Breaking News

शिक्षा

एस.एन सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में placement cell द्वारा “सिविल परीक्षा हेतु आवश्यक रणनीति, चुनौती एवं मार्गदर्शन” विषय पर सेमिनार आयोजित

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय की placement cell के द्वारा “सिविल परीक्षा हेतु आवश्यक रणनीति, चुनौती एवं मार्गदर्शन” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज के मुख्य वक्ता IQRA- IAS संस्थान के इरशाद, सत्येंद्र तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती मां के माल्यार्पण से किया। अतिथियों का स्वागत तथा आभार स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा प्रदान कर किया गया। इरशाद ने छात्रों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के टिप्स दिए तथा दृढ़ इच्छाशक्ति, पूर्ण समर्पण और कठोर परिश्रम को सफलता के लिए आवश्यक बताया| छात्राओं के सर्विसेस से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर सेमिनार मे विशेषज्ञों द्वारा दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका तथा संचालिका प्रोफेसर गार्गी यादव ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को धन्यवाद दिया। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई छात्रा उनसे कोचिंग लेना चाहती हैं तो वे पहले फ्री डेमो देंगे एवं सेन कॉलेज की छात्राओं को विशेष छूट भी दी जाएगी| कार्यक्रम मे प्रोफेसर निशा वर्मा, डॉ. मोनिका सहाय,डॉ प्रीति सिंह डॉ. कोमल सरोज, डॉ. मनीषा दीवान,डॉ. अनामिका एवं सुश्री श्वेता रानी ने सक्रिय योगदान दिया।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज की एन एस एस छात्राओं ने ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली

कानपुर 19 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, राष्ट्रीय सेवा योजना दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर की वॉलिंटियर्स ने ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के अंतर्गत पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखने की शपथ ली। महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी तथा कानपुर नगर की जिला नोडल ऑफिसर डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्वच्छ एवं स्वस्थ महाविद्यालय के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर , मुख्य मार्ग एवं महाविद्यालय गेट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तदोपरांत उसके आसपास की गंदगी को एकत्र कर कूड़ेदान में निस्तारण हेतु डाला। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने महाविद्यालय तथा सड़क पर उपस्थित लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा जी, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में 50 वॉलिंटियर्स ने अपना योगदान दिया।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में मंच की कला व फिल्म अभिनय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारम्भ

कानपुर 16 सितम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में मंच की कला व फिल्म अभिनय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ ।यह कार्यशाला प्रचार्य जोसफ डेनियल के दिशानिर्देशन में कॉलेज की सांस्कृतिक समिति द्वारा अयोजित की गई है जिसके संयोजक संजय सक्सेना और सह-संयोजक मीतकमल हैं। यह कार्यशाला यूपी संगीत नाटक पुरस्कार विजेता, नाटक और संवाद लेखक विभांशु वैभव द्वार संचलित होगी। विभांशु वैभव को नाटक अकादमी पुरस्कार, नट सम्राट दिल्ली पुरस्कार, भारतेन्दु पुरस्कार प. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार पुरस्कार, अखिल भारतीय मानवाधिकार पुरस्कार, उर्दू अकादमी, दिल्ली सम्मान जैसे ढेर सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कई भाषाओं में नाटकों का अनुवाद, हिन्दी की कई पत्र पत्रिकाओं के लिये लेखन किया महारथी, बाबूजी, कहो तो बोलूँ, मंथन, पांचाली. ठुमरी, गुण्डा, ना मैं धर्मी ना अधर्मी, सोल सागा, तेरे मेरे सपने, तरसत जियरा हमार, छुटटन दूबे के सपने शब-ब-खैर जैसे नाटकों का लेखन और मंचन किया। वर्कशॉप के पहले दिन स्क्रिप्ट को अच्छे से और आराम से पढ़ लेना है। अपने डायलॉग को अच्छे से याद कर लेना है।और महसूस करना है। जान लिजीए कि हर लाईन किसी के जश्बारी स्क्रिप्ट किसी कि जिदंगी के सुख दुःख लम्हो को बया करती हैं। आप जिस किरदार के डायलॉग बोलने वाले है। डायलॉग के हर एक शब्द को अच्छे से महसूस करके बोले। और अभिनय की उत्पति कैसे हुई ये बताया गया । कार्यशाला में छात्रों को अभिनय की बुनियादी बाते और एक अच्छा अभिनय करने की बारीकियां बताई जाएंगी इसके साथ साथ शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के तरीके शारीरिक गतिविधियां ध्यान केन्द्रित करना संवाद वितरण आदि विषयों पर भी बताया जाएगा कार्यशाला में 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे

Read More »

एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज मे ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर 16 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान संकाय मे ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्याप्रोफेसर सुमन ने दीप प्रज्वलित् करके किया एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए किया। मंच का संचालन डॉ प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में रसायन विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की आयोजक एवं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष ने ओजोन के मह्त्व को समझाया साथ ही ग्रीन हाउस गैसों से निपटने का एवं पर्यावरण को बचाने का मार्ग दिखाया।
प्रतियोगिता में सभी छात्राओं मे जिज्ञासा एवं उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम ka समापन करते हुए वनस्पति विभाग की विभागध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं साथ सभी उपस्थित शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ शिवांगी यादव, डॉ शैल वाजपेयी,वनस्पति विज्ञान की डॉ समीक्षा सिंह ,मुख्य अनुशासक कैप्ट ममता अग्रवाल,प्रो मीनाक्षी व्यास,प्रो निशा वर्मा श्रीमती किरन सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षका भी उपस्थित रहीं।

Read More »

कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई (सीनियर विंग) का समारोह आयोजित

कानपुर 16 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई (सीनियर विंग) का समारोह आयोजित किया गया l जिसमे स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. पूनम विज़ ,कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वेंकटेशन, मेज़र भावना, सचिव डॉ. डी.सी. गुप्ता जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुक्छ एवम शब्द सुमनो द्वारा स्वागत किया तथा महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के शुभारंभ पर कर्नल वेंकटेशन आर एवं उनकी टीम के सहयोग की सराहना की तथा बताया कि कैसे यह कोर्स महाविद्यालय की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई भी दी। कर्नल वेंकेटशन आर एवम मेज़र भावना लोहनी ने छात्राओं को बताया कि जीवन में अनुशासन की महत्ता क्या है तथा नेशनल कैडेट कोर के कारण कैसे व्यक्तित्व में प्रभावशाली बनता है। प्रिया मालवीय के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने गीत एवं नृत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्राओं की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता परीक्षण के आधार पर उनका चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आंचल तिवारी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर की प्रभारी डॉ. सोनम सिंह, सह-प्रभारी नेहा सिंह, डॉ स्निग्धा मिश्र, डॉ शालिनी गुप्ता, नम्रता भट्टाचार्या, ऋतु नारंग एवम अन्य शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित उपस्थित रहीं।

Read More »

 एस एन सेन बालिका विद्यालय पी .जी .कॉलेज में प्रायोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर 14 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पी .जी .कॉलेज कानपुर के हिंदी विभाग ने वर्तमान में प्रायोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर एक व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुमन सिंह हिंदी विभाग दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ,सचिव प्रोबीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ,समाजशास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर निशि प्रकाश, प्रमुख अनुशासक कप्तान ममता अग्रवाल तथा हिंदी विभाग की प्रभारी डॉक्टर शुबा बाजपेई ने दीप प्रज्वलन कर किया। वर्तमान में भारत के अमृतकाल प्रयोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान विश्व श्रृंखल भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी हिंदी नहीं किया था ।विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक छोटे से कालखंड में हिंदी को जो अहर्ता और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई वह अकल्पनीय है ।महाविद्यालय की प्राचार्य जी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हिंदी जीवकोपार्जन से जुड़े सभी कार्य -व्यापारो के मध्य की भाषा बन गई है और यही उसकी प्रयोजनपरकता है ।वह प्रशासन, शिक्षा, उद्योग ,व्यापार विज्ञान की भाषा बन गई है। तब एक राष्ट्र ,एक भाषा की बात हो वहां हिंदी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है ।प्रबंध तंत्र समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा जी ,सचिव प्रोबीर कुमार सेन ,संयुक्त सचिव सुब्रोसेन तथा प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुमन सिंह को विघ्न विनाशक गणेश की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र स्मृति स्वरूप प्रदान किया ।प्रबंध तंत्र ने संयुक्त सचिव सुब्रोसेन से अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी हमारे देश की समन्वय की भाषा है और हमारी राजभाषा के सम्मान के लिए युवाओं को सक्रिय प्रयास करते रहने चाहिए। हमें अपनी हिंदी भाषा बोलने लिखने में गर्व करना चाहिए ।भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्राओं के नाम रेशमा ने प्रस्तुत किया जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण कर्मचारी गण एवं छात्रों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक एवं प्रमाण पत्र प्रबंध समिति एवं प्राचार्या द्वारा प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रभारी डॉक्टर शुबा वाजपेई ने तथा आभार ज्ञापन समाजशास्त्र विभाग की विभागा अध्यक्ष प्रोफेसर निशी प्रकाश ने किया ।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं प्रथम स्थान अंशिका दीप बी ए प्रथम वर्ष।द्वितीय स्थान हिना बानो एम ए प्रथम वर्ष। तृतीय स्थान अमृता शुक्ला एम ए प्रथम वर्ष।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम अयोजित

कानपुर 14 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, हिंदी अपने चरित्र में लोकतांत्रिक है. इसका लचीलापन ही इसे अन्य भाषाओं से जुड़ने में मदद करता है और वही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यह विचार युवा आलोचक जगन्नाथ दुबे ने क्राइस्ट चर्च कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किया. क्राइस्ट चर्च कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन विभागीय पुस्तकालय “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय में उत्साह से किया गया.
इस अवसर पर एक वैचारिक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जोसेफ डेनियल ने की. मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय खैर अलीगढ़ में हिंदी के सहायक अध्यापक और चर्चित युवा आलोचक जगन्नाथ दुबे उपस्थित रहे. इस अवसर पर हिंदी के प्रखर आलोचक और हिंदी विभाग, क्राइस्ट चर्च कॉलेज के एसोसिएट प्रोफ़ेसर अवधेश मिश्र ने अपने आधार वक्तव्य में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी प्रतिरोध की भाषा तो है ही साथ ही स्वतंत्रता की चेतना की वाहक भी है.
हिंदी विभाग की प्रभारी प्रोफेसर सुजाता चतुर्वेदी ने औपचारिक स्वागत भाषण देते हुए विभाग की गतिविधियों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि हिंदी की उन्नति के बिना न राष्ट्र की उन्नति हो सकती है न व्यक्ति की.
प्रोफेसर डेनियल ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में हिंदी विभाग को बढ़िया आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि प्रति वर्ष हिंदी दिवस के आयोजन द्वारा छात्रों में निश्चय ही हिंदी भाषा के प्रति चेतना और जागरूकता का प्रसार हो रहा है. अतः ऐसे आयोजन बहुधा होने चाहिए.
इस अवसर पर हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता व स्केच प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए.
कार्यक्रम का सफल संचालन एम.ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर के छात्र सहस्रांशु मिश्र द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र विख्यात दुबे द्वारा किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे.

Read More »

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग, द्वारा लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया

लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) के अंतर्गत दिसंबर 2022 से अगस्त 2023 की अवधि के दौरान शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग विभिन्न लंबित मामलों को कम करने में सक्षम रहा
  • लोक शिकायत रसीदें और निपटान: 95.71 प्रतिशत लोक शिकायतों का निपटान किया गया है (27600 शिकायतों में से 26417)।
  • सांसदों से प्राप्त संदर्भ: सांसदों से प्राप्त 75.10 प्रतिशत संदर्भों का निपटारा किया गया है (466 प्राप्तियों में से 350)।
  • संसदीय आश्वासन: 59.50 प्रतिशत संसदीय आश्वासनों का निपटान किया गया है (79 प्राप्तियों में से 47)।
  • पीजी अपील: 90.50 प्रतिशत लोक शिकायत अपीलों का निपटान किया गया है (6588 प्राप्तियों में से 5962)।
  • कुल फाइलें जो हटाई गईं: 79.87 प्रतिशत फाइलें (कुल 8329 में से 6652) जिन्हें चिन्हित करके हटा दिया गया है।
  • 189 उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मंत्रालय अपने परिसरों और उच्चतर शिक्षा संस्थानों में लंबित मामलों की संख्या को कम करने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना, स्वच्छता को संस्थागत बनाना, आंतरिक निगरानी तंत्र को मजबूत करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में कर्मियों को प्रशिक्षित करना, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए भौतिक रिकॉर्ड को डिजिटल बनाना और सभी मंत्रालयों/विभागों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है।

शास्त्री भवन, नई दिल्ली, जहां कई मंत्रालयों/विभागों स्थित है, में भी कई नई शुरुआत की गई हैं। गलियारों को व्यवस्थित करने और डंप किए गए फर्नीचर और बेकार पड़े सामान को लॉबी से हटाने के लिए, अहाते के अंदर एक केंद्रीकृत डम्पयार्ड बनाया गया है जहां ऐसे बेकार पड़े सामान को समय-समय पर पर ले जाया जाता है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसका निपटान किया जाता है। इस पहल ने जहां गलियारों को खाली कर दिया है, वहीं अनावश्यक सामग्री से  लॉबी को भी मुक्त कर दिया है। इससे आने-जाने वाली जगहों के अंदर सुचारू आवागमन के साथ-साथ आग के खतरों को कम किया जा सकता है। परिसर में एक रिसायकल इकाई स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

Read More »

एस. एन. सेन बालिका महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बालिका महाविद्यालय में दिनाँक 09/09/2023 से दिनाँक 12/09/2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसीमें विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day) के अवसर पर छात्राओं हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका संयोजन व संचालन महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर प्रीति पांडे तथा उनकी वैष्णवी रेंजर्स टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. सफर, प्राचार्य प्रोफेसर सुमन तथा प्रोफेसर प्रीति पांडेय द्वारा मां शारदे को माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई कि किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक के समय CPR देकर कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, सड़क पर किसी घायल व्यक्ति की कैसे मदद की जा सकती है, जलने पर कैसे उपचार किया जाए की व्यक्ति की जान पर कोई खतरा न आए। इसी तरह की और व्यवहारिक जानकारियां छात्रों को दी गई| रेड क्रॉस मास्टर ट्रेनर और डिजास्टर मैनेजर लखन शुक्ला ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की पट्टियों को बाँधना सिखाया तथा आकस्मिकता में First Aid Use करने की विभिन्न प्रायोगिक विधियां छात्राओं को सिखाई| इस अवसर पर प्रीति तिवारी (लाइफ मेंबर रेड क्रॉस सोसाइटी), राम (सदस्य, रेड क्रॉस), तथा राम प्रकाश, (कार्यकर्ता) कार्य शाला में उपस्थित रहें। छात्राओं ने उत्साहपूर्ण सहभागिता की तथा समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं|

Read More »

एस.एन. बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता एवं ध्यान सत्र आयोजित

कानपुर 9 सितम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन. बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज कानपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की वंदना कर दीप प्रज्वलन किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुमन एवं कार्यक्रम के निर्णायक मंडल प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर एवं डॉक्टर संगीता सिंह अतिथि वक्ता के रूप में मनोज शुक्ला (आना पान सती ध्यान विशेषज्ञ) उपस्थित रहे। प्राचार्या जी ने कहा कि यह दिवस एक माध्यम है आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए। देश में आत्महत्या करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है इसीलिए ऐसे कार्यक्रम का बहुत महत्व है, ताकि उसकी रोकथाम समय पर हो सके निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में प्रो० चित्रा सिंह तोमर विभागाध्यक्षा शिक्षा शास्त्र एवं डॉ संगीता सिंह प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र विभाग थे। निर्णय इस प्रकार रहा
प्रथम पुरस्कार -अमरीन बी. ए. प्रथम वर्ष
द्वितीय पुरस्कार-महिमा यादव बी.ए. द्वितीय वर्ष
तृतीय पुरस्कार- प्रिया वर्मा बी.ए. प्रथम वर्ष
सांत्वना पुरस्कार – अंशिका बाजपेई बी.ए. प्रथम वर्ष तथा संजोली गुप्ता बी.ए. द्वितीय वर्ष
सभी विजेता छात्रों को मेडल तथा सर्टिफिकेट वितरित हुआ इसके पश्चात श्री मनोज शुक्ला ने आना पान सती ध्यान करवाया। अंत में सबने अपने अनुभव साझा किये और ध्यान से संबंधित अपनी शंकाएं दूर किया इसके पश्चात मनोविज्ञान की अध्यक्षा डॉ मोनिका सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान के लिए रोज समय निकालना बहुत जरूरी है ताकि हम मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके । कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग विभाग की प्रवक्ताएं सुश्री प्रीति यादव,  मयूरिका गुप्ता आदि का रहा।

Read More »