भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन.सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज, कानपुर (यू. पी.) में मनोविज्ञान विभाग व 17वीं यूपी गर्ल्स बटालियन से जुड़ी एनसीसी इकाई द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मिशन निडर के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं को “आत्महत्या रोकथाम, आत्मरक्षा, नई रोशनी स्कीम” से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन निडर की संस्थापक शिखा शुक्ला, मुख्य वक्ता डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी (काउंसलर व थैरेपिस्ट) द्वारा छात्राओं को आत्महत्या से जुड़े कारणों, रोकथाम के उपाय, साथ-ही सेल्फ डिफेंस संबंधी जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया अगर हमारे मस्तिष्क में आत्महत्या संबंधी विचार आ रहे तो सबसे पहले अपने विचार को वही रोक दें,किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करे, जरूरत पड़ने पर किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, साथ-ही ऑनलाइन टोल फ्री नंबर 14416 टेली मानस पर भी बात कर सकते है। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी समस्याओं को काउंसलर के साथ साझा किया व उनके निदान पर चर्चा की। मिशन निडर की संस्थापक शिखा शुक्ला द्वारा छात्राओं से सेल्फ डिफेंस से संबंधित जानकारी साझा की गई। व सेल्फ डिफेंस से जुड़ी व्यावहारिक टिप्स दी गई। एनसीसी प्रभारी प्रीति यादव द्वारा छात्राओं को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ‘नई रोशनी’ स्कीम के बारे में बताया गया। नई रोशनी योजना विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं के नेतृत्व विकास और सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत कई चरणों में महिला सशक्तिकरण संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जाते है।
धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. मोनिका सहाय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर निशि प्रकाश, प्रोफेसर रेखा चौबे, कैप्टन ममता अग्रवाल, डॉ. रेशमा की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में कुल 80 छात्राओं व कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर