Breaking News

शिक्षा

एस एन सेन पी जी बालिका विद्यालय की एन एस एस यूनिट (कदोबिनी देवी ) द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजित

कानपुर 12 फरवरी एस एन सेन पी जी बालिका विद्यालय की एन एस एस यूनिट ( कदोम्बिनी देवी ) द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत मतदाता जागरुकता पर फूल् बाग से 2 किलोमीटर की दूरी तक रैली निकाली गई तथा लोगो को मतदान से सम्बन्ध मे पोस्टर एवम स्लोगन और नारों के द्वारा मतदान करने के लिए जागृत किया गया
रैली मे कालेज की प्राचार्या डा निशा अगरवाल,राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा चित्रा सिंह तोमर,डा अलका तन्डन,डा रचना निगम,डा ऋचा सिंह, डा रीटा,डा मोनिका शुक्ला,डा प्रीत अवश्थी,डा सरिका अवस्थी आदि कालेज की अनेक प्रवक्ता ने भाग लिया

Read More »

क्राइस्टचर्च कॉलेज की राष्ट्रीय योजना इकाई के ‌ छात्र/छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता के जागरूकता के लिए रैली निकाली

कानपुर 11 फरवरी को क्राइस्टचर्च कॉलेज की राष्ट्रीय योजना इकाई के ‌ छात्र/छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता के जागरूकता के लिए एक रैली निकाली, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर जोसेफ डेनियल ने हरी झंडी दिखाकर किया, रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बड़ा चौराहा कोतवाली,‌ परेड एवं मेस्टन रोड होते हुए शिवाले में समाप्त हुई, रैली में छात्र/छात्राओं बैनर एवं पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे एवं सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे, उनका स्लोगन था पहले मतदान फिर खान पान ,मतदान करेगें जरूर,हमारा अधिकार है हम इसका प्रयोग करें इत्यादि के द्वारा उन्होंने जगह जगह जा कर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया एवं उनको उनके अधिकारों के प्रति जागृत किया तथा वोट की महत्ता को बताया, इस रैली में महाविद्यालय के लगभग १०० छात्र/छात्राओं ने सहभागिता की जिसमें प्रमुख रुप से क्राइस्ट चर्च कॉलेज की एनएसएस यूनिट के प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित ने अपने समन्वयको आयुषी पाठक एवं आयुष कुमार संग कार्यभार संभाला, रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा ने किया, डाॅ सबीना बोदरा, डाॅ मीतकमल द्विवेदी, डॉ आनंदिता भट्टाचार्यका, डॉ अरविंद सिंह, डॉ निरंजन स्वरूप, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की एनएसएस यूनिट द्वारा हैल्थ कैंप आयोजित

क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की एनएसएस यूनिट ने 09 फरवरी, 2022 को हैल्थ कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण लक्ष्य सबको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम हेतु सेंट कैथरीन अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉक्टर समीर तथा डॉ मंजू मल्होत्रा और
पार्षद शिवम् दीक्षित जी मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे ।

इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने अपनी भागीदारी देकर अपने स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। उन्होंने स्वयं कार्यक्रम के आदेशों का पालन किया तथा सभी को जागरूक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। तथा सब को अवगत कराया की स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे उचित दूरी बनाए, मास्क पहने, और अपना सैनेटाइज़र साथ लेकर आये। इस शिविर में १०० से ज्यादा लोगो ने भाग लिया ।

इस कार्यक्रम में क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जोसेफ डेनियल एवं उप प्रधानाचार्य डॉ सबीना बोदरा, डॉक्टर मृदुला सैमसंग तथा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनीता वर्मा एवं संध्या सिंह उपस्थित रही जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के छात्रों के प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित ने अपने समन्वयकों आयुषी पाठक एवं आयुष कुमार संग एनएसएस की टीम जिनमें विशेष रुप से पवन श्रीवास्तवा , वर्षा आनंद, ग्रीषा माथुर, अनन्या राठौर, सुप्रिया दास, यशस्वी कश्यप, वेदिका सिंह, अरबाज खान, इरम वकील, देव सोनकर ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

Read More »

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के ५७ स्थापना दिवस के अवसर पर एस ऍन सेन बालिका विद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय की ऍन एस एस इकाई द्वारा गोद ली गयी मलिन बस्ती काकोरी में एक स्वाथ्य एवम पोषण शिविर का महिलाओं एवम बच्चों के लिए आयोजन

कानपुर 9 फरवरी, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के ५७ स्थापना दिवस के अवसर पर एस ऍन सेन बालिका विद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय की ऍन एस एस इकाई द्वारा गोद ली गयी मलिन बस्ती काकोरी में एक स्वाथ्य एवम पोषण शिविर का महिलाओं एवम बच्चों के लिए आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल ने शिविर का उद्गाटन किया साथ ही साथ शिविर की सफलता के लिए सभी ऍन एस एस वालंटियर्स और प्रोग्राम अधिकारी को शुभकामनाए दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ चित्रा सिंह तोमर ने महिलाओं व बच्चों को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आव्यशकता को बताया। डॉ प्रीति सिंह ने आयुर्वेद तथा जड़ीबूटियों और वनपस्तियों का, जोकि उस बस्ती में आसानी से उपलब्ध हैं, का प्रयोग कर स्वस्थ्य रहने के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। डॉ मोनिका शुक्ला ने जरुरी पोषण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया तथा बताया कि उपलब्ध अनाज, दालों और सब्जियों से किस प्रकार वे महिलाएं पोषण प्राप्त कर सकती हैं। शिविर का समापन ऍन एस एस यूनिट कि छात्राओं द्वारा बस्ती में पोषण और स्वस्थ्य से सम्बंधित पोस्टरों के साथ रैली निकल कर हुआ जिसमें सभी महिलाओं, बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर का आयोजन बहुत ही सफल रहा।

Read More »

एसएन सेन बा वि पीजी में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की

भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर 27 जनवरी, एसएन सेन बा वि पीजी कॉलेज कानपुर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा को प्रतिष्ठित कर पूजन अर्चन किया गया बसंतोत्सव की शुभ बेला पर मुख्य अतिथि विधायक श्री अमिताभ बाजपेई ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया, महाविद्यालय प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्र, सचिव श्री प्रवीण कुमार सेन ,संयुक्त सचिव श्री शुभरो सेन ,सदस्या श्रीमती दीपा श्री सेन, एवं प्रबंध समिति के अन्य गणमान्य सदस्य प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा कर पुष्पांजलि अर्पित की  ऋतुराज बसंत के आगमन की छटा सभागार में देखते ही बनती थी, पीत पुष्पों से सुसज्जित महाविद्यालय सभागार में रंगों का सुंदर संयोजन लिए अल्पना देखकर सभी मोहित हो उठे, कोविड के नियमों का पालन करते हुए महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण एवं कर्मचारी गण ने पुष्पांजलि अर्पित कर मां से आशीर्वाद लिया, भारतीय संस्कृति में समस्त पर्व त्यौहार प्रकृति से जुड़े हुए हैं माघ मास की पंचमी को बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन महाविद्यालय में भी मां को अन्य भोगो के साथ पीली खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और बाद में सभी को वितरित किया जाता है, छात्राएं अपनी पुस्तक कलम एवं विद्या से संबंधित सामग्री मां के चरणों में रख उनसे आशीर्वाद लेती है, इस पूजा में भाग लेने सेवानिवृत्त प्रवक्तागण कर्मचारी गण और तथा पूर्व छात्राएं भी आती हैं, दिनांक 07.02.2022 को मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा, इस शुभ अवसर पर डॉ निशी प्रकाश, डॉ अलका टंडन ,डॉ पूनम अरोड़ा ,डॉ संध्या सिंह, डॉ गार्गी यादव, डॉ रचना शर्मा ,डॉ चित्रा सिंह तोमर ,डॉ मोनिका सहाय, डॉ प्रीति सिंह, डॉ रचना निगम, डॉ शुभा वाजपेई ,डॉ प्रीता अवस्थी , डॉ सुनीता शुक्ला आदि उपस्थित रहे

Read More »

एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस मनाया गया

कानपुर 26 जनवरी, एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में हर साल की तरह इस साल भी पूरे जोश के साथ 26 जनवरी को 73 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री पी के मिश्रा, सचिव श्री पी के सेन ,संयुक्त सचिव श्री शुब्रो सेन, सदस्या श्रीमती दीपाश्री सेन, प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया lइसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया l संगीत विभाग की छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर गीत प्रस्तुत किए जिसे सुनकर सभी लोग भावविभोर हो गए कैप्टन ममता अग्रवाल ने अपनी एनसीसी कैडेट के छात्राओं द्वारा अतिथियों को सलामी दी l गणतंत्र दिवस पर निदेशक उच्च शिक्षा विभाग का प्रेषित विशेष संदेश समाजशास्त्र की विभागाध्यक्क्षा डॉ निशी प्रकाश ने पढ़ा, महाविद्यालय की प्राचार्य ने सभी को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया और सभी से कोरोनावायरस से बचाव हेतु दिशा निर्देशों को पालन करने का आग्रह किया ताकि महाविद्यालय में होने वाली परीक्षाएं एवं सभी महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके, महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री शुभ्रो सेन जी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य के माध्यम से सभी को संकल्प लेने को प्रेरित किया कि हम अपने देश की रक्षा ,गौरव और उत्थान के लिए सदा समर्पित रहेंगे l कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा शास्त्र की प्रवक्ता एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ चित्रा सिंह तोमर ने किया, महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता गण डॉ अलका टंडन, डॉ रचना शर्मा, डॉ मोनिका सहाय, डॉ प्रीति सिंह एवं सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Read More »

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज के ऍन एस एस यूनिट कादम्बिनी देवी द्वारा ऑनलाइन वेबिनार और पोस्टर कम्पीटीशन आयोजित

कानपुर 24 जनवरी स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज के ऍन एस एस यूनिट कादम्बिनी देवी के द्वारा एक ऑनलाइन वेबिनार और पोस्टर कम्पीटीशन का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभ आरम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुआ । प्राचार्य ने छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा की आज के परिदृश्य में बालिकाओं को बालकों से काम न आंक कर उन्हें आगे बढ़ने के सामान अवसर प्रदान करने चाहिए । ऍन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी तथा संयोजिका डॉ चित्रा सिंह तोमर ने कहा की बालिकाओं को न सिर्फ सामान अवसर प्रदान करना सर्कार का दायित्व है वरन समाज का भी, इस दिशा में सहयोग होना इस दिशा में आव्यशक है । १०० से अधिक छात्राओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई । कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, महिला जाग्रति संस्था की अध्यक्षा, श्रीमती विजेता श्रीवास्तव ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा के समाज में फैली कुरीतिओं के प्रति कार्य करने से पहले समाज में बालिकाओं एवम महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना आव्यशक है । कार्यक्रम की सेह-प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने ऍन एस एस यूनिट द्वारा किये गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत की । शिक्षा शास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर, श्रीमती ऋचा सिंह और श्रीमती रीता ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ चित्रा सिंह तोमर ने किया ।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की एनएसएस यूनिट ने वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया

क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की एनएसएस यूनिट ने 20 जनवरी, 2022 को वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण लक्ष्य सबको सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना था। टीकाकरण कार्य हेतु केपीएम अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम जिसमें रंजना यादव, संध्या राय, अमरावती तथा मोहन कुमार रहे।

कार्यक्रम में लोगो ने अपनी भागीदारी देकर अपने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। उन्होंने स्वयं कार्यक्रम के आदेशों का पालन किया तथा सभी को जागरूक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। तथा सब को अवगत कराया की वैक्सीनेशन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे उचित दूरी बनाए, मास्क पहने, और अपना सैनिटाइजर साथ लेकर आए। यह कार्यक्रम दो चरण में कराया गया जिसमें पहले चरण में १५ से १८ वर्षीय लोगों का टीकाकरण हुआ तथा दूसरे चरण में १८ से अधिक आयु वालों का टीकाकरण किया गया। जिसमें लगभग 300 से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जोसेफ डेनियल तथा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनीता वर्मा उपस्थित रहे जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के छात्रों के प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित ने अपनी समन्वयक आयुषी पाठक संग एनएसएस की टीम जिनमें विशेष रुप से अरबाज खान, मुस्कान, अनन्या राठौर ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

Read More »

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने आज शिक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह के तहत विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव (आईसीसी व सतर्कता) श्रीमती नीता प्रसाद, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) व महानियंत्रक एकस्व अभिकल्प एवं व्यापार चिह्न (सीजीपीडीटीएम) के संयुक्त सचिव श्री राजेन्द्र रत्नू और यूजीसी के सचिव प्रोफेसर रजनीश जैन उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

यूजीसी के सचिव प्रोफेसर रजनीश जैन ने अपने स्वागत भाषण में आईपीआर के महत्व व देश की छवि में इसके महत्व, देश की नॉलेज पूल के निर्माण में इसकी प्रासंगिकता और इसके कानूनी पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने आगे एक निर्माता और प्रर्वतक के रूप में भारत की स्थिति के ऐतिहासिक पहलू का उल्लेख किया। यूजीसी के सचिव ने आगे आज के विचार-विमर्श में आईपीआर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने को लेकर उम्मीद व्यक्त की।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव (आईसीसी और सतर्कता) श्रीमती नीता प्रसाद ने अपने विशेष भाषण में नवाचार, अनुसंधान और रचनात्मकता की नींव के रूप में बौद्धिक संपदा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात को विशेष तौर पर साझा किया कि देश में एक मजबूत नवाचार व आईपीआर संस्कृति बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रासंगिक नवाचार और आईपी संख्या, चाहे वह आईपी फाइलिंग, आईपी अनुदान व आईपी निपटान हो, में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हालांकि, सभी बदलावों के बावजूद भारत, आईपीआर के मामले में कई देशों से पीछे है। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि इसकी वजह पेटेंट दाखिल करने को लेकर छात्रों में जागरूकता की कमी हो सकती है।

श्रीमती नीता प्रसाद ने इस क्षेत्र में सरकार की पहल को साझा किया। इनमें अक्टूबर, 2020 में आईपी साक्षरता व जागरूकता के लिए शुरू किए गए कपिला कार्यक्रम व पेटेंट दाखिल करने के लिए निर्धारित शुल्क में कमी करने का निर्णय शामिल हैं। उन्होंने यह सुझाव देते हुए अपनी बात को समाप्त किया कि न केवल भारत बल्कि, अन्य देशों में भी संबंधित आईपीआर द्वारा ज्ञान और आविष्कारों की रक्षा करके आगे बढ़ा जा सकता है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी व सीजीपीडीटीएम के संयुक्त सचिव श्री राजेन्द्र रत्नू ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि एकजुट होकर ऊर्जा को सामंजस्य में बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलग रहकर काम करने की जगह सहभागिता की जरूरत है। श्री रत्नू ने आगे इस बात पर जोर दिया कि कला व विज्ञान, दोनों में नवाचार और सृजन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। साथ ही, इस सामूहिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की भी जरूरत है।

उन्होंने आगे उद्योग, शिक्षा जगत और आईपीआर के पंजीकरण के बीच साझेदारी को भी महत्वपूर्ण बताया।

इस कार्यशाला में उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्र का आयोजन हुआ। इस सत्र में आईपी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने संबोधित किया और विषयवस्तु का संक्षिप्त विवरण दिया।

पेटेंट और डिजाइन की सहायक नियंत्रक डॉ. उषा राव ने बौद्धिक संपदा अधिकार का एक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आईपीआर व विभिन्न प्रकार के आईपी और उनके शासकीय निकायों की जरूरत व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ. उषा राव ने भारत में आईपीआर के विभिन्न अधिनियमों और नियमों का भी उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने पेटेंट प्रक्रियाओं को दाखिल करने के विभिन्न तरीकों पर भी चर्चा की।

तकनीकी सत्र के दूसरे विशेषज्ञ पेटेंट और डिजाइन के सहायक नियंत्रक श्री सुखदीप सिंह थे। उन्होंने आईपीआर के क्षेत्र में शैक्षिक संस्थानों के लिए विभिन्न योजनाओं और विशेषाधिकारों पर बात की। उन्होंने यह कहते हुए अपने संबोधन की समाप्ति की कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विश्वविद्यालयों में आईपी प्रबंधन प्रकोष्ठों की स्थापना, विशेषज्ञ प्रशिक्षक और टीआईएससी (तकनीकी और नवाचार सहायता केंद्र) की स्थापना शामिल है।

यूजीसी के अतिरिक्त सचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस वेबीनार का समापन हुआ। वेबीनार ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों (एचईआई) के लिए आईपीआर के प्रासंगिक पहलुओं पर चर्चा की। इस कार्यशाला का आयोजन आईपीआर जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

Read More »

एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज में भारतीय युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों की उपयोगिता ” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता,कानपुर 13 जनवरी एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज मे एन एस एस इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।युवा दिवस के उपलक्ष्य एनएसएस इकाई कोमोदनी द्वारा ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया । जिसका विषय ”भारतीय युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों की उपयोगिता ” था।कार्यक्रम का संचालन एन एस एस प्रभारी डॉक्टर चित्रा सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल एवं शिक्षाशास्त्र विभाग की सभी शिक्षिका तथा छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी तथा अन्य सभी कक्षाओं में व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने अपने व्याख्यान में सभी छात्राओं में ऊर्जा का संचार करते हुए विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉक्टर चित्रा सिंह तोमर ने वर्तमान परिदृश्य में विवेकानंद एवं उनके दर्शन को अति आवश्यक बताया तथा उसे अपनाने पर बल दिया तथा विभाग की समस्त शिक्षिकाओं ने अपने व्याख्यान द्वारा छात्राओं को अभिभूत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

Read More »