भारत के राजपत्र, असाधारण में 15 जून 2022 को प्रकाशित अधिसूचना द्वारा, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव, 2022 के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित किया है;-
- 29 जून 2022, नामांकन करने की अंतिम तिथि
- 30 जून 2022, नामांकन पत्रों की जांच की तिथि
- 2 जुलाई 2022, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि
- 18 जुलाई 2022, मतदान की तिथि, जिस दिन आवश्यक होने पर मतदान किया जाएगा
13 जून 2012 को जारी की गई दूसरी अधिसूचना के द्वारा आयोग ने श्री पी.सी.मोदी, महासचिव राज्य सभा को राष्ट्रपति चुनाव, 2022 के लिए चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) और श्री मुकुल पांडे, विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) और श्री सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी, राज्य सभा सचिवालय को सहायक निर्चाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
जैसा कि राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव नियमावली ‘1974 के नियम 3 के तहत अपेक्षित है’ चुनाव अधिकारी ने 15 जून 2022 को एक सार्वजनिक सूचना द्वारा यह अधिसूचित किया है:
- नामांकन पत्र उम्मीदवार या उसके किसी प्रस्तावक या अनुमोदन कर्ता द्वारा अधोहस्ताक्षरी को उसके कार्यालय में कमरा संख्या 29, भूतल, संसद भवन, नई दिल्ली में या अपरिहार्य कारणवश उनकी अनुपस्थित में सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री मुकुल पांडे विशेष कार्य अधिकारी(ओएसडी)/श्री सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, राज्य सभा सचिवालय को उक्त कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे अपराह्न के दौरान किसी भी दिन (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) 29 जून, 2022 तक दिया जा सकता है।
- प्रत्येक नामांकन पत्र के साथ उस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में आवेदक से संबंधित प्रविष्टि की प्रमाणित प्रति भी संलग्न की जाएगी जिसमें अभ्यर्थी निर्वाचक के रूप में पंजीकृत है।
- प्रत्येक उम्मीदवार केवल पंद्रह हजार रुपये की राशि जमा करेगा या जमा करवाएगा। यह राशि नामांकन पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग अधिकारी के पास नकद राशि में या पूर्व में भारतीय रिजर्व बैंक या सरकारी खजाने में जमा की जा सकती है इस मामले में कथित राशि जमा करने की रसीद नामांकन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है।
- नामांकन फॉर्म कार्यालय से निर्धारित समय में प्राप्त किए जा सकते हैं;
- अधिनियम की धारा 5बी की उप-धारा (4) के तहत रद्द किए गए नामांकन पत्रों के अलावा अन्य नामांकन पत्रों को जांच के लिए 30 जून, 2022 (बृहस्पतिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे समिति कक्ष संख्या-62, प्रथम तल, संसद भवन, नई दिल्ली ले जाया जाएगा।
- उम्मीदवारी वापस लेने की सूचना स्वयं उम्मीदवार या उसके किसी प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा जिसे इस बारे में उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप में अधिकृत किया गया है, अधोहस्ताक्षरी को पैराग्राफ (i) में निर्दिष्ट स्थान पर 2 जुलाई 2022 को दोपहर तीन बजे से पहले दी जा सकती है।
- चुनाव होने की स्थिति में मतदान सोमवार 18 जुलाई, 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नियमों के तहत निर्धारित मतदान स्थलों पर किया जाएगा।
सभी राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के राजपत्रों में इन अधिसूचनाओं और चुनाव अधिकारी द्वारा जारी की गई सूचना के एक साथ प्रकाशन की व्यवस्था भी की गई है।
चुनाव प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए श्री पी.सी. मोदी, राष्ट्रपति चुनाव, 2022 के लिए निर्वाचन अधिकारी और राज्य सभा के महासचिव से उनके कार्यालय (कमरा संख्या 29, भूतल, संसद भवन, नई दिल्ली) में सायं 3.30 बजे से सायं 4.30 तक सभी कार्य दिवसों को (सार्वजनिक अवकाश के अलावा) संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन अधिकारी से नामांकन पत्र भरने की अवधि में आप नामांकन करने के लिए शनिवार यानी 18 जून, 2022 को भी संपर्क किया जा सकता है।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्क्वैश खेलने के शौकीन 68 वर्षीय डॉ जयशंकर ने कहा कि आज स्क्वैश कोर्ट का उद्घाटन करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। खेल मंत्रालय इस परियोजना को पूरा करने और सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। कई खेलों को अब पहचान मिल रही है और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा फिटनेस की जीवन शैली विकसित करने तथा प्रतिभाओं को अवसर देने का संदेश हर जगह गूंज रहा है। मोदी जी हमेशा शारीरिक फिटनेस, प्रतिस्पर्धा और मानसिक शक्ति पर जोर देते हैं, जो न्यू इंडिया के लिए बहुत जरूरी है। जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत सरकार देश में इस तरह की और अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम यथासंभव अधिक से अधिक खेल सुविधाएं विकसित करना सुनिश्चित करेंगे। मैंने 24 साल की उम्र में स्क्वैश खेलना शुरू किया था और आज मैं 68 साल का हूं। हमें बस अच्छी सुविधाओं, अच्छे कोच तथा खेलने के इरादे की जरूरत है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया सभी के लिए है। इसके लिए कोई उम्र की सीमा नहीं है। पूर्व केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने दिसंबर 2020 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। क्रियान्वयन से पहले स्क्वैश रैकेट फेडरेशन के प्रतिनिधियों तथा प्रख्यात खिलाड़ियों के बीच वरिष्ठ स्तर पर विभिन्न बैठकें आयोजित की गईं और यह निर्णय लिया गया कि स्टेडियम में कुल 6 स्क्वैश कोर्ट बनाए जाएं। इन 6 में से कुल 3 सिंगल कोर्ट को कन्वर्टिबल कोर्ट के रूप में रखा जाएगा, जो 2 डबल्स कोर्ट में कन्वर्टिबल होंगे।अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जी हमेशा से खेल में ताकत और प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ-साथ मानसिक विश्वास को बढ़ाना चाहते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की सुविधा का होना उस लक्ष्य को प्राप्त करने का एक और माध्यम है। जब ऐसा मौका मिलता है तो नए सितारों के उभरने की संभावना बढ़ जाती है।इस बात का उल्लेख करते हुए कि युवा चैंपियन भारत सरकार की योजनाओं से कैसे लाभान्वित हो सकते हैं, श्री ठाकुर ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह का विश्व स्तरीय स्क्वैश इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले वर्षों में निश्चित रूप से ऐसे अनेक होनहार चैंपियनों को तैयार करेगा और हम अपनी लक्षित ओलंपिक पोडियम योजना तथा खेलो इंडिया योजना के माध्यम से उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं। भारत ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्क्वैश के खेल में राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 3 पदक और एशियाई खेलों में 13 पदक जीते हैं। यह आंकड़ा बढ़ता रहेगा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में स्क्वैश कोर्ट के निर्माण को भारतीय खेल प्राधिकरण की शासी निकाय की बैठक में कुल 5.52 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। भारत सरकार के स्वामित्व वाले राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) ने नई दिल्ली में कोविड-19 और प्रदूषण संबंधी प्रतिबंधों के बावजूद इस परियोजना को पूरा किया।इस परिसर में 80 व्यक्तियों के बैठने की जगह है और यहां पर पुरुष, महिला एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शौचालय, टूर्नामेंट रूम / कार्यालय कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्टोर, रिसेप्शन लॉबी, रखरखाव क्षेत्र आदि बनाये गए हैं। इस भवन को विश्व स्क्वैश महासंघ द्वारा अनुमोदित एएसबी सिस्टम में 100 दीवारों के साथ फैक्ट्री फिनिश्ड कस्टम डिजाइन पीईबी सुपर संरचना द्वारा बनाया गया है, जिसमें लेमिनेशन के साथ पीयूएफ की छत है।
सुबह सुबह जल्दी से घर के काम निपटा कर, मैंने तैयार होने के लिए अपनी कमरे की अलमारी में से इक शिफ़ॉन की साड़ी निकाली जो मुझे बेहद पसंद भी थी।हल्का आसमानी रंग बहुत गर्मी में यही अच्छा लगेगा ,सोच कर झट से तैयार हो गई।तैयार हो कर रामदीन काका को आवाज़ दी और कहा ! रामदीन काका जल्दी से गाड़ी में गिफ़्ट रखवा दीजिए और ड्राइवर से कहे ,गाड़ी को बाहर निकाले, मैं अभी आ रही हूँ। लेट तो मैं पहले ही हो गई थी। आज गर्मी बहुत थी मगर गाड़ी में गाने की धुन के साथ गुनगुनाते रास्ते का पता ही नहीं चला। जैसे तैसे करके मैं शैलजा के यहाँ पहुँची।आज उसके यहाँ शादी की सालगिरह की पार्टी रखी हुई थी। पार्टी के दौरान इधर-उधर की बातें मिलना मिलाना तो चल ही रहा था,तभी मेरा ध्यान उरमी की तरफ़ गया ,जो मेरी बचपन की सहेली थी उसका असली नाम उर्मिला है मगर मैं प्यार से उसे उरमी बुलाती हूँ जो अपनी बिमारी का ज़िक्र बार बार सभी से कर रही थी और सब को बता रही थी कि कैसे वो पिछले कुछ महीनों से परेशान रही।मैं अपनी सहेलियों से मिलते मिलाते उरमी को पीछे से जाकर अपनी बाँहों में ले लिया।मुझे वहाँ देख कर उरमी भी बहुत खुश हुई।हम दोनों वैसे तो एक ही शहर में रहते हैं मगर मिलना बहुत कम हो पाता है उसने भी मुझे ज़ोर से अपनी बाँहों में लिया और हैरान हो कर पूछने लगी कि मैं कहा रहती हूँ आजकल , कहीं दिखाई नहीं देती।थोड़ी इधर उधर की बात के बाद मैंने कहा। सुन उरमी तुम मेरी प्यारी सहेली हो इसीलिए मैं तुम से इक बात शेयर करना चाहती हूँ। दोस्तों। वो बात जो कहीं न कहीं शायद हम सब के लिए समझना ज़रूरी भी है। मैंने उसे इक औरत जिस का नाम आयशा था ,की बात बताई। आयशा जो एक जवान ,सुन्दर और अच्छे परिवार से थी।काफ़ी अरसे से बिमार चल रही थी जब डाक्टरों का इलाज भी साथ नहीं दे रहा था तो काफ़ी निराश हो गई।किसी के घर ,किसी रोज़ उसकी मुलाक़ात किसी स्वामी जी से हुई।जहां उसने अपनी बिमारी की बात स्वामी जी से कह डाली।उसकी बात सुन कर स्वामी जी ने कहा ! घबराओ नहीं। ये मंत्र किया करो सबठीक हो जाओगा।आयशा बिमारी से तो झूंझ ही रही थी ,तो सोचा। जाप करने में हर्ज ही क्या है और विश्वास से मंत्र का जाप करने लगी। तीन सालों के बाद ,ठीक हो कर स्वामी जी के पास फिर आई।स्वामी जी ने पूछा। कैसी हो ?कहने लगी !जी अब ठीक हूँ। मंत्र और आप की किरपा से ठीक हो गई हूँ ।स्वामी जी कहा। तो चलो ,अब मौज करो और स्वामी जी ने उसे वहाँ से उठने का इशारा भी कर दिया ।आयशा वहाँ से उठ खड़ी हुईं,तो स्वामी जी की पत्नी ,जो पास में ही बैठी थी ,आयशा से पूछने लगी। क्या हुआ था? और अपने पास बैठा लिया। महिलायें तो महिला ही होती है ,जैसे आयशा इसी इन्तज़ार में थी कि कोई उससे ,उसका हाल पूछ ले और वो सारी बात उसे बताये। एकदम से आयशा ने अपनी कहानी सुनानी शुरू कर दी कि कैसे वो पिछले 7 सालो से बिमारी से झूझ रही थी।कैसे मुम्बई के अस्पताल में इलाज करवाया।कैसे उसे अपनी ज़मीन बेचनी पड़ी।कैसे उसके पति ने पानी की तरह पैसा बहाया उसके इलाज के लिये,और बता रही थी इतनी बीमार थी कि घर का काम भी नही कर पाती थी वग़ैरह वग़ैरह बहुत लम्बी लिस्ट थी जो वो बता रही थी स्वामी जी की पत्नी को, पिछले 45 मिनटों से लगातार आयशा बोलती जा रही थी और उसे ऐसा करते देख स्वामी जी ने आयशा को अपने पास बुलाया और कहा !तुम क्या चाहती हो ?