कानपुर 17 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर श्याम नगर में विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुक्तेश्वर मंदिर ,विंध्यवासिनी मंदिर,गौ माता मंदिर,हरिहर धाम,काली मठिया,गिरजेश्वर मंदिर, रामजनकी मंदिर,शिवशक्ति दुर्गा मंदिर, नारायण धाम मंदिर एलआईसी पार्क, सिद्धेश्वर मंदिर,हनुमान मंदिर सी ब्लॉक,शनिदेव मंदिर रक्षा विहार बंद गेट,हनुमान मंदिर मंगला विहार ,हनुमान मंदिर पीएसी मोड़ इत्यादि मंदिरों में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी कड़ी में बाबा मुक्तेश्वर धाम मंदिर ई ब्लॉक श्याम नगर में सांसद सत्यदेव पचौरी के नेतृत्व में बद्री चरण शुक्ला के संयोजन में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया एवम रंग रोगन भी किया गया। सांसद द्वारा स्वयं झाड़ू , पोछा लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया और कहा कि ये सिलसिला रूकना नहीं चाहिए।
आने वाली 22 तारीख इतिहास के पन्नो में दर्ज हो रही है 500 साल बाद हमारे राम लला अयोध्या में गर्भ गृह में विराजमान हो रहे है ।ये बड़े सौभाग्य कि बात है कि हम सभी उसके साक्षी बनने जा रहे है। सांसद ने क्षेत्रीय पार्षदों को साफ सफाई के लिए नगर निगम की स्वच्छता टीम लगा कर और अभियान को गति देने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक अर्जुन बेरिया,बद्री चरण शुक्ला,पार्षद नीलम उमेश शुक्ला,निर्देश चौहान,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रमा कांत शर्मा,जिला महामंत्री राम बहादुर यादव, बंधु बाजपेई,एलबी सिंह पटेल ,आशीष साहू,प्रेमनाथ विश्नोई,संजय शर्मा, अश्वनी साहू,राघवेंद्र दीक्षित,चंदन सिंह,दिनेश मिश्र,गोपी पांडे,लल्लन दुबे,विपिन राजपूत,ममता राजपूत,आशा पांडे,प्रेमलता तिवारी,सोनी मौर्या,संजीव त्रिपाठी,मलखान सिंह,सागर कुमार ,सर्वेश सिसोदिया,गोविंद मिश्र,राकेश कुलश्रेष्ठ,शशांक मिश्र,नीरज रावत,इत्यादि रहे ।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 12 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता,, नासिक महाराष्ट्र में दिनांक 12 से 16 जनवरी, 2024 से होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव – 2024 का शुभारंभ आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। उसमे युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने भी युवाओं को संबोधित किया।
इस युवा उत्सव का मुख्य संदेश “युवाओं के लिए युवाओं के द्वारा”, “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा “विकसित भारत” का सपना होगा साकार रहा। इस राष्ट्रीय युवा उत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से एक विशाल दल ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तर प्रदेश से कुल 66 स्वयंसेवक तथा 6 कार्यक्रम अधिकारी सम्मिलित रहे।


कानपुर 12 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन बा.वि.पी.जी. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय की 17वीं बटालियन यू.पी. गर्ल्स से जुड़ी एनसीसी शाखा तथा ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल तथा महिंद्रा इंस्टिट्यूट के द्वारा ‘स्वामी विवेकानंद जयंती’ “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वामी जी के विभिन्न प्रेरणादायी विचारों से संबंधित पोस्टर बनाएं जाने के साथ ही महाविद्यालय में नवनिर्मित स्मार्ट क्लास में विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

कानपुर 11 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान द्वारा आज ग्राम कठारा में ग्राम पंचायत भवन परिसर में जरूरतमंदों को हाड़ कपाऊ जाड़े से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया।
कानपुर 11 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 27वां राष्ट्रीय युवा उत्सव नासिक, महाराष्ट्र में 12 जनवरी से 16 जनवरी 2024 के मध्य मनाया जा रहा है। डॉ श्याम मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा अवगत कराया गया कि इस युवा महासम्मेलन में राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से 11 स्वयंसेवकों का दल टीम लीडर डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में आज कानपुर सेंट्रल से नासिक के लिए रवाना हुआ। इसमें डी जी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड कंटिजेंट लीडर के रूप में किया गया। साथ में डी जी कॉलेज की दो छात्राओं वर्षा सिंह एवं आरती वर्मा का चयन प्रतिभागी के रूप में हुआ। डी ए वी कॉलेज से ऋषि श्रीवास्तव, आकांक्षा सक्सेना एवं प्रज्ञा वाखले, बी एन डी कॉलेज से सक्षम मिश्रा, अरमापुर कॉलेज से रूपेंद्र सिंह यादव, डी एस एन कॉलेज उन्नाव से शिवांगी मिश्रा एवं आदर्श पांडे, एल वाई कॉलेज, फर्रुखाबाद से रजत गुप्ता एवं रमन चतुर्वेदी का चयन युवा सम्मेलन प्रतिभागियों के रूप में किया गया। जिसमें वे विभिन्न संस्कृत अकादमी एवं खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश से कुल 60 प्रतिभागियों तथा 6 कार्यक्रम अधिकारियों का चयन क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश एवम् उत्तराखंड के द्वारा उक्त कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए किया गया है।