Breaking News

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा संपन्न

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में छात्राओं ने राष्ट्रपिता के जीवन, उनके आदर्शों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए। एन एस एस वॉलेन्टियर उमरा ने महात्मा गांधी के अंत्योदय सिद्धान्त तथा युवाओं के लिए संदेश को अपने भाषण में विशेष रूप से प्रस्तुत किया। राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो पप्पी मिश्रा ने हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्तांत से संबंधित तथ्यों एवं उनके विचारों से छात्राओं को अवगत कराया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे – स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित “बड़े जी” द्वारा पॉलिथीन मुक्त प्रदेश बनाने का संदेश देते हुए कपड़े से बने हुए थैले छात्राओं को वितरित किए गए उन्होंने अपने वक्तव्य मे छात्राओं को गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने तथा सेवा भाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाने में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध आश्रम में हुआ सम्मान समारोह

सम्मान समारोह से अभिभूत बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाददैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर नगर, 01 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर दामोदर नगर स्थित समाज कल्याण विभाग से अनुदानित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में बुधवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक किदवई नगर की धर्मपत्नी आशा त्रिवेदी, भाजपा नेता अशोक मिश्रा, पार्षद योगेन्द्र शर्मा “यश” और जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने वृद्ध संवासियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, फल, मिष्ठान और भोजन वितरित किया। सम्मान पाकर कई वृद्धजन भावुक हो उठे और उन्होंने अतिथियों को आशीर्वाद दिया।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि समाज की असली ताकत हमारे बुजुर्ग हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही नई पीढ़ियाँ सशक्त बनती हैं। हर नागरिक को अपने माता-पिता और बड़ों की सेवा को कर्तव्य मानना चाहिए।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्र मिलकर अपनी उस धरोहर की सुरक्षा करते हैं, जिन्होंने अपने यौवनकाल में सब कुछ समाज, राष्ट्र और परिवार के लिए समर्पित कर दिया। भारतीय परंपराएँ हमेशा से ही स्वस्थ और श्रेष्ठ रही हैं। इसी कारण हमारे यहाँ वृद्धावस्था को बोझ नहीं, बल्कि अनुभव और आशीर्वाद का समय माना जाता है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विकास के मानक बदल रहे हैं, “मैं और मेरा” की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। कई बार परिवार सुख-सुविधाओं की दौड़ में अपने माता-पिता और बुजुर्गों की भावनाओं और मान-सम्मान की उपेक्षा करने लगते हैं। जबकि वृद्धावस्था केवल सुविधा और वस्त्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इस पड़ाव पर बुजुर्गों को सम्मान, अपनापन और स्नेह की उतनी ही आवश्यकता होती है।

डीएम ने कहा कि यदि हम सब मिलकर अपने बुजुर्गों का आदर और सेवा करेंगे तो न केवल परिवार सशक्त होगा, बल्कि समाज और राष्ट्र भी सुदृढ़ बनेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के साथ भावनात्मक जुड़ाव एवं सम्मान को बढ़ावा देना रहा। समाज कल्याण विभाग द्वारा 21 मोबाइल फोन वृद्ध संवासियों को प्रदान किए गए।

Read More »

भव्य शोभा यात्रा में दिखा विराट स्वरूप , लक्ष्मण और मेघनाथ का हुआ महासंग्राम

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर परेड रामलीला में आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । रामलीला भवन मेस्टन रोड से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ा चौराहा , माल रोड , बिरहाना रोड , नयागंज , किराना बाजार , शक्कर पट्टी , हालसी रोड , मूलगंज और अस्पताल लोड होते हुए परेड रामलीला मैदान पर समाप्त हुई । शोभा यात्रा में लक्ष्मण जी और मेघनाथ के महासंग्राम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही । झांकियां से ही दोनों ओर से वाण की खूब वर्षा हुई । बैंड बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शंकर पार्वती , नवदुर्गा और बिहारी जी की झांकी खूब पसंद की गई । रामलीला मैदान परेड में भी रामलीला का भावपूर्ण मंचन हुआ , जिसमें मेघनाथ वध के बाद आतिशबाजी के साथ पुतला दहन हुआ । इस दौरान इस दौरान प्रधानमंत्री कमल किशोर अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग , मंत्री अमरनाथ मेहरोत्रा , मंत्री आलोक अग्रवाल , श्रृंगार समिति संयोजक जगत नारायण गुप्ता , झांकी समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल , सहसंयोजक लोकेश अग्रवाल , सह संयोजक श्याम सिंह राजोरिया , अजय अग्रवाल , संदीप निगम , अर्पित सिंह और शिवम जौहरी मौजूद थे ।

Read More »

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी 34 महीने बाद महराजगंज जेल से रिहा

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 30 सितंबर  समाजवादी पार्टी सपा के चर्चित नेता और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी आज महराजगंज जिला कारागार से रिहा।  2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद इरफान की आज सुबह 10 बजे रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ईडी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के कारण इसमें कुछ देरी हुई शाम तक सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं और इरफान जेल के बाहर आ गए इरफान की पत्नी और वर्तमान विधायक नसीम सोलंकी ने जेल पहुंचकर रिहाई की प्रक्रिया में सहयोग किया जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट चुकी थी फूल-मालाओं और नारों के साथ समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया रिहाई के बाद इरफान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा यह आजादी सिर्फ मेरी नहीं बल्कि उन तमाम साथियों की है जो अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं सपा परिवार का आभार इरफान पर आगजनी रंगदारी गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 10 से अधिक मुकदमे दर्ज थे दिसंबर 2022 में जाजमऊ थाने में दर्ज आगजनी मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके चलते उनकी विधायकी भी समाप्त हो गई मार्च 2025 में रंगदारी मामले में जमानत मिली 25 सितंबर 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के आखिरी मामले में भी उन्हें उनके भाई रिजवान सोलंकी और अन्य सहयोगियों को जमानत दे दी रिहाई से ठीक पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सवाल पूछे लेकिन कोई नई बाधा नहीं बनी इरफान की करीब 30 करोड़ की संपत्ति पहले ही जब्त हो चुकी है परिवार का संघर्ष इस दौरान नसीम सोलंकी ने सीसामऊ सीट से विधायक बनकर राजनीतिक विरासत संभाली। उनके भाई रिजवान भी 29 सितंबर को कानपुर जेल से रिहा हो चुके हैं इरफान की रिहाई से कानपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है सपा के तेज तर्रार नेता के लौटने से 2027 विधानसभा चुनावों में सीसामऊ और आसपास के इलाकों में समीकरण बदल सकते हैं अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले इरफान की वापसी आजम खान की हालिया रिहाई के बाद सपा को मजबूती देगी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह राजनीतिक साजिशो के खिलाफ जीत है जेल से बाहर आते ही इरफान ने कहा जेल ने मुझे मजबूत बनाया अब जनसेवा के लिए तैयार हूं समर्थकों ने इरफान जिंदाबाद के नारे लगाए सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Read More »

उत्सव ‘अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस एन सेन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ उत्सव ‘अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने झंडा दिखाकर किया , उन्होंने बताया कि स्वच्छता के द्वारा हम सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं , सभी नागरिकों को इसमें अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। रैली महाविद्यालय से लेकर फूलबाग तक निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर डॉ श्वेता रानी ने बताया की रैली के माध्यम से हम जागरूकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं क्योंकि स्वच्छता एक व्यक्ति का कार्य नहीं है इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। रैली में स्वयंसेविका कोमल दिवाकर, नंदिका श्रीवास्तव,मन्तशा आयोजन में सहयोग किया। रैली में मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह, डॉ रिचा सिंह, डॉ कोमल दिवाकर डॉ रश्मि, डॉ संगीता सिंह , डॉ अनामिका तथा अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Read More »

एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्त के अंतर्गत “शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण व महिला स्वास्थ्य” हेतु व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत *’शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण व महिला स्वास्थ्य :मासिक धर्म संबंधी जानकारी’* हेतु एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. सुमन ने स्वागत संबोधन के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि, शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रमों की सफलता तभी है, जब वास्तविक रूप से बालिकाओं और महिलाओं में अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित जागरूकता उत्पन्न हो।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका शुक्ला ने अपने वक्तव्य एवं पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी जानकारी प्रदान की और साथ ही स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति 5.0 की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी कराए जाने हेतु कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि, उन्हें भी देश सेवा हेतु अपनी बराबर की भागीदारी निभानी चाहिए तथा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राचार्या महोदया, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान और भागीदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एन.एस.एस. की स्वयंसेविका छात्राओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Read More »

सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश : मिशन शक्ति का पाँचवाँ चरण

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 29 सितम्बर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति कोऑर्डिनेटर प्रो. मीत कमल ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में डीजीसी क्राइम दिलीप अवस्थी एसीपी आशुतोष कुमार, SHO जगदीश पांडे, पो श्रेया मिश्रा, आराध्या मिश्रा ने विशेष रूप से छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और शासन द्वारा जारी किए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से —
• 1090 : वूमेन पावर लाइन
• 1930 : साइबर हेल्पलाइन
• 181 : महिला हेल्पलाइन
• 1098 : चाइल्ड लाइन
• 108 : एम्बुलेंस सेवा
• 112 : आपातकालीन पुलिस सेवा
• 101 : अग्निशमन सेवा

एसीपी आशुतोष कुमार, छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हमेशा उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और हेल्पलाइन नंबरों का सही समय पर प्रयोग करने की अपील वक्ताओं ने कहा कि “मिशन शक्ति” का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें हर स्तर पर सुरक्षा व सम्मान दिलाना और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना है।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में स्वच्छता शपथ एवं रैली आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 29 सितंबर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महाविद्यालयों में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्राचार्या का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा निदेशक प्रो अर्चना वर्मा ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व एवं उसकी आवश्यकता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारियां प्रदान की। छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित पोस्टर बनाकर रैली निकाली तथा स्वच्छता की शपथ भी ली।

इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव, डॉ अर्चना दीक्षित, एनसीसी प्रभारी प्रो शुभ्रा राजपूत, भूगोल विभाग से डॉ अंजना श्रीवास्तव, अंग्रेजी विभाग से डॉ दीप्ति शुक्ला, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ साधना सिंह, डॉ पुष्पलता तिवारी सहित लगभग 80 छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभागिता की।

Read More »

“एन इंट्रोडक्शन टू द वर्ल्ड ऑफ इन्वेस्टिंग” विषय पर विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं महिला विकास प्रकोष्ठ (GSWDC) द्वारा एनएसई अकैडमी लिमिटेड के सहयोग से “एन इंट्रोडक्शन टू द वर्ल्ड ऑफ इन्वेस्टिंग” विषय पर महिला विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने वित्तीय साक्षरता को जीवन की एक अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए विशेषकर महिलाओं के लिए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता कविन्द्र द्विवेदी एवं शिल्पी ने प्रतिभागियों को व्यक्तिगत वित्त एवं निवेश पर एक रोचक और संवादात्मक प्रस्तुति दी, जिसमें धन प्रबंधन के प्रभावी तरीकों और विवेकपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने की व्यावहारिक जानकारियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, प्रतिभागियों को निवेश के विभिन्न अवसरों की जानकारी देना तथा महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना था। सत्र का समन्वय प्रो. विभा दीक्षित, प्रकोष्ठ समन्वयक, द्वारा किया गया, जिन्होंने इस पहल को महिलाओं में आत्मविश्वास निर्माण और वित्तीय जागरूकता को प्रोत्साहित करने वाला बताया। प्रो. अनिंदिता ने कॉलेज प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए सबका धन्यवाद किया.
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई और प्रशिक्षण की व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों में प्रो. फिरदौस, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. अर्चना पाण्डेय डॉ. मनीषी तथा अनेक संकायों के विद्यार्थियों में छवि, अशरफ, श्रृष्टि, अपर्जिता ने सक्रिय सहभागिता की।

Read More »

भारत – रूस व्यापार को और बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में कृषि भवन में रूस के उप प्रधानमंत्री श्री दिमित्री पत्रुशेव के साथ बैठक की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001O8NT.jpgबैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने आपसी हित के व्यापक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार और कृषि क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष ज़ोर दिया गया। बातचीत के प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार को बढ़ाना शामिल था। इसमें विशेष रूप से भारत के कृषि उत्पादों के निर्यात के विस्तार के माध्यम से कृषि व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया गया। रूस के उप प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए, कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की विशेषता वाले पारस्परिक विश्वास और समझ के अनुकरणीय स्तर पर ज़ोर दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं को साझा किया, जिनमें खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसानों की आय बढ़ाना और सभी के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन तक पहुँच को बढ़ावा देना शामिल है। वसुधैव कुटुम्बकम – अर्थात् विश्व एक परिवार है – के सिद्धांत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, श्री चौहान ने किसानों के कल्याण और नागरिकों की खाद्य सुरक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की भूमिका पर ज़ोर दिया।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002S0JQ.jpg श्दिमित्री पात्रुशेव ने कृषि सहित कई क्षेत्रों में भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक और सुदृढ़ सहयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में रूस की गहरी रुचि व्यक्त की और एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के माध्यम से इस साझेदारी को औपचारिक रूप देने में रुचि दिखाई।

चर्चा कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार को संतुलित करने और दोनों देशों के बीच तकनीकी साझेदारी को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया गया। भारतीय पक्ष ने रूसी संघ में प्रमुख कृषि उत्पादों के लिए बेहतर बाज़ार पहुँच के महत्व पर ज़ोर दिया और लंबित मुद्दों के समय पर समाधान के प्रति आशा व्यक्त की।

दोनों पक्ष शैक्षणिक आदान-प्रदान और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के अवसरों में सहयोग को गहरा करने और कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने तथा प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बीज ट्रेसेबिलिटी प्रणालियों में संयुक्त पहलों की संभावना तलाशने पर भी सहमत हुए।

दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में सतत और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि व्यापार, शिक्षा, अनुसंधान और विकास में सहयोग को मज़बूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

उप प्रधानमंत्री के अलावा, रूसी प्रतिनिधिमंडल में कृषि उप मंत्री श्री मक्सिम मार्कोविच; भारत में रूस के राजदूत श्री डेनिस अलीपोव और रूसी संघ के पशु चिकित्सा एवं पादप स्वच्छता निगरानी हेतु संघीय सेवा के प्रमुख श्री सर्गेई डंकवर्ट शामिल थे।

भारत का प्रतिनिधित्व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी, विदेश मंत्रालय के अपर सचिव, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रभाग (आईसी) और पौध संरक्षण (पीपी) के संयुक्त सचिव, व्यापार सलाहकार,  कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के फसल विज्ञान के उप महानिदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

***

Read More »