यूफी बाय अंकर ने आइपाथ लेजर नैविगेशन, ट्विन टर्बाइन टेक्नोलॉजी और वाई फाई के साथ रोबोवैक X8 हाइब्रिड लॉन्च किया, यह प्रोडक्ट पेट ओनर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है

मुंबई, 18 नवंबर, 2021 : अपने स्मार्ट क्लीनिंग सोल्यूशंस के लिए मशहूर यूफी बाय अंकर ने भारत में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के अपने सबसे एडवांस्ड वर्जन रोबोवैक X8 हाइब्रिड को लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक इनोवेटिव लेजर नैविगेशन रोबिटक वैक्यूम क्लीनर है जिसमें पेट्स के हेयर को साफ करने के लिए 2 इन 1 वैक्यूमिंग और मॉपिग क्षमताओं के साथ 2000pa X 2 की सक्शन पावर है। यह प्रॉडक्ट 34,999 रुपये की कीमत में 12 महीने की वॉरंटी के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
रोबोवैक X8 हाइब्रिड पावर में और लंबे समय तक क्लीनिंग करने के लिए “डबल डाउन ऑन पावर, डबल डाउन ऑन लाइफ” है। नई यूफी टेक्नोलॉजी ने गहरे स्तर तक साफ-सफाई के लिए सक्शन पवर को डबल कर दिया है। 2000 pa की सक्शन पावर से लैस क्लीनिंग पावर को 80 फीसदी तक बढ़ाने वाले 2 टर्बाइन लगे हैं। इनकी अनोखे पेट हेयर मैग्नेट टिवन टरबाइन बेजोड़ ताकत के साथ पेट के बालों की ज्यादा गहराई से 57.6 फीसदी तक साफ करता है। घर के आसपास ज्यादा हवा आती है और रोलर ब्रश में बाल उलझते नहीं है। इसके अलावा अल्ट्रा पैक डस्ट कम्प्रेशन टेक्नोलॉजी डस्टबॉक्स में जगह को बढ़ाती है, जिससे उसमें पहले से ज्यादा गंदगी इकट्ठा होती है। यही नहीं, इसे खाली करने के समय कम भी कम धूल या गंध उड़ती है। अब समय आ गया है कि आप अपने घर के फ्लोर को रोबोवैक X8 हाइब्रिड के हवाले कर दें और ज्यादा महत्वपूर्ण चीजों पर फोकस करें।
2-इन-1 मल्टीटास्कर प्रो-रोबोवैक X8 हाइब्रिड गंदगी को तब ज्यादा बेहतर तरीके से साफ करता है, जब ज्यादा प्रभावी क्लिनिंग शेड्यूल का पालन किया जाए और एकदम परफेक्ट ढंग से फर्श की सफाई करें। एक्सट्रा लार्ज 250 मिलीलीटर के वाटर टैंक से 140 मिनट तक पोंछा लगाया जा सकता है और 180 मिनट तक वैक्यूमिंग की जा सकती है।
यूफी रोबोवैक कई इंटेलिजेंट कंट्रोल्स के साथ आता है, जिसे ज्यादा स्मार्ट लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। इसका अनोखा आइपाथ लेजर नैविगेशन घर के माहौल को काफी बारीकी से याद कर रियल टाइम में सफाई कर रहा है। वैक्यूम क्लीनर काफी तेजी से क्लीनिंग रूटीन फॉलो करने के लिए प्रभावी क्लीनिंग करता है। एआई मैप 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस रोबोवैकX8 हाइब्रिड ऐप के माध्यम से क्लीनिंग एरिया, नो-गो जोन्स, मल्टी फ्लोर मैपिंग को कस्टमाइज करता है । रोबोवैक को ‘यूफी ऐप’ से कंट्रोल कीजिए जोकि एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध है।
आराम से बैठ कर रिलेक्स करें क्योंकि रोबोवैक की आईक्यू टेक्नोलॉजी सक्शन पावर को अपने आप उस समय बढ़ा देती है, जब फर्श पर ज्यादा डस्ट होता है। यह वैक्यूम क्लीनर 180 वर्ग मीटर तक फर्श की सफाई करता है। अल्ट्रा लांग रनटाइम रोबोवैक X8 को सपोर्ट करता है। इसका वॉयस ऐक्टीवेटेड कंट्रोल गूगल असिटेंट और एलेक्सा के साथ बखूबी काम करता है। अब आप जब चाहें तो वॉयस कंट्रोल असिस्टेंट्स की मदद से घर की साफ-सफाई शुरू कर सकते हैं।
यूफी के पास भारत में रोबोटिक वैक्यूम सीरीज की मजबूत रेंज है। इसमें रोबोवैक G10, G30, 35C शामिल है, जिसमें भारत में पहली बार स्मार्ट क्लीनिंग सोल्यूशंस की सीरीज शामिल की गई है।
यूफी के विषय में
यूफी अंकर इनोवेशंस का एक हिस्सा है। यूफी का मोटो आपके लिए आसान तरीके से स्मार्ट होम (“स्मार्ट होम सिम्प्लीफाइड”) बनाना है। कंपनी का यह आदर्श वाक्य हमें आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले स्मार्ट होम डिवाइसेज और अप्लायंसेज बनाने के लिए प्रेरित करता है, जिससे उपभोक्ताओं की जिंदगी को और बेहतर बनाया जा सके। लेजर से चलने वाले रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स से वायरलेस सिक्युरिटी सिस्टम तक, यूफी का हर प्रॉडक्ट आधुनिक तकनीक से बनाया गया है और इसे आपकी सुविधा के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यूफी कनेक्टेड डिवाइसेज और अप्लायंसेज की नई रेंज पेश करता है, जो एक साथ मिलकर आपको पूरी तरह स्मार्ट होम का अहसास दिलाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया www.eufylife.com पर जाएं।
विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें :
अबिगेल फर्नांडीज। साइनैप्स पीआर
7506985825, abigail.f@synapsepr.co.in anker@synapsepr.co.in
ग्रीष्मा उछिल। साइनैप्स पीआर
8356945067, grishma.uchil@synapsepr.co.in , anker@synapsepr.co.in
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

विगत कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्याम नगर स्थित एल आई सी पार्क में देव दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया ! जिसमे दीप प्रज्वलन के बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !तत्पश्चात स्थानीय बच्चो ने अत्यंत मनमोहक रंगोली बनायीं जो बस देखते ही बनती थी, मुख्य अतिथि श्री आनन्द प्रकाश तिवारी एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस डा. अनुपम, प्रान्त प्रचार प्रमुख मुख्य वक्ता श्री राम जन्म पाठक अध्यक्ष, तथा अन्य गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हमारी हर ख्वाहिश पूरी होती है आज नही तो कल, ये कुदरत का नियम है। इसीलिए विवेकशील लोग कहते है।अपनी ख्वाहिश करते समय ज़रा सावधान रहे।इच्छा तो सब पूरी होगी हमें ही सोचना है कि हमें क्या माँगना है।
कानपुर 14 नवंबर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने ऋषिकुलशाला केंद्र नं.12 के सहयोग से “मिशन शक्ति” तृतीय चरण के तहत “बाल दिवस” के उपलक्ष्य पर गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री एव चॉकलेट वितरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सीटीआई नहर गोविंद नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। बच्चे उपहार पाकर आनंदित थे। बच्चों ने भी नृत्य प्रदर्शन एवं भारत माता के गीत गाते हुए बाल दिवस मनाया गया ऋषिकुलशाला की स्थापना अध्यात्मिक गुरु एवं पावन चिंतन धारा आश्रम के संस्थापक , श्री पवन सिन्हा ने की है जिसका उद्देश्य गरीब बच्चों को शिक्षित करना है। यह संस्थान वृद्धाश्रम,बच्चों में संस्कार जागृत करने जैसे अनेक सामाजिक कार्य करती है। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर जोसेफ डेनियल एवं उप प्राचार्य सबीना बोथरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया कार्यक्रम में ऋषिकुलशाला कानपुर इकाई के मुख्य प्रशिक्षक संतोष विश्वकर्मा, क्राइस्ट चर्च कॉलेज “मिशन शक्ति” की संयोजिका डॉ. मीत कमल द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ /मिशन शक्ति अभिकर्ता के रूप में उदित ,अंजली, मैत्री ,कल्पना, रिद्धिमा, अभिषेक आदि मौजूद रहे
जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी ने काजी खेड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर, वहां की जा रही जीका के रोकथाम हेतु की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण कर ।जीका पॉजिटिव मरीजों के परिजनों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने परिजनों से जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि स्वास्थ्य विभाग ,नगर निगम की टीम द्वारा सर्वे किया गया कि नहीं ,इस पर परिजन द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि कंट्रोल रूम से आपके पास कॉल आई इस पर परिजनों द्वारा बताया गया कि कंट्रोल रूम से सुबह-शाम कॉल आ रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
“आजादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर दिव्यांगजन को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता तथा कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का अन्ध विद्यालय, नेहरू नगर कानपुर नगर मे आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दिव्यांगजन को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता तथा कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री आर.पी. सिंह, जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष द्वारा 05 दिव्यांगजन को ट्रायसाकिल, 01 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, 17 दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) 31 दिव्यांगजन को स्मार्ट केन तथा 06 दिव्यांगजन को स्मार्ट फोन आदि सहायक उपकरण का वितरण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी, श्री बलