Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत गोद ली गई बस्ती में जागरूकता रैली एवं अन्य कार्यक्रमों आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 9 अप्रैल राष्ट्रीय दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर द्वारा गोद ली गई बस्ती लल्लन पुरवा, आजाद नगर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रमों के उद्देश्यों एवं उनके लाभों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर आत्मनिर्भर बन सकें।इस अवसर पर 100 वॉलंटियर्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बस्ती की महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. संगीता सिरोही का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम एवं निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा का प्रेरणादायक सहयोग रहा। कार्यक्रम के समन्वयन में को-कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजना श्रीवास्तव एवं डॉ. अलका त्रिपाठी, डॉ शालिनी तिवारी एवं वंदना पांडे का विशेष योगदान रहा।अंत में रेंजर प्रभारी प्रोफ़ेसर स्वाति सक्सेना द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।