भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, कानपुर में “ड्रग एडिक्शन एवं सबस्टेंस एब्यूज” पर जागरूकता व शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन ‘इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर (मेन)’ के सहयोग से “ड्रग एडिक्शन एंड सबस्टेंस एब्यूज” (नशा मुक्ति और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव) विषय पर एक जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यशाला का सफल आयोजन शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। कार्यशाला का संचालन प्रो. प्रीति पांडे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अंचला सिंह ने युवाओं को ड्रग्स के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने डिप्रेशन, कैफीन, हैलोसिन, एलएसडी और डोपामिन के प्रभावों पर चर्चा करते हुए बताया कि अत्यधिक ड्रग्स की मात्रा का किडनी, हार्ट और ब्रेन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है और सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो जाती है। उन्होंने ड्रग्स से जुड़े मिथकों को दूर करने तथा इस लत को शुरुआत में ही रोकने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे कि मेंस्ट्रुअल (11-16 वर्ष), मीनोपॉज (38-40 वर्ष), PCOD, कैल्शियम का महत्व, UTI से बचाव के उपाय, पर्याप्त पानी पीने की आदत और मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. रोचना विश्नोई ने नई पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उपाय बताए। उन्होंने मेडिटेशन पर जोर देते हुए निःस्वार्थ भाव से परमार्थ करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। संगीत विभाग के प्रो. हरीश झा के निर्देशन में वंदे मातरम का राष्ट्रगीत गाया गया।महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया इस अवसर पर कला संकाय अध्यक्षा प्रो निशि प्रकाश, प्रोफेसर रेखा चौबे प्रो निशा वर्मा प्रोफेसर कैप्टन ममता अग्रवाल, मीनाक्षी व्यास डा रेनू कुरील, किरन डा रचना निगम ,डॉ शुभा बाजपेयी , डॉक्टर कोमल सरोज ,डॉक्टर रोली मिश्रा डा संगीता सिंह ,डा पूजा गुप्ता डा अनामिका ,डॉ रेशमा इत्यादि उपस्थित रहे महाविद्यालय के तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने सकृय भूमिका निभाई इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय की छात्राएं उपस्थित रहीं ।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर