कानपुर 16 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर द्वारा एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्योत्सना लाल की प्रार्थना से हुई। स्वागत भाषण डॉ. सुधीर गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग ने दिया। उन्होंने संगोष्ठी के लिए कॉलेज के संकाय सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर का विषयगत परिचय प्रो. मीत कमल, प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
इस अवसर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नू गोयल, संस्थापक, संरक्षण एवं सामाजिक संगठन, थीं। उन्होंने यह कहकर दर्शकों को अवगत कराया कि यह वर्ष वियना कन्वेंशन के 35 वर्ष और वैश्विक ओजोन परत संरक्षण के 35 वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य के प्रकाश के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होगा। लेकिन सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा पृथ्वी पर जीवन के फलने-फूलने के लिए बहुत अधिक होगी यदि यह ओजोन परत नहीं होती। यह समतापमंडलीय परत पृथ्वी को सूर्य की अधिकांश हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाती है। सूरज की रोशनी जीवन को संभव बनाती है, लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, ओजोन परत उस जीवन का संरक्षण करती है।
सचिव, कॉलेज गवर्निंग बॉडी और प्रिंसिपल, प्रो जोसेफ डैनियल ने ओजोन परत संरक्षण की सामयिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर साल यह दिवस ओजोन परत के क्षरण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और इसे संरक्षित करने के संभावित समाधान खोजने के लिए मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर से लोग ओजोन परत पर बातचीत और सेमिनार करते हैं। शिक्षक छात्रों को ओजोन परत के लाभों के बारे में पढ़ाते हैं और जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसलिए, छात्रों को प्रासंगिक मुद्दे की दिशा में काम करना चाहिए।
विभाग के कुछ छात्रों ने स्वयं रचित कविताओं और गीतों का पाठ किया। धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. अनिंदिता भट्टाचार्य, प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग ने दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशिम कुमार नथानिएल, एसोसिएट प्रोफेसर रसायन विज्ञान विभाग, द्वारा किया गया था। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित समस्त प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 15 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज, कानपुर में अंग्रेजी विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित स्वच्छता पखवाड़ा (०1-15 सितंबर 2022) के तत्वावधान में “Beat Plastic Pollution” विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती कोमल सरोज ने किया| अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) अलका टंडन ने विषय का परिचय दिया| महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता रही| प्राचार्या महोदया ने अपने वक्तव्य में वर्तमान जीवन में प्लास्टिक के अतिशय प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए एकल प्रयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने की बात कही| उन्होंने जीव, जंतुओं, नदियों एवं समुद्रों पर प्लास्टिक के भयानक दुष्प्रभाव को उजागर किया तथा कपड़े के बैग के प्रयोग पर जोर दिया| महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने आम जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करने पर बल दिया| रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने की बात कही| शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पांडे ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की| वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने गाय एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्लास्टिक के परस्पर दुष्प्रभाव पर पीपीटी प्रस्तुत किया| समाजशास्त्र की डॉ मीनाक्षी व्यास ने प्रत्येक व्यक्ति को भावी पीढ़ी के भविष्य हेतु स्वयं प्लास्टिक का प्रयोग न करने का प्रण लेने की बात कही| शिक्षा विभाग की श्रीमती रिचा सिंह ने गाय एवं समुद्री जीव के कल्याण हेतु सरकार के प्रयास के बारे में हमें जागरूक किया| इस वेबिनार में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया| श्रेया दीक्षित और ओमाक्षी पंडित ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ पूजा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया|
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के सचिव श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 सितम्बर 2022 को जनपद न्यायालय, कानपुर नगर परिसर में जनपद न्यायाधीश श्री संदीप जैन की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों व कानपुर बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं की उपस्थिति में प्रातः 10.00 बजे हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़ा मनाये जाने के सम्बन्ध में कार्यक्रम न्यायालय परिसर के प्रथम तल पर आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री संदीप जैन, जनपद न्यायाधीश महोदय, श्री सैय्यम मऊज बिन आसिम, न्यायाधीश कामर्शियल कोर्ट व श्री डी० के० तिवारी व श्री आर० के० शुक्ला, न्यायाधीश एम.ए.सी.टी., कानपु नगर व कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कानपुर 14 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस०एन० सेन बा० वि० पी० जी० कॉलेज, कानपुर में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया।
हम गुलाम इसलिए हुए क्योंकि हमने अपने देश मे विदेशियों को आने दिया वो तो चले गये लेकिन उनकी भाषा का जाल इस कदर फैला है ।जिस वजह से हम आज हिन्दी दिवस मना रहे । कभी सुना है इंग्लिश डे मनाते हुए नही न? तो अपने देश अपनी भाषा का सम्मान करें जन जन मे यह जागरूकता फैलाए कि हिन्दी पढना ,बोलना ,लिखना आना ही चाहिए । अब बात ये है कि हम हिन्दुस्तानी अपनी ही भाषा हिन्दी को दिवस के रूप मे मनाने कि क्या जरूरत आ पड़ी? क्या हम मजबूर हैं अपने ही देश अपनी मात्र भाषा को बोलने ,पढने ,लिखने मे ? भाषा कोई त्योहार नही जो कुछ दिन मना कर हम भूल जायें।इसलिए मनाए नही इसे अपने जीवन मे गर्व से शामिल करें 💐🙏अपर्णा सिंह लखनऊ
कानपुर नगर, दिनांक 14 सितम्बर, 2022(सू0वि0) जिला एकीकरण समिति जनपद कानपुर नगर की बैठक का आयोजन विकास भवन के सभागार में श्री डी0के0 सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में एकीकरण पर अपने संबोधन में सतेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने एवं पात्र परिवारों को उनका लाभ दिलाये जाने का सुझाव दिया गया। सर्वेश कुमार पाण्डेय समाजसेवी द्वारा विद्यालयों में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचय कराये जाने के संबंध में उनके त्याग एवं देश की स्वतंत्रता के लिए किए गये योगदान को पाठ्यपुस्तको के माध्यम से परिचित कराने का सुझाव दिया गया। श्री हाजी अजमत अली समाजसेवी द्वारा कोरोना काल में दिवंगत शहर वासियों के परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं उनका लाभ दिलाये जाने में प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया साथ ही आगामी मोहम्मद साहब के जन्मदिवस एवं रामलीला कार्यक्रमों के आयोजन से पहले पानी, बिजली एवं सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं किये जाने हेतु संबंधित को अपने स्तर से निर्देशित करने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
कानपुर 13 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज, के हिंदी विभाग द्वारा आज हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर की विशिष्टता यह थी कि हिंदी विभाग के पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं नूतन नामकरण किया गया. उसे “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय” का नाम दिया गया.
बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के पूर्व छात्र थे. उन्होंने स्नातक करने हेतु प्रवेश कला संकाय में लिया था, किन्तु स्वाधीनता संग्राम में असहयोग आन्दोलन में सक्रीय भागीदारी के कारण स्नातक पूर्ण न कर सके और 1921 में उन्हें पढ़ाई छोडनी पड़ी. वे आधुनिक काल में द्विवेदी युग के ऊर्जावान कवि, सतर्क गद्यकार और सचेत पत्रकार थे. आज जब भारत स्वतंत्रता के अमृत काल में है, तो हिंदी विभाग द्वारा उनके नाम से पुस्तकालय का नामकरण एवं नवीनीकरण करना बहुत उपयुक्त है. नवीन जी को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था और 1989 में उन पर डाक टिकट भी भारत सरकार द्वारा जारी किया गया. क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जोज़ेफ़ डेनियल ने इस पुस्तकालय एवं शोध कक्ष के नाम – “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय” की उद्घोषणा की.
कानपुर 13 सितंबर जिला सूचना कार्यालय, जिलाधिकारी विशाख जी. एवं मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने आज रायपुरवा स्थित एसपीसीए हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां आने वाले समस्त पशुओं का बेहतर तरीके से इलाज हो ।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 76 बड़े पशु , 57 छोटे पशु ,38 कुत्ते एवं बाज, कबूतर ,बंदर आदि अन्य प्रजाति के पशु यहां पर हैं सभी का बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एसपीसीए को और बेहतर तरीके से संचालित किए जाने के सम्बन्ध में नगर निगम , केडीए , एसपीसीए के सदस्य के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि एसपीसीए में बेसहारा आवारा घायल पशुओं का ईलाज किया जाता है और कुछ बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने हेतु सीएसआर फण्ड से कार्य कराया जाए।