पर एस एन सेन बी वी पीजी कॉलेज मे एक गरिमामय कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता बीर पाल ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने और शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।
मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन जी ने भी अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा समाज सुधार के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत छात्राओं द्वारा एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें प्रथम स्थान शुभेच्छा वर्मा ,द्वितीय स्थान अफरोज बानो तथा भूमि गोंड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ रचना निगम ने तथा संचालन प्रो मीनाक्षी व्यास ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण , तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर