कानपुर 23 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के वाणिज्य विभाग ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के सहयोग से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में दो दिवसीय (23-24 अगस्त, 2023) “वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया। कॉलेज सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुई।bवाणिज्य विभाग की प्रभारी समन्वयक प्रोफेसर अंजलि श्रीवास्तव ने 10 घंटे के जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सचिव और प्रिंसिपल, प्रोफेसर जोसेफ डैनियल ने छात्रों से वित्तीय प्रतिभूतियों के बारे में हमेशा स्पष्ट दृष्टिकोण रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यशाला छात्रों को उनके वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करेगी। उन्होंने सभी पृष्ठभूमि और आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन प्रो. दीपक वेकारिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) कॉलेज के छात्रों के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित एक अग्रणी पहल शुरू करने के लिए एक साथ आए हैं। संयुक्त प्रयास का उद्देश्य युवाओं को आवश्यक ज्ञान और कौशल के साथ सशक्त बनाना है ताकि वे सूचित वित्तीय निर्णय ले सकें और एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य का निर्माण कर सकें। उन्होंने छात्रों को वित्तीय परिदृश्य की व्यापक समझ विकसित करने में सक्षम बनाने के लिए स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और वित्तीय नियोजन की मूल बातें भी बताईं।
जागरूकता कार्यक्रम के पहले दिन महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 23 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण अपने निर्धारित समय पर सफलता पूर्वक हुआ। जिससे पूरे हिंदुस्तान के नौजवान बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों का मान सम्मान बढ़ा
इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर चौराहे पर सैकड़ो लोगों के साथ साथ में मिष्ठान वितरण वा आतिशबाजी का कार्यक्रम खुशी में किया गया,
कानपुर 20 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता केडीए सिग्नेचर परिसर में आया सावन झूम के हरियाली तीज के उपलक्ष में सावन महोत्सव का विशाल रंगारंग कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा शशि शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया गणेश वंदना और सावन की कजरी गाकर लोगों ने प्रोग्राम का शुभारंभ किया
सुंदर सजे हुए झूलों में झूला झूल कर लोगों का मन बहुत ही प्रफुल्लित हो रहा था कार्यक्रम के बीच बीच में लकी ड्रॉ निकाले गए और तरह तरह के खेल खेले गए सिग्नेचर की सखियों ने तरह-तरह के स्टेज प्रोग्राम दिए अंत में तीज क्वीन का चयन हुआ जिसमें आरजू विजय रही और पूर्णिमा दूसरे स्थान पर रही आशा कपूर शैली श्रीवास्तव अर्चना साहू ने तीज क्वीन का चयन किया हरे रंग के परिधान में सजी सभी महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे चारों और हरियाली ही हरियाली हो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुंदर सजावट और खाने-पीने की स्टाल रही सावन महोत्सव का संचालन अंजलि बहुगुणा और हेमा सिन्हा ने किया मस्ती भरे इस कार्यक्रम में दीपा मोनी शालिनी प्रतिष्ठा पूजा स्मृति रीमा गोल्डी आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही.मीडिया प्रसार का कार्य डॉ प्रीति सिंह ने किया
कानपुर 19 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में इमरटिकस लर्निंग के द्वारा “वॉक-इन ड्राइव” कार्यक्रम, महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा अयोजित किया गया, इमरटिकस लर्निंग के सहायक उपाध्याय अभिषेक कुमार ने बताया ” कौशल आविष्कारों को पूरा करने के लिए मानव पंजी की गुणवत्ता में सुधार करना आवश्यक है, उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों के बारे में बताया और बैंकिंग क्षेत्र में जोखिम विश्लेषक के महत्व के बारे में बताया।
कानपुर 16 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज में 77वें स्वतंत्रता दिवस एवं ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर स्वतन्त्रता की 77वीं वर्षगाँठ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, द्वारा महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी, कानपुर नगर डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कॉलेज से लेकर ग्रीन पार्क तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान लगभग 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग, भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्णा दीक्षित रहे। उनके साथ में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप चौधरी व फरहान भी रैली में सम्मिलित हुए।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर हम देश के वीर बलिदानी शहीदों को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि आज की तिरंगा यात्रा के दौरान 250 झंडो का वितरण जन- सामान्य को किया गया। रैली निकालने के पूर्व छात्राओं ने स्लोगन, सेल्फी फ्रेम व पोस्टर आदि बनाए गए । छात्रवृत्ति देशभक्ति के गीत गए नारे लगाए वह उत्साह के साथ झंडे के साथ, सेल्फी फ्रेम के साथ सेल्फी भी ली तथा मेरी माटी मेरा देश व युवा पोर्टल पर अपलोड किया। प्राचार्य जी के द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, प्रो वंदना निगम, प्रो अर्चना श्रीवास्तव, महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं तथा छात्राओं एवं वॉलिंटियर्स का विशेष सहयोग रहा।
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शतरंज महासभा के अध्यक्ष संजय कपूर मौजूद रहे सर्वप्रथम कॉलेज के प्राचार्य डा जोसेफ डैनियल और मुख्य अतिथि ने ध्वाजारोहण किया उसके बाद प्रो शिप्रा श्रीवस्तव ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो व पौधा देकर सम्मानित किया तत्पश्चात कॉलेज के कुछ छात्र छात्राओं जिनमे सुप्रिया दास, सालवी श्रीवास्तव, नंदिनी मिश्रा, लक्ष्य वर्मा, सगुन अवस्थी, वंशिका वर्मा , तथा उनके साथ बांसुरी वादक हर्षित प्रेम , आर्थर पार्क्स,और तबला वादक उदित ने देशभक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा उनके साथ साथ कॉलेज के ही छात्र आयुष कुमार भारती ने अपनी कविता से सभी को प्रभावित किया उनके साथ एनएसएस हेड मानवी शुक्ला तथा कल्चरल कमेटी के नागेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी एंकरिंग के द्वारा मुख्य अतिथि व सभी टीचर्स और स्टाफ को प्रभावित किया इसके साथ साथ साथ कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स अंडर ऑफिसर शिवांश दीक्षित व दिया ,अरबाज खान व उनके कैडेट्स मौजूद रहे तथा जी एनएसएस हेड रितेश यादव तथा उनके स्वयंसेवको की टीम भी मौजूद रही आज के इस कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर संजय सक्सेना रहे!
14 अगस्त 2023 को सुबह 10:00 बजे कॉलेज के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में “अच्छे प्लेसमेंट की अनिवार्यताएं” पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।

