भारतीय स्वरूप संवाददाता सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पाँचवें दिन, क्राइस्ट चर्च कॉलेज की एनएसएस इकाई ने अक्षी आई केयर सेंटर के सहयोग से श्री रतन शुक्ल महापालिका इंटर कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। जुही परमपुरवा क्षेत्र के निवासियों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लगभग चालीस लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आधुनिक उपकरणों के साथ नेत्र जांच कराई गई। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के संचालन में अहम भूमिका निभाई।
अक्षी आई केयर सेंटर के डॉ. मलय चतुर्वेदी ने छात्र स्वयंसेवकों के साथ कंप्यूटर विजन सिंड्रोम पर इंटरएक्टिव सत्र आयोजित कर, स्वस्थ आँखों के लिए उपयोगी सुझाव और उपाय साझा किए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकिता जैस्मिन लाल, कृष्णा सिंह एवं विनय गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एनएसएस प्रमुख आर्यन जायसवाल एवं आयुष कुमार भारती का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर स्थल पर ही स्वयंसेवकों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।
स्थानीय लोगों एवं अस्पताल कर्मचारियों ने इस आयोजन की व्यवस्था और स्वयंसेवकों की मेहनत की सराहना की।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, विशेष रूप से बच्चे अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए। सेंट कैथरीन अस्पताल की मेडिकल टीम ने आवश्यक उपकरणों के साथ जांच की, जिसमें NSS स्वयंसेवकों ने पूरी व्यवस्था और सहायता प्रदान की।
कानपुर नगर दिनांक 12 फरवरी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण दिये जाने हेतु सेवायोजन कार्यालय परिसर, कानपुर मे कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे विधायक गोविन्द नगर सुरेन्द्र मैथानी एवं नीरज बाजपेयी, पार्षद सर्वोदय नगर के कर कमलों द्वारा 80 दिव्यांगजन को ट्रायसाकिल, 02 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, 05 दिव्यांगजन को स्मार्ट केन आदि सहायक उपकरण का वितरण करने के साथ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निर्वाचन-2024 मे दिये गये दायित्व के निर्वहन मे उल्लेखनीय, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 20 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें समाजसेवी वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, हृदेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सत्यम, देवेन्द्र शुक्ला, अनुपम प्रकाश, दीपक कनौजिया, राहुल कुमार, प्रशान्त कुमार, मृदुल रावत आदि शामिल थे।
कानपुर 10 फरवरी 