कानपुर 14 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता
*अंधेरगर्दी : केंद्र सरकार के रोक और मोटे नॉन प्रैक्टिस भत्ते पाने के बावजूद CGHS के डॉक्टर रितेश चौधरी खुलेआम कर रहे हैं प्राइवेट प्रैक्टिस।*
*प्राइवेट प्रैक्टिस से कमाया है करोड़ो रूपये नही देते है सरकार को इनकम टैक्स,न ही इनको विभाग का डर है ना ही कानून या सजा का खौफ।*
*फिर इनको सरकार के द्वारा NPA और NPP रूप में मिलने वाला भत्ता किस लिए????*
*स्टिंग ऑपरेशन कर इंडिया न्यूज की टीम ने किया खुलासा CGHS के डॉ रितेश चैधरी ने किदवई नगर K ब्लॉक में बना रखी है अपनी प्राइवेट क्लीनिक, अंदर ही खोल रखा है प्राइवेट मेडिकल स्टोर और पैथालॉजी भी*
*खुफिया कैमरे में कैद हुई तस्वीरें, 400 रुपये फीस लेकर प्राइवेट क्लीनिक में देख रहे हैं पेशेंट।*
*कानपुर के साकेत नगर स्थित केंद्रांचल कॉलोनी सीजीएचएस नौबस्ता में सीएमओ पद पर तैनात हैं *डॉ रितेश चौधरी*।
*इतना ही नहीं, *डॉ रितेश चौधरी प्राइवेट प्रैक्टिस में यूज करते हैं डॉ आर कुमार के नाम का लेटर पैड जो की पूरी तरह से है गैर कानूनी।*
*वही सीजीएचएस एचओडी डॉ किरन सिंह को भी नहीं अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी का एहसास।*
*सीजीएचएस एचओडी डॉ किरन सिंह से जब संवादाता ने इस पूरे मामले पर बयान और जवाब चाहा तो पहले टरकाया फिर दिया गैर जिम्मेदाराना जवाब। बोलीं “मेरा समय खराब मत करो…प्राइवेट प्रैक्टिस के लिए मैंने सारे डॉक्टरों को नोटिस भेज दी है कि कोई भी प्राइवेट प्रैक्टिस ना करें।”*
*HOD डॉ किरन सिंह ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया बोली मैने खुद डॉ रितेश चौधरी को फ़ोन करके प्राइवेट प्रैक्टिस के लिए मना किया है*
*सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही कानपुर में पोस्टिंग पाने वालीं सीजीएचएस एचओडी डॉ किरण सिंह खुद भी ढूंढ रहीं थीं प्राइवेट प्रैक्टिस की जगह..!!*
कल्याणपुर में एटीएम में चोरी करते वक्त चोरों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद।
स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे बाहर से करने चोरी।
2 लोग फरार 2 को पब्लिक के लोगों ने पकड़ा।
थाना रायपुरवा अंतर्गत रीवा हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत परिजनों का डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
परिजन कर रहे हैं रीवा हॉस्पिटल के बाहर हंगामा पुलिस मौके पर.
संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के पोल से लटका मिला युवक का शव।
जूते के फीते से लटका मिला यावक का शव।
मृतक की नही हो पाई पहचान।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता करने में जुटी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना कैंट थाना अंतर्गत मरे कम्पनी पुल के नीचे की घटना।
निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को गड्ढों ने बताया अपना दर्द
सड़कों पर गड्ढों का हाल देख जिलाधिकारी ने नगर निगम, नमामि गंगे व जल निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास
शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी, नगरआयुक्त, एसडीएम सिटी समेत अधिकारियों ने सड़कों का किया निरीक्षण
एक क्षेत्रीय ने जिलाघिकारी को रोजाना का दर्द बताया लेकिन मौजूद अधिकारी जिलाधिकारी को किया गुमराह
बड़े-बड़े गड्ढों से होकर गुजरा अधिकारियों का काफिला
जाजमऊ के सरैया, सिद्धनाथघाट, असरफाबाद, नई चुंगी, दुर्गा मंदिर, गौशाला पर धंसा हाईवे समेत कई क्षेत्रों की सड़कों का किया निरीक्षण
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 14 अक्टूबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बा. वि. पी.जी. कॉलेज कानपुर के चित्रकला विभाग द्वारा “कला का व्यवसायीकरण” विषय पर वार्ता एवम् “उमंग चित्र प्रदर्शनी” का उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव श्री प्रोबीर कुमार सेन, मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित महिला महाविद्यालय कानपुर की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू चौधरी, सेन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सुमन, संयुक्त सचिव श्री शुभ्रो सेन व सदस्य श्रीमती दीपाश्री सेन द्वारा किया गया। आज के वर्तमान युग में प्रत्येक क्षेत्र में व्यावसायिक तकनीकी दृष्टि से विचार किया जा रहा है अतः कला शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यवसायिक दृष्टिकोण आवश्यक है । इसी विषय को महत्व देते हुए आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रचना निगम, विभागाध्यक्ष चित्रकला विभाग ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन स्मृति चिन्ह के रूप में कलाकृति प्रदान कर किया।
कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, *स्वच्छ महाविद्यालय – स्वस्थ महाविद्यालय* स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत दिनांक 12 अक्टूबर को *डी.जी.(पी जी) कॉलेज, कानपुर* की *राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई* की एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के नेतृत्व में महाविद्यालय में *वृहद स्वच्छता अभियान* चलाया गया। जिसको *स्वच्छ महाविद्यालय-स्वस्थ महाविद्यालय* नाम दिया गया। इस अभियान में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर, कक्षा–कक्ष, प्रयोगशालाओ आदि की सफाई की। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक–पानी की बोतल, पाउच, बिस्किट व चिप्स आदि के खाली रैपर्स, पॉलिथीन, पेपर्स, यूजड स्टेशनरी इत्यादि – कुल 50 किलो से ज्यादा कूड़ा एकत्रित कर उसका यथोचित निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस की सभी वॉलिंटियर्स ने उत्साह पूर्वक योगदान किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ सुनंदा दुबे जी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है। स्वच्छता के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति की जा सकती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। स्वच्छ, स्वस्थ व पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने में छात्राओं का इस प्रकार का कदम मील का पत्थर साबित होगा।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज में 12 अक्टूबर को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज विश्व की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड उमलिंग ला जो कि लद्दाख के 19024 फीट ऊंचाई पर स्थित है, की साहसिक यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कर वापस लौटी शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. प्रीति पांडेय जी का प्राचार्य प्रोफेसर सुमन एवं महाविद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ तथा मिष्ठान द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ. प्रीति पांडेय ने यह सफर 12 दिनों में पूरा किया तथा वह उमलिंग ला तक बुलेट के द्वारा यात्रा का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली चंद लोगों में से एक हैं। वहां पहुंचकर -3 डिग्री तापमान में डॉक्टर प्रीति पांडेय ने एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. महाविद्यालय का बैनर फहराया। यात्रा का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान था। 4200 किलोमीटर लंबी दुरूह यात्रा में लखनऊ, चंडीगढ़, मनाली, जिसपा, पांग, हनले से होते हुए उम लिंगला तक पहुंचना और वहां से डॉ. पांडे का सुरक्षित वापस आना यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण था। डॉ. प्रीति पांडेय पहले भी कई ऐसी साहसिक स्थानों जैसे खारदुंग ला पास, लाहौल स्फीति, लेह लद्दाख एवम विश्व के सबसे खतरनाक पास साच पास आदि की यात्रा बुलेट द्वारा कर चुकी हैं।
वर्तमान में आधुनिकता हमारी सहजता पर इस कदर हावी हो चुकी है कि हम पहले से कहीं ज़्यादा कनेक्टेड हुए हैं ,और कहीं ज़्यादा अकेले भी ! स्क्रीनों में झांकती हुई हमारी पत्थर हो चुकी आँखें भूल गयी हैं किसी की आँखों में देख कर बात करने का तिलिस्म.हर समय गैजेट्स पर घूमने वाली उँगलियाँ भूल गयी हैं किसी का हाथ थाम कर सूर्यास्त देखना।



शाह ने ट्वीट्स में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन से उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है। अमित शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे।वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। गृह मंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 