भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश के परिपालन में एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, कानपुर में प्राचार्या प्रो. सुमन के पर्यवेक्षण में दिनांक 12/02/2026 से 14/02/2026 तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
दिनांक 12/02/2026 को शिविर के उद्घाटन सत्र में प्राचार्या द्वारा महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. चित्रा सिंह तोमर को मतदाता जागरूकता अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया साथ ही नोडल अधिकारी सहित छः सदस्यीय ‘ चुनाव साक्षरता क्लब (ELC) का गठन किया गया।
प्रथम दिवस प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 वितरित किए गए। नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम फॉर्म -6 को भरने एवं पहचान पत्र तथा हाईस्कूल की मार्कशीट की छायाप्रति के साथ फार्म 6 को जमा करने के सम्बंधित जानकारी प्रदान की।
दिनांक 13/02/2026 को भी मतदाता जागरूकता शिविर में छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। शिविर के दूसरे दिन फॉर्म 6 जमा करने के साथ साथ नए पंजीकरण हेतु फॉर्म वितरित भी किए गए।
शिविर के समापन सत्र में दिनांक 14/02/2026 को भी शिविर में छात्राओं ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। प्राचार्या प्रो. सुमन ने नोडल अधिकारी प्रो. चित्रा सिंह तोमर एवं अन्य ELC सदस्यों डॉ. रश्मि गुप्ता ( सहप्रभारी), असि. प्रो. ऋचा सिंह, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ संगीता सिंह एवं असि. प्रो. प्रीति यादव को शिविर के सफल संचालन हेतु बधाई दी।
मतदता जागरूकता हेतु आयोजित तीन दिवसीय शिविर का उद्देश्य नववयस्क नागरिकों को एक परिपक्व मतदाता बनाकर निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर