Breaking News

शिक्षकों को बारंबार नमन

शिक्षकों को मेरा नमन बार बार,

कराते वो अज्ञानता के सागर को पार।!
ज्ञान के चक्षुओं को है वो खोलते
अपने समृद्ध बोलो से कानों में अमृत घोलते।
आदर्शो की हैं वो जीती जागती मिसाल,
हर समस्या से बचाते बन हमारी ढाल।

कोरोना काल में भी उन्होंने हमें संभाला,
इतनी बड़ी जटिलताओं का भी हल निकाला।
निस्वार्थ भाव से वो हमे पढ़ते,
सफलता के पथ पर हमे बढ़ाते।
गुरु के आशीस में है इतना बल और मान,
कि चंद्रगुप्त भी बन सकता है सुलतान।
सफलता के पथ पर करते मार्गदर्शन,
उनके रूप में होते साक्षात प्रभु के दर्शन।
शिक्षकों को नमन मेरा बार बार,
कराते वो अज्ञानता के सागर को पार।!!
शौर्य मोहन
12 अ
वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर,श्याम नगर ,कानपुर