Breaking News

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मिष्ठान वितरण वा आतिशबाजी

कानपुर 23 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण अपने निर्धारित समय पर सफलता पूर्वक हुआ। जिससे पूरे हिंदुस्तान के नौजवान बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों का मान सम्मान बढ़ा इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर चौराहे पर सैकड़ो लोगों के साथ साथ में मिष्ठान वितरण वा आतिशबाजी का कार्यक्रम खुशी में किया गया,

इस खुशी के अवसर किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमांशु पाल ने हिंदुस्तान के नौजवान विद्यार्थियों को संदेश दिया की आने वाले समय में नौजवान पीढ़ी भारत का स्पेस सेंटर संभालेगा तो आने वाले समय में आज से नौजवान पीढ़ी इस आशा के साथ अपना कारवां शुरू करें कि वह सब ज्यादा से ज्यादा साइंटिस्ट बनकर देश का नाम रोशन करें ।

कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा संस्था के महामंत्री राम जी अग्रवाल ने की इस अवसर पर इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के यशस्वी अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमांशु पाल महामंत्री राम जी अग्रवाल कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह अचल गुप्ता राकेश सिंह बब्बू सिंह यादव अभिनव शुक्ला पार्षद प्रदीप गुप्ता दिनेश सिंह लाल वाला छोटू सिंह लाल वाला विराट गुप्ता ऋषि अवस्थी संतोष सैनी पार्षद गिरीश बाजपेई हर्षित पाल बारादेवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय पांडे जी आदि बड़ी संख्या में व्यापरीकरण उपस्थित रहे।