@@@@
चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग महिला ने क्षेत्र के भूमाफिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया इस दौरान बुजुर्ग महिला के साथ मौजूद लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने भी उक्त भूमाफिया पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। चकेरी थाना क्षेत्र के टटीयन श्याम नगर में रहने वाली माया ने बताया कि उनके ससुर मेहताब सिंह यादव की मौत एक्सीडेंट हो गई थी जिसका की मृत्यु प्रमाण पत्र उनके पास मौजूद है परंतु क्षेत्र में ही रहने वाले दबंग भूमाफिया महताब सिंह ने नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है तथा उनकी कृषि योग्य भूमि जो की करोड़ों की कीमत की है उसे अपने नाम करवाना चाहते हैं इसी मामले को लेकर आजा पुलिस कमिश्नर के पास आई है।
@@@@@
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सफाई कर्मियों की गुंडे चरम पर
यात्री से पानी गिरने पर सफाई कर्मियों ने बुजुर्ग महिला व, साथ में परिजनों को मारा पीटा
अभी कुछ दिनों पहले सफाई कर्मियों को मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
@@@@@
कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर पीएसी ग्राउंड में फेंका।
युवक ने पहले रस्सी से बांधा, फिर पीट-पीट कर मार डाला।
क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी युवक की शिकायत पुलिस से की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा, पूछताछ के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
सीसीटीवी में युवक की हैवानियत हुई कैद।
जूही लाल कॉलोनी के 19 ब्लॉक का रहने वाला है आरोपी अतीक।
पूरा मामला किदवई नगर थानाक्षेत्र के लाल कॉलोनी चौकी का।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 10 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता धर्म अनुरागी परिवार ने पुरुषोत्तम मास मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन गोकुल धाम सरसैय्या घाट कानपुर में भागवत कथा के शुभारंभ में आज पोथी कलश यात्रा मानस धाम सिविल लाइन* से निकल गई जो जेल चौराहा होते हुए *गोकुलधाम सरसैया घाट* में आकर विश्राम लिया
कलश यात्रा में सर्वप्रथम बैंड राधे राधे की पताका लिए हुए भक्ति गीत मंगल कलश उठाने वाली भाग्य तेरा खुल जाएगा…… श्यामली सूरत से दिल दीवाना हो गया……. राधे राधे बोल बरसाने में ढोल मुख से राधे राधे बोल…..आदि भजन गाते चल रहे थे *101 महिलाएं सर पर मंगल कलश लेकर केसरिया साड़ी पहने हुए दुपट्टा ओढ़े हुए चल रही थी पोथी (श्रीमद भागवत) सर पर लेकर अमरनाथ गुप्ता चल रहे थे सबसे सबसे अंत में फूलों से सजी बग्गी में *कथावाचक आचार्य हेमंत कृष्ण जी महाराज* विराजमान थे कथा स्थल में पहुंचकर विधि विधान से पूजन कर कथा मंच में मंगल कलश को रखा गया।
कानपुर 10 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, राष्ट्रीय सेवा योजना, डी जी कॉलेज, कानपुर के द्वारा फाइलेरिया दिवस के अवसर पर फाइलेरिया जागरूकता एवं एमडीए अभियान का शुभारंभ सीएमओ तथा डब्ल्यूएचओ टीम के साथ मिलकर किया गया। फाइलेरिया जिसे फीलपांव (एलिफेंटियासिस) कहा जाता है,भारत में आमतौर पर सामान्य रूप से हाथी पांव के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस रोग में व्यक्ति का पांव हाथी के पांव की तरह हो जाता है। यह एक अत्यंत गंभीर बीमारी है।
फाइलेरिया मच्छरों द्वारा, विशेष रूप से परजीवी क्यूलैक्स फैंटिगंस मच्छरों के काटने से होता है। जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है। फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते है और

कानपुर 9 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव – 2023 आज से आरंभ होने वाले *मेरी माटी मेरा देश* अभियान के तहत आज 9 अगस्त, 2023 को “वीरों को नमन माटी का वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस वॉलिंटियर्स ने वृक्षारोपण कर माटी का वंदन किया तथा अमृत काल के पंच प्रण की शपथ ली। कार्यक्रम में 50 वॉलिंटियर्स समेत महाविद्यालय के अन्य छात्राओं तथा प्राध्यापिकाओं एवं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो वंदना निगम, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव एल, एनसीसी प्रभारी डॉ मनीषी पांडे, डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ साधना सिंह, डॉ उत्तमा, डॉ विमला देवी, डॉ हिना अफशा, डॉ ज्योत्सना आदि प्राध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। 
