Breaking News

किदवई नगर पुलिस और अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर थाना किदवई नगर पुलिस और अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को लगी गोली, एक गिरफ्तार, एक फरार। दो दिन पूर्व बीएसएनएल व टेलीफोन की लैंडलाइन केबल चोरी में 5 अभियुक्तों को क़िदवई नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरोह के फरार सदस्य आज फिर नई वारदात की रेकी करते पकड़े गए।

चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लाला उर्फ शमशेर के पैर में लगी गोली ,गिरफ्तार। यह शातिर गैंगस्टर 10 से अधिक आपराधिक मुकदमों में वांछित था। मौके से अपराधी के पास से एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस बरामद।

कार्यवाही में थाना प्रभारी किदवई नगर धर्मेंद्र कुमार राम ,चौकी प्रभारी लाल कॉलोनी अभिषेक सोनकर व उनकी टीम की रही अहम भूमिका ।

Read More »

कौशांबी के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कौशांबी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, ₹6 लाख का पुरस्कार भी प्रदान किया गया कौशाम्बी। कौशाम्बी ने एक बार फिर अपनी पहचान पूरे देश में रोशन की है। नीति आयोग द्वारा लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मंसूरी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान कौशाम्बी जनपद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ। नीति आयोग ने जिलाधिकारी को “कृषि सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड” श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया, साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं और रचनात्मक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी उन्हें विशेष सम्मान से नवाज़ा। इस अवसर पर नीति आयोग ने जनपद कौशाम्बी को कुल ₹6 लाख (₹5 लाख एवं ₹1 लाख) का पुरस्कार भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंच से एक प्रभावशाली प्रजेंटेशन के माध्यम से नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के समक्ष कौशाम्बी मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने “डेटा अंतर्दृष्टि और मूल कारण विश्लेषण, किए गए हस्तक्षेप, कार्यान्वयन प्रक्रिया, तथा लाभार्थियों पर प्रभाव” जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे टीमवर्क, सटीक रणनीति और जनसहभागिता के जरिए जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।नीति आयोग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “कौशाम्बी मॉडल” अन्य जनपदों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।इस उपलब्धि से पूरे कौशाम्बी जनपद में गर्व की लहर दौड़ गई है। विकास की नई सोच और दूरदर्शी नेतृत्व के चलते जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे सशक्त हों तो सीमित संसाधन भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।

Read More »

पूर्व कर्मचारियों द्वारा संचालित सेवा संस्थान द्वारा सैनिकों के सहायतार्थ 11,000 रुपये का योगदान

दैनिक भारतीय स्वरूप 09 अक्टूबर कानपुर नगर। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द शंकर गुप्ता के नेतृत्व में इस वर्ष भी सेवा संस्थान, रानीगंज, काकादेव, कानपुर द्वारा सैनिकों के सहायतार्थ आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से डिस्ट्रिक्ट सोल्जर्स फ्लैग डे फण्ड, कानपुर के नाम 11,000 रुपये की राशि का बैंक ड्राफ्ट जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह को भेंट किया गया।सेवा संस्थान पिछले 24 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता, निशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन, ऊनी कम्बलों का वितरण, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, तथा स्वामी विवेकानन्द जयंती पर कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आनन्द शंकर गुप्ता ने कहा कि हम अपने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना जीवन समर्पित किया है।

श्गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्थान किसी भी सरकारी अनुदान या एन.जी.ओ. से सम्बद्ध नहीं है तथा आयकर अधिनियम की धारा 12AA एवं 80G के अंतर्गत पंजीकृत है। इस संस्था में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी पेंशन से सेवा भावपूर्वक समाजसेवा का कार्य निरंतर कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। सेवा निवृत्ति के बाद भी समाज को सही दिशा देने और जनहित में योगदान करना प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस दिशा में आगे आकर इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि एक सशक्त, जागरूक और सहयोगी समाज का निर्माण हो सके।

Read More »

एस. एन. सेन बी.वी पी.जी कॉलेज में गीत, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस. एन. सेन बी.वी पी.जी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत गीत, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शिक्षिकाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रची। कुछ छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेता रही। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें ओ री चिरैया तथा मुझे बादल छूना है आदि गीत प्रमुख थे ।इन गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने सभी शिक्षिकाओं , कर्मचारियो,तथा उपस्थित छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

Read More »

डीएम ने किया सिकठिया पीएचसी का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकठिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात तीनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले और ओपीडी नियमित रूप से संचालित होती मिली। इलाज कराने पहुँची श्यामकली, रेखा सहित अन्य मरीजों ने पीएचसी की चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से सेवाएँ देती हैं और पूरे सेवाभाव से कार्य करती हैं। मरीजों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। डीएम ने दवा वितरण की जानकारी मरीजों और उनके परिजनों से ली। सभी ने बताया कि उन्हें दवाएँ समय पर मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र पर लैब टेक्नीशियन संदीप कुमार तैनात हैं, किंतु उपकरणों के अभाव में पैथोलॉजिकल जांच नहीं हो पा रही है।इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ ताकि जांच कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके।

Read More »

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता” पर व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत *’महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता’* पर एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. सुमन ने स्वागत संबोधन के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि, शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रमों की सफलता तभी है, जब वास्तविक रूप से बालिकाओं और महिलाओं में अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित जागरूकता उत्पन्न हो।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रोली मिश्रा ने अपने वक्तव्य एवं पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया तथा छात्राओं की शंका समाधान किया।

मिशन शक्ति 5.0 की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी कराए जाने हेतु कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने प्राचार्या, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान और भागीदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Read More »

आईपीएस रघुवीर लाल ने संभाला नए पुलिस आयुक्त का कार्यभार

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त आईपीएस रघुवीर लाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है, जो शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी जिम्मेदारी को रेखांकित करती है।

रघुवीर लाल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनके पास प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में लंबा अनुभव है। इससे पहले वे अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात थे उनकी नियुक्ति से कानपुर कमिश्नरेट को एक अनुभवी और सक्षम नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

कानपुर कमिश्नरेट उत्तर प्रदेश के प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट में से एक है, और रघुवीर लाल की नियुक्ति से यहां की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होने की उम्मीद है वे अपनी नई भूमिका में कानपुर में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे

Read More »

*जिलाधिकारी के आदेश पर श्रीनगर भूमि विवाद का समाधान

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर श्रीनगर गांव में लंबे समय से लंबित भूमि विवाद का आज समूल निपटारा कर दिया गया। उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह की मौजूदगी में लगभग चार घंटे तक सीमांकन, वार्ता और चौपाल की प्रक्रिया चली, जिसमें दोनों पक्षों के साथ ही गांव के संभ्रांत लोगों को भी शामिल किया गया।

गहन जांच और मौके पर नाप-जोख के बाद स्पष्ट हुआ कि आवेदक राजकुमार कुशवाहा द्वारा बार-बार लगाए गए दावे निराधार थे। इसके विपरीत विपक्षी पक्ष की एक महिला वास्तविक पीड़ित पाई गई, जिसने अब तक किसी भी मंच पर प्रार्थनापत्र तक नहीं दिया था। प्रशासन ने मौके पर ही सीमांकन कर सहमति के आधार पर विवाद का समाधान कराया और महिला छेदाना पत्नी विद्यासागर को न्याय दिलाया।

उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि यह मामला महीनों से लंबित था और लगातार विवाद का कारण बना हुआ था। जिलाधिकारी के निर्देश पर निष्पक्ष सीमांकन और खुली चौपाल कर दोनों पक्षों के सामने तथ्य रखे गए। प्रशासन की प्राथमिकता हर हाल में सही व्यक्ति को न्याय दिलाना है और आज यह लक्ष्य पूरा हुआ।

Read More »

रोड सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में रोड सेफ्टी पखवाड़ा के अंतर्गत मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने सृजनात्मक विचारों को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन बनाए।पोस्टरों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का संदेश दिया तथा रंगोलियों के जरिए “सेफ ड्राइव – सेव लाइफ” का संदेश प्रसारित किया।

रोड सेफ्टी क्लब की इंचार्ज डॉ. संगीता सिरोही के निर्देशन में यह आयोजन संपन्न हुआ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया—

*पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम*

प्रथम स्थान – मिज़रा रिज़वान

द्वितीय स्थान – रोजन हाशमी

तृतीय स्थान – शाइना अंसारी

*मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम*

प्रथम स्थान – अनम ख़ान

द्वितीय स्थान – अनम वारसी

तृतीय स्थान – साक्षी रावत

महाविद्यालय सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो अर्चना वर्मा तथा निर्णायक मंडल ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो शुभ्रा राजपूत, डॉ कविता विश्नोई, श्वेता गोंड, डॉ सबा परवीन, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. साधना सिंह, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. पुष्पलता तिवारी एवं डॉ. अलका त्रिपाठी की उपस्थिति सराहनीय रही।

Read More »

एस.एन.सेन.बी वी.पी.जी .कॉलेज में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर *”हमारा संविधान ,हमारा* *स्वाभिमान* विषय पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार एस.एन.सेन.बी वी.पी.जी .कॉलेज में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती का पर्व *”हमारा संविधान ,हमारा* *स्वाभिमान** “की टैगलाइन के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन द्वारा गांधी जी ,लाल बहादुर शास्त्री जी एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ,कर्मचारी एवं छात्राओं ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर संगीत विभाग द्वारा बापू के सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई ।
प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने गांधी जी द्वारा संपूर्ण विश्व को दिए गए संदेश सत्य, अहिंसा, दया एवं करुणा के मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया तथा शास्त्री जी की उपलब्धियां पर भी चर्चा की एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में शासन की महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक,कर्मचारीगण एवं रेंजर्स की स्वयं सेविकाएं भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संगीता सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read More »