कया तुम चाहती हो कि तुम फिर से बिमार हो जाओ? आयशा घबरा गई और बोली, नहीं नहीं स्वामी जी ,मैं ऐसा क्यों चाहूँगी। तब स्वामी जी ने कहा!तुम्हें बिमारी आई ।तुमने मंत्र से इसे ठीक भी कर लिया।अब जितना अपनी बिमारी का गुणगान करोगी न,बिमारी फिर से तुमहारे पास आ जायेगी।जैसे हमारे घर मे कोई आये और हम ख़ूब आवभगत करे ,तो वो मेहमान हमारे घर बार बार आना चाहता है क्यूँकि उन्हें पता होता है ,कि इस घर मे मेरा सन्मान होता है। जहाँ किसी को कोई नही पूछता वहाँ कोई दोबारा जाना नहीं चाहता।स्वामी जी ने कहा, यूँ भी सारा श्रेय मैं मन्त्र को भी नही दे सकता। कहीं न कहीं तुम्हें विश्वास भी था कि तुम अब ठीक हो जाओगी ,उसी विश्वास ने भी अपना काम शुरू कर दिया था, अब चुप रहो। बीमारी की महिमा या गुणगान ज़्यादा न करो ,नही तो वो फिर आ जायेगी, तब मैने उरमी से कहा, तुम भी तो वही कर रही हो ,बार बार बीमारी की बात दोहारा रही हो। ये सुन कर उर्मिला ने कहा! मेरी तौबा, मै किसी को भी ,आज के बाद बिमारी की बात नही दोहराऊँगी। दोस्तों! उसी को याद कीजिये जिसे आप चाहते है कि आप के पास आयेजो। चीज़ नही चाहते उसकी बात को दोहराये भी नही, दुनिया चाहोगे तो दुनिया मिलेगी, रब को याद करोगे तो रब भी मिल जायेगा, प्यार मोहब्बत इश्क़ वफ़ा जो चाहिए उसी का ज़िक्र करें, जैसे हम बहुत सरसरा से कह देते है रिश्तों मे कोई सच्चाई नही बची तो यही सब तो हो रहा है हमारे आसपास। हम सरसरा सा यू ही कह देते है कि बच्चे आजकल अपना ही सोचते है तो हो भी यही रहा है, क्योंकि हम ही ऐसी एनर्जी, ऐसी ऊर्जा भेज रहे है अपने आसपास, दोस्तों, अपनी सोच को पकड़े और अच्छा सोचे तो अच्छा ही होगा, इस जहान का इक दस्तूर है जनाब! वो ये है कि “सुना है तेरे जहाँ मे जिसे शिद्दत से चाहो ,वो आज नही ,तो कल मिलता ज़रूर है “और मुझे भी इन्तज़ार है उसी पल का !
जिसमें सभी वॉलिंटियर्स ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को *रक्तदान महादान* के प्रति जागरूक किया तथा शपथ भी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. सुनंदा दुबे ने की। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के ब्लड ग्रुप, ट्रांसफ्यूजन, रक्तदान के इतिहास व महत्व के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में श्री अविनव श्रीवास्तव ने छात्राओं को अपने निजी अनुभवों से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार से वे रक्तदान करके अपने रक्त से कितने लोगों की जान बचा सकती है तथा उसे एक चेन के रूप में चला कर हमेशा के लिए अर्थात शाश्वत बना सकती हैं। विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा हर साल 14 जून को शरीर विज्ञान में नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन की याद में पूरे विश्व में ‘विश्व रक्तदान दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रक्तदान को प्रोत्साहन देना एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है।
केंद्रीय मंत्री के साथ ही अरुणाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा, सांस्कृतिक मामले, स्वदेशी मामलों के मंत्री ताबा तेदिर और अरुणाचल प्रदेश सरकार में कृषि, बागवानी, पशु पालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री तेगे तेकी के अलावा कई अन्य योग के चाहने वाले आज सुबह हुए योग उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि योग मन और शरीर दोनों का विकास करता है। यह हमारी आत्मा को सक्रिय करते हुए हमें शांति और व्यवस्थित रखता है। उन्होंने कहा कि भवगद् गीता ने योग के सार को खूबसूरती से बताया है, जो स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है। उन्होंने कहा, मैं आज सुबह खूबसूरत जीरो वैली में योग का अभ्यास करके खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।