भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर थाना किदवई नगर पुलिस और अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को लगी गोली, एक गिरफ्तार, एक फरार। दो दिन पूर्व बीएसएनएल व टेलीफोन की लैंडलाइन केबल चोरी में 5 अभियुक्तों को क़िदवई नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरोह के फरार सदस्य आज फिर नई वारदात की रेकी करते पकड़े गए।
चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लाला उर्फ शमशेर के पैर में लगी गोली ,गिरफ्तार। यह शातिर गैंगस्टर 10 से अधिक आपराधिक मुकदमों में वांछित था। मौके से अपराधी के पास से एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस बरामद।
कार्यवाही में थाना प्रभारी किदवई नगर धर्मेंद्र कुमार राम ,चौकी प्रभारी लाल कॉलोनी अभिषेक सोनकर व उनकी टीम की रही अहम भूमिका ।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
सेवा संस्थान पिछले 24 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता, निशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन, ऊनी कम्बलों का वितरण, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, तथा स्वामी विवेकानन्द जयंती पर कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शिक्षिकाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रची। कुछ छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेता रही। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें ओ री चिरैया तथा मुझे बादल छूना है आदि गीत प्रमुख थे ।इन गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने सभी शिक्षिकाओं , कर्मचारियो,तथा उपस्थित छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता