दैनिक भारतीय स्वरूप 09 अक्टूबर कानपुर नगर। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द शंकर गुप्ता के नेतृत्व में इस वर्ष भी सेवा संस्थान, रानीगंज, काकादेव, कानपुर द्वारा सैनिकों के सहायतार्थ आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से डिस्ट्रिक्ट सोल्जर्स फ्लैग डे फण्ड, कानपुर के नाम 11,000 रुपये की राशि का बैंक ड्राफ्ट जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह को भेंट किया गया।
सेवा संस्थान पिछले 24 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता, निशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन, ऊनी कम्बलों का वितरण, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, तथा स्वामी विवेकानन्द जयंती पर कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आनन्द शंकर गुप्ता ने कहा कि हम अपने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना जीवन समर्पित किया है।
श्गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्थान किसी भी सरकारी अनुदान या एन.जी.ओ. से सम्बद्ध नहीं है तथा आयकर अधिनियम की धारा 12AA एवं 80G के अंतर्गत पंजीकृत है। इस संस्था में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी पेंशन से सेवा भावपूर्वक समाजसेवा का कार्य निरंतर कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। सेवा निवृत्ति के बाद भी समाज को सही दिशा देने और जनहित में योगदान करना प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस दिशा में आगे आकर इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि एक सशक्त, जागरूक और सहयोगी समाज का निर्माण हो सके।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
भारतीय स्वरूप संवाददाता
कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शिक्षिकाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रची। कुछ छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेता रही। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें ओ री चिरैया तथा मुझे बादल छूना है आदि गीत प्रमुख थे ।इन गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने सभी शिक्षिकाओं , कर्मचारियो,तथा उपस्थित छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में छात्राओं ने राष्ट्रपिता के जीवन, उनके आदर्शों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए। एन एस एस वॉलेन्टियर उमरा ने महात्मा गांधी के अंत्योदय सिद्धान्त तथा युवाओं के लिए संदेश को अपने भाषण में विशेष रूप से प्रस्तुत किया। राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो पप्पी मिश्रा ने हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्तांत से संबंधित तथ्यों एवं उनके विचारों से छात्राओं को अवगत कराया।
सम्मान समारोह से अभिभूत बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद