Breaking News

दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आंबेडकर जयंती पर व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर।दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक प्रभावशाली व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डॉ. आंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से अवगत कराना रहा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना निगम के मार्गदर्शन एवं स्ववित्तपोषित निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. अंजना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. मिथिलेश गंगवार, प्रो. स्वाति सक्सेना, डॉ. सुषमा शर्मा एवं डॉ. वंदना द्विवेदी ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण एवं समाज में समानता स्थापित करने के उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापिकाएँ डॉ. दीपाली सक्सेना, डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. साधना सिंह, डॉ. विमला देवी, डॉ. विनिता श्रीवास्तव, डॉ. अंजू करकतान, डॉ. सबा, डॉ सोनिया रानी एवं डॉ कविता के साथ कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा के प्रसार हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।