*कानपुर कमिश्नरेट का आदेश बेअसर क्यों साबित हो रहा है*
*धारा 144 लगी होने के बाद भी कैसे कानपुर पुलिस का आदेश नहीं काम कर रहा है*
*प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद यूपी के कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई थी*
*स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के कार्डियोलॉजी के पास में असलम नाम का युवक रात भर दुकान खोलकर लगवाता है भीड़* ?
*कभी भी आ सकती है लाइन ऑर्डर की समस्या कानपुर में*
*हैलट चौकी इंचार्ज और स्वरूप नगर थाने की पुलिस क्यों नहीं मानते हैं अधिकारी का आदेश*
*किसके संरक्षण में रात भर खुली रहती है सरूप नगर में मैगी प्वाइंट की दुकानें*
*भीड़ का वीडियो हुआ वायरल*
@@@@@
दिनदहाड़े महिला का उसके पुलिस वाले पति ने कि अपरहण करने की कोशिश
बाल पकड़कर महिला को घसीटते हुए गाड़ी में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पीड़ित महिला का आरोप गाड़ी से तेजाब की बोतल निकाल कर तेजाब डालने के भी करी गई कोशिश आसपास के लोगों ने बचाई महिला की जान
पीड़ित महिला के पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध
कुछ महीने पूर्व कल्याणपुर थाना के अंतर्गत महिला ने अपने पति को पकड़ा था दूसरी युवती के साथ एक रूम मे
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के पति को पकड़ कर ले गई थाने
पीड़ित महिला भी थाने में मौजूद
पूरा मामला पनकी थाना क्षेत्र का
@@@@@
विधायक इरफान सोलंकी कानपुर कोर्ट में आज होंगे पेश।
महिला के प्लॉट पर आगजनी मामले में इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में है बंद।
कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था के किए गए कड़े इंतजाम।
अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद इरफान का परिवार दहशत में।
महाराजगंज जेल से परिवार की एक गाड़ी लगातार चल रही है साथ।
@@@@@
पनकी पुलिस के हाथ लगी सफलता
पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित शातिर को दबोचा
पुलिस को चखमा देकर लंबे समय से फरार चल रहा था शातिर
शातिर पर वाहन चोरी मामलें में कई मुकदमें है दर्ज
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह शातिर से गहनता से कर रहे पूछताछ
कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी क्षेत्र का मामला
@@@@@
कानपुर विकास प्राधिकरण के ये जिम्मेदार विभाग के राजस्व को लगा रहे लाखों करोड़ों का चूना…
केडीए जोन 4 तैनात जेई राजेश निरंजन और सुपरवाइजर दीपक बेखौफ कर रहे भ्रष्टाचार…
जेई राजेश निरंजन सुपरवाइजर दीपक क्षेत्र में जमकर करवा रहे हैं अवैध निर्माण…
सुपरवाइजर दीपक सालों से तैनात है एक ही क्षेत्र में…
अवैध निर्माणों के मसीहा हैं राजेश निरंजन और सुपरवाइजर दीपक…
राजेश निरंजन और दीपक का बस एक ही नारा “जेब हमारी भर डालो अवैध निर्माण तुम कर डालो…”
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कहता है .. बोलो क्या दूँ तुझे ऐसा ..जो तुम्हें मेरे इश्क़ की याद दिलाये। मैंने कहा! बेशक़ीमती है तू.. और ये तेरी बेमिसाल नज़र. और उस पे तेरी थोड़ी सी तवज्जो .. थोड़ी सी फ़िक्र ही काफ़ी है ..मेरे इश्क़ को ज़िन्दा रखने के लिए… हर इक शय इस जमाने की तवज्जो ही माँगती है चाहे वो कोई रिश्ता हो या कुछ और … प्यार हमें अधूरे से पूरा करता है। ये कहानी मेरी ही आप बीती है आप से शेयर करना चाहती हूँ बात उन दिनों की है जब मैं अपने नये घर में शिफ़्ट हुई थी लोग कहते थे कि वहाँ की ऊजा अच्छी नही है मगर मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करती थी इक निडर निर्भय सा स्वभाव है मेरा।
कानपुर 17 अप्रैल भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बा. वि. पी. जी. कॉलेज कानपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर, शिक्षा शास्त्र ,समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सिंपोजियम और लघु नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजेश सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, एच. बी. टी. यू. कानपुर), महाविद्यालय सचिव श्री पी. के. सेन तथा प्राचार्या प्रोफेसर सुमन के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया।
अतिथि स्वागत एवम् सरस्वती वंदन की परंपरा का निर्वहन करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। समाजशास्त्र विभाग से प्रो. निशी प्रकाश, अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. निशा वर्मा, शिक्षाशास्त्र विभाग से प्रो. चित्रा सिंह तोमर तथा राजनीति विज्ञान विभाग से कुमारी पूनम ने महात्मा फुले व बाबा साहेब की विचारधारा पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रीती पांडेय तथा डॉ. प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय पर्व समिति प्रभारी डॉ रचना निगम और सदस्यों द्वारा किया गया l इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। राष्ट्रगान के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।
कानपुर 16 अप्रैल भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज स्थित प्रो निनान अब्राहिम ऑडिटोरियम में “लोकतंत्र में चुनौतियां” विषय पर आयोजित व्याख्यान में बोलते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के सभापति और कॉलेज के पूर्व छात्र सतीश महाना ने कहा कि देश में लोकतंत्र के सामने निरक्षरता, गरीबी, जातिवाद, सांप्रदायिकता, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार आदि की अभी भी चुनौतियां हैं उन्होंने कहा लोकतंत्र की सफलता के लिए साक्षरता बहुत जरूरी है, माहना क्राइस्ट चर्च कॉलेज मे एलुमिनाई एसोसिएशन के विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे, उन्होंने आगे कहा कि हिनुस्तान में निरक्षरता को दूर करना किसी चुनौती से कम नहीं,



