Breaking News

महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के विविध अवसरों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल”

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 11-09-2026 को महाविद्यालय परिसर में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारपरक बनाना था| रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों द्वारा कुल 802 रिक्तियों के लिए महिला अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किए गए। E-Corner, E-Gov Services Pvt. Ltd., Spark Minda (Minda Group), STAR GROUP OF MANPOWER SERVICES, Blinkit, Foxconn, Tata Electronics (Vistron), LIC Chamber, Indu Scans & Path Lab, SBI Life Insurance, Pukhraj Health Care, Hitachi Cash Management Services Pvt. Ltd. तथा ARBRE CREATION Pvt. Ltd. ने रोजगार के अवसर छात्राओं को प्रदान किए। उपलब्ध नौकरियों में न्यूनतम वेतन ₹8,000 से लेकर ₹22,500 प्रतिमाह तक था, जबकि कुछ पदों पर ₹15,000–₹20,000 प्रतिमाह तक वेतन भी निर्धारित था। टेलीसेल्स एक्जीक्यूटिव, ट्रेनी असेंबली, लोन एडवाइजर, मर्चेंट BDE, सुपरवाइजर, कॉलिंग ऑफिसर, वेयर हाउस एसोसिएट, असेंबली ऑपरेटर, टेक्निकल ऑपरेटर, बीमा सखी, रिसेप्शनिस्ट, इंश्योरेंस एडवाइजर, वेलनेस एडवाइजर, एटीएम ऑफिसर तथा बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव जैसे विभिन्न पदों के लिए हाईस्कूल से स्नातक, ITI एवं डिप्लोमा स्तर तक की शैक्षिक योग्यता वाले 18 से 50 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अवसर मिला। 583 छात्र-छात्राओं ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जिनमें से 278 अभ्यर्थियों का चयन किया गया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिभुवन सिंह (उप निदेशक सेवायोजन कानपुर एवं लखनऊ मंडल) विशिष्ट अतिथि श्री उज्ज्वल कुमार सिंह (सहायक निदेशक, सेवायोजन विभाग, कानपुर मंडल) रहे। त्रिभुवन सिंह जी ने महिला युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने वाली इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवतियों को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सेवायोजन कानपुर मंडल के महत्व पर पूर्ण प्रकाश डाला| उज्जवल कुमार सिंह जी ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रोजगार मेले का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए रोजगार संगम पोर्टल, NCS पोर्टल एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन हेतु छात्राओं को प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. सुमन ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके कौशल विकास, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है।रोजगार मेला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मंडल प्रो. राजेश प्रकाश, , महाविद्यालय के संरक्षक श्री पी.के. सेन, तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन के मार्गदर्शन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

Placement Cell प्रभारी प्रो. गार्गी यादव के कुशल संयोजन में समिति की सह-प्रभारी प्रो. निशा वर्मा , सदस्य डॉ. अनामिका एवं डॉ. श्वेता रानी सहित डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. रेशमा, डॉ. शैल वाजपेयी, डॉ. प्रीता अवस्थी, डॉ. मोनिका शुक्ला, डॉ. सपना रॉय ने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. शिवांगी यादव ने मंच संचालन की महती भूमिका का निर्वाह किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।