भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर। 16 अप्रैल 2026, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समर्थन हेतु निर्धारित मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देने हेतु स्टिकर पोस्टर जारी कर एक विशेष मेगा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में दीवारों, वाहनो आदि पर स्टीकर पोस्टर लगाकर छात्राओं एवं आमजन को अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. संगीता सिरोही के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना निगम एवं सेल्फ फाइनेंस निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने मोबाइल फोन से निर्धारित नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया और समाज में महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महाविद्यालय परिवार ने इस पहल को महिलाओं की भागीदारी एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता गोंड, डॉ. शशि बाला सिंह तथा चीफ प्रॉक्टर प्रो. अर्चना श्रीवास्तव, अनुराधा सिंह, आकांक्षा अस्थाना समेत महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों एवं लगभग 100 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर