कानपुर 18 अप्रैल एस .एन. सेन बालिका महाविद्यालय पी.जी. कॉलेज में ” यूपी फ्री टेबलेट योजना 2022″ के तहत छात्राओं को टेबलेट , 
वितरित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, श्री अखिलेश कुमार तिवारी, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत कानपुर, प्रबंध समिति के सचिव ,श्री पी के सेन, संयुक्त सचिव श्री शुभरो सेन तथा प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य अनुशासक के डॉ निशी प्रकाश द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ l मुख्य अतिथि श्री अखिलेश तिवारी जी के कर कमलों द्वारा छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना से छात्राओं का तकनीकी सशक्तिकरण होगा प्राचार्या ने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में, 114 एम.ए. की छात्राओं को लाभ मिला हैl टेबलेट प्राप्त कर सभी छात्राएं अत्यंत आनंदित हुई और वे सरकार एवं कॉलेज को धन्यवाद ज्ञापित कर रहीं थीं कार्यक्रम का संचालन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी डॉ निशी प्रकाश के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में एम. ए. से संबंधित सभी विभागाध्यक्षाएं डॉक्टर निशी प्रकाश डॉक्टर निशा वर्मा ,डॉ मोनिका सहाय ,डॉ रचना निगम एवं अन्य संबंधित शिक्षिकाएं डॉ प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

कार्यक्रम की शुरुआत १० बजे सरस्वती माता को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर शिविर का उदघाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ निशा अगरवाल तथा ऍन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ चित्रा सिंह तोमर, हेल्थ क्लब की प्रभारी डॉ प्रीती सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ रवि गुप्ता व उनकी टीम एवम ऍन एस एस वालंटियर्स के द्वारा ग्राम वासियों के सानिध्य में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल तथा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनीता वर्मा के निर्देशन में हुआ । इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना हुई इसके उपरांत मुख्य अतिथि तथा हमारे कॉलेज के प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया तथा स्वयंसेवकों को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गणेश वंदना तथा स्वयं सेवकों ने एनएसएस योजना के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया, कार्यक्रम का समापन एनएसएस का लक्ष्य गीत गाकर हुआ । इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया एवं इसमें एनएसएस के मुख्य हर्षवर्धन दीक्षित एवं खुशी मल्होत्रा एवं समन्वयको आयुषी पाठक,आयुष कुमार ने एनएसएस की टीम जिनमें अरबाज खान , मोमिन अली , विलायत फातिमा आदि ने मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया!