भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 25 अगस्त कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में समाजशास्त्र विभाग एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान से 7 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होगी। यह कार्यशाला का प्रथम चरण है। कार्यशाला के द्वितीय चरण के बाद प्रतिभाग लेने वाली छात्राओं को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक,भावनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है तथा आज की युवा पीढ़ी को कल के बेहतर समाज की नींव रखने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का स्वागत एवं प्राचार्या प्रो० पूनम विज द्वारा मोमेंटो भेंट देकर किया गया प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में इस विशिष्ट कार्यशाला के आयोजन के प्रयास हेतु समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा शुक्ला की सराहना की एवं छात्राओं को इस कार्यक्रम कार्यशाला की महत्ता से अवगत कराया।
इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ० संगीता सारस्वत, सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट,कन्वीनर द्वारा छात्राओं को गहनता से उनके वातावरण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, दिनचर्या इत्यादि का उनके जीवन और आने वाले भविष्य पर प्रभाव को वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीके से समझाया। कैसे आज का युवा अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहा है। संस्कारों की जागृति से ही नई पीढ़ी का भविष्य संरक्षित और संवर्धित हो सकता है। ईश्वर के बाद यदि कोई सृजन कर सकता है तो केवल स्त्री। हमें अपने आत्मबल और शक्तियों को पहचान कर सही दिशा देकर एक नई ऊर्जा के साथ भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। इस कार्यशाला में 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक और गंभीरता के साथ प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० पूर्णिमा शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर नीरू तिवारी एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कानपुर
तीन दशक की जद्दोजहद का अंत, सुदामा को मिला मेहनत का पूरा हक
दैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर 19 अगस्त जिलाधिकारी की सक्रियता से हुआ 1996 से लंबित प्रकरण का समाधान, 29 साल बाद मिली जीपीएफ की राशि*
लगभग तीन दशक की लंबी जद्दोजहद, धैर्य और उम्मीद के बाद सेवानिवृत्त संग्रह सेवक सुदामा प्रसाद को आखिरकार उनकी मेहनत की कमाई मिल गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सक्रिय पहल और लगातार निगरानी के चलते सामान्य भविष्य निधि का वह भुगतान संभव हुआ, जो वर्ष 1996 से अटका था। आखिरकार ब्याज सहित तीन लाख सात हजार रुपये सुदामा के खाते में पहुंच गए।
फरवरी की एक सुबह जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन चल रहा था। अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे लोगों की भीड़ में एक बुज़ुर्ग भी खड़े थे। साधारण पैंट-शर्ट पहने, हाथ में पुरानी फाइल और थैला थामे, चेहरे पर धैर्य और आंखों में उम्मीद की चमक। यह थे 89 वर्षीय सुदामा प्रसाद, जो उनतीस वर्षों से अपनी मेहनत की पाई-पाई पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे। कितने ही दफ्तरों के चक्कर, कितनी ही बार फाइलें चलीं और लौटीं, अधिकारी बदलते गए, नियमावली के पन्ने पलटते रहे लेकिन मेहनत की कमाई तक पहुंच नहीं बन सकी। खास बात यह रही कि उन्होंने कभी न्यायालय का दरवाज़ा नहीं खटखटाया, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखा।
प्रकरण की जड़ सेवानिवृत्ति अभिलेखों में छूटे एक महत्वपूर्ण तथ्य में छिपी थी। पारिवारिक न्यायालय बांदा ने सुदामा को पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था, लेकिन 1995 में उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। यह जानकारी अभिलेखों में दर्ज न हो पाने से भुगतान वर्षों तक थमा रहा।
जनता दर्शन में जब उन्होंने जिलाधिकारी के सामने अपनी व्यथा रखी तो जिलाधिकारी ने तुरंत गंभीरता से सुनवाई की। वर्षों पुरानी फाइलें मंगाई गईं, रिकॉर्ड खंगाला गया। डीएम ने निर्देश दिया कि अब इस मामले में और देरी नहीं होनी चाहिए। जनपद बांदा से आवश्यक अभिलेख मंगाए गए। इसके बाद कोषाधिकारी ने रिपोर्ट दी कि खाते में जमा राशि पर चालू वित्तीय वर्ष तक ब्याज जोड़कर पूरा भुगतान अनुमन्य है और अब तक कोई आंशिक भुगतान भी नहीं हुआ है। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर की जांच रिपोर्ट में ब्याज सहित तीन लाख सात हजार रुपये देय पाए गए।
सामान्य भविष्य निधि नियमावली 1985 के तहत आदेश जारी हुए और जिलाधिकारी ने प्रगति पर स्वयं नज़र रखी। आखिरकार 18 अगस्त को वह दिन आया जब भुगतान सुदामा प्रसाद खाते में पहुंच गया। लगभग तीस साल की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद उन्हें अपनी मेहनत का हक मिला।
राशि खाते में आने की ख़बर मिलते ही उनकी आंखें नम हो गईं लेकिन होंठों पर सुकून की मुस्कान थी। उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए बस इतना कहा कि देर है, पर अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह रकम केवल पैसे भर नहीं थी, बल्कि आत्मसम्मान और विश्वास की वापसी है।
Read More »महादान का आयोजन
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 18 अगस्त प्रज्ञा परिवार सेवा संस्थान एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्याम नगर स्थित छप्पन भोग बैंक्वेट हाल में रक्त दान हेतु कैंप लगाया गया जिसमें करीब 85 लोगों ने इस महादान में हिस्सा लिया,
लोगों की रक्त जरूरत समय पर पूरी हो खून की कमी से किसी की जान पे संकट न आए इसलिए समय समय पर ऐसा आयोजन संस्थान द्वारा कराया जाता है, गायत्री परिवार के सुरेश जोशी एवं अवनीश शुक्ल ने रक्त दान कर कैंप का शुभारंभ किया
एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 18 अगस्त एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज महाविद्यालय, माल रोड ,में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें से प्रथम स्थान स्नेहा सिंह ,द्वितीय स्थान भूमि गुप्ता तथा तृतीय स्थान शुभेका खान ने प्राप्त किया। शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने एंटी रैगिंग विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निशि प्रकाश ने की। मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया यह कार्यक्रम कैप्टन ममता अग्रवाल तथा प्रो मीनाक्षी व्यास के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रोफेसर रेखा चौबे ,प्रोफेसर अलका टंडन ,डॉक्टर रेनू कुरील आदि उपस्थिति रही।
हर घर तिरंगा अभियान – म्यूज़िक कॉन्सर्ट एवं एच जी टी सेल्फी कार्यक्रम आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 13 अगस्त दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में छात्राओं के द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान – 2025” द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित “म्यूजिकल कंसर्ट एवं एच जी टी सेल्फी” गतिविधि में हिस्सा लिया गया। जिसमें छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा आदि की थीम से संबंधित गानों का प्रस्तुतिकरण किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही तथा सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत विभाग प्रभारी प्रो संगीता श्रीवास्तव, प्रो शालिनी त्रिपाठी, प्रो रुचिमिता पांडे, डॉ अलका सिंह, श्री निशांत कुमार सिंह समेत समस्त टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर ने छात्राओं के द्वारा की गई समस्त गतिविधियों की सराहन की। कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र कुमार ने सभी छात्राओं से “हर घर तिरंगा अभियान” में उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया।
डीएफएस द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाओं के अंतर्गत तीन माह का संतृप्ति अभियान
भारतीय स्वरूप कानपुर 8 अगस्त डीएफएस द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाओं के अंतर्गत तीन माह का संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न बैंकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर सभी नागरिकों को वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करके अधिक से अधिक नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं
से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 8 अगस्त 2025 को बिधनू ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेड़सा और पतारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिर्जापुर में उक्त कैंपों का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के सीजीएम श्री पी स खुआल एवं अन्य अधिकारीगण और अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बिधनू के शाखा प्रबंधक और बैंक ऑफ़ बडोदा के वित्तीय समावेशन विभाग की अधिकारी और बैंक ऑफ बड़ौदा रामसारी शाखा प्रमुख ने प्रतिभाग किया। इन कैंपों में भारी संख्या में नागरिक उपस्थित हुये जिनको प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और साथ ही खातों में री-केवाईसी और नॉमिनी अंकित करने के महत्व के बारे में बताया गया । ऐसे ही विभिन्न कम हर ग्राम पंचायत स्तर पर लग रहे हैं जिनमें शाखाएं नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रही है।
हर घर तिरंगा अभियान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, कार्यक्रम अधिकारी के कुशल निर्देशन में छात्राओं के द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान – 2025” के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। जिसमें छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा आदि की थीम से संबंधित पोस्टर बनाए गए।इस प्रतियोगिता में कुल 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया पोस्टर बनाकर उन्हें महाविद्यालय की दीवारों तथा नोटिस बोर्ड पर सजाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की प्रभारी प्रोफेसर शुभम शिवा, तथा असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर वंदना निगम तथा सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर ने छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टरों की सराहना की तथा सभी को इस अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री की नातिन ने ‘अपना मोर्चा’ के नेताओं पर लगाया आरोप
पूर्व मंत्री की नातिन ने कहा ‘‘लोग उनके बाबा की फोटो व नाम का निजी स्वार्थ के लिये कर रहे हैं प्रयोग।’’
चौधरी नरेन्द्र सिंह के समर्थकों से गुमराह न होने की अपील की।
आगे उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो विधिक कार्यवाही भी करेंगे।’’
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर नगर। एनडीए में शामिल अपना दल (एस) से असंतुष्ट होकर एक नया संगठन तैयार करने वाले एक नेता पर भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि राजनीतिक महत्वाकाँक्षा की पूर्ति हेतु उनके बाबा जी की फोटो, नाम व ख्याति का लाभ लेना चाहता है।
यह भी आरोप लगाया कि असंतुष्ट नेता, सूबे की जनता व समाज को गुमराह कर रहा है, जबकि उनके बाबा जी ने निःस्वार्थ भाव से जन कल्यार्थ कार्य किया है, वो सदैव ही स्वार्थपरक राजनीति से दूर रहे एवं प्रदेश की जनता की सेवा करते रहे।
साकेतनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री रहे चौधरी नरेन्द्र सिंह की नातिन निहारिका सिंह ने बताया कि, निजी स्वार्थ की पूर्ति हेतु एनडीए में शामिल राजनैतिक पार्टी ‘अपना दल’ (एस) से असंतुष्ट होकर ‘अपना मोर्चा’ नाम का एक राजनैतिक संगठन तैयार किया गया है और उसके नेता ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह व उसके नेतागण चौधरी नरेन्द्र सिंह की फोटो लगाकर जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। इसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं और सभी से अपील करते हैं कि इन स्वार्थी नेताओं के बहकावे में कतई न आयें।
निहारिका ने यह भी कहा, ‘‘हम अपने बाबा चौधरी नरेन्द्र सिंह की फोटो व नाम का प्रयोग करने का निर्णय लेना हमारे परिवार का व्यक्तिगत मामला है और अगर कोई स्वार्थी व्यक्ति, हमारे बाबा जी का नाम का प्रयोग अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिये करेगा, तो हम सब खुलकर विरोध करेंगे और उसके मंसूबों को कतई पूरा नहीं होने देंगे।
प्रेस वार्ता में निहारिका सिंह, भाजपा जिलामंत्री दक्षिण संजय कटियार व दीप्ति सिंह मौजूद रहीं।
कानपुर विद्या मन्दिर महिला महाविद्यालय में दीक्षारम्भ (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम का शुभारंम्म
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर विद्या मन्दिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में स्नातक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की नवागंतुक छात्राओं हेतु कार्यक्रम प्रभारी डॉ० शोभा मिश्रा के निर्देशन में दीक्षारम्भ (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम का शुभारंम्म सर्वप्रथम प्रातः हवन पूजन के साथ किया गया तत्पश्चात् प्राचार्या प्रो० पूनम विज द्वारा गों सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें समस्त प्राध्यापिकाओं से परिचय कराया साथ ही छात्राओं को अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के नैक एक्रीग्रेटेड होने के कारण छात्राओं को मिलने वाले छात्रवृत्ति लाभ से परिचित कराया तथा सत्र 2025~26 से महाविद्यालय को स्नातक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु सहशिक्षा के शुभारंभ हेतु बधाई दी एवं नवागंतुक छात्रों का भी स्वागत किया।
महाविद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा समरत समितियों के सम्बन्ध में छात्राओं को सम्पूर्ण जानकारियां प्रदान की गई जैसे अनुशासन समिति, नवाचार एवं शिकायत निवारण समिति, समय सारिणी समिति, नैक समिति, शासकीय एवं अशासकीय छात्रवृत्ति समिति, एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स समिति, स्वीप योजना, डिजीशक्ति, शिक्षक अभिभावक समिति, सांस्कृतिक समिति, पुस्तकालय समिति इत्यादि।
उक्त कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम प्रभारी डॉ० शोभा मिश्रा द्वारा एवं संचालन डॉ० जसमीत कौर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की सभी शिक्षिकायें एवं लगभग 60 नवागंतुक छात्राएं उपस्थित रहीं।
Read More »एस एन सेन बा वि पी जी कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास व मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 31 जुलाई एस एन सेन बा वि पी जी कॉलेज कानपुर में हिंदी विभाग द्वारा श्रावण शुक्ल सप्तमी के पुण्य अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास व मुंशी प्रेमचंद जी की संयुक्त रुप से जयंती मनाई गई
जिसमें श्री रामचरितमानस की चौपाइयों व कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के उपन्यासों मे चित्रित नारी चित्रण पर मुख्य वक्ता व विभाग की छात्राओं द्वारा प्रकाश डाला गया
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन तंत्र समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा सचिव श्री प्रोवीर कुमार सेन संयुक्त सचिव श्री सुब्रो सेन प्राचार्या प्रो सुमन मुख्य अतिथि श्री योगेश श्रीवास्तव प्रो निशि प्रकाश प्रो ममता अग्रवाल हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ शुभा वाजपेई डा रेशमा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो सुमन ने कहा कि रामचरितमानस मानव जीवन का कल्याणकारी ग्रंथ है इसके पठन पाठन से हम अपना अपने परिवार व राष्ट्र का विकास कर सकते हैं साथ ही उन्होंने मुंशी प्रेमचंद के रचनाओ चित्रित मानवीय संवेदनाओ व मानवीय कर्तव्यों से परिचित कराया उन्होंने तुलसीदास जी के जीवन को छात्राओं के लिए कल्याणकारी बताया और रामचरितमानस की भावनात्मक व्याख्या की मुख्य अतिथि श्री योगेश श्री वास्तव जी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से लोक मान मर्यादाओं तथा संस्कारो को जीवंत रखने के लिए रामचरितमानस के पाठ को अनिवार्य बताया
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं प्रो रेखा चौबे प्रो हरीश झा प्रो गार्गी यादव प्रो मीनाक्षी व्यास प्रो कोमल कुरील प्रो प्रीति पाडेय डॉ प्रीति सिंह डा रचना निगम डा अनामिका राजपूत डा शैल बाजपेयी डा प्रीता अवस्थी डॉ कोमल सरोज डॉ शिवांगी यादव डा समीक्षा सिंह एन सी सी प्रभारी डा प्रीति यादव डा अमिता सिंह इत्यादि उपस्थित रही साथ ही महाविद्यालय के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ने सकृय भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन डॉ रेशमा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ शुभा बाजपेयी ने किया
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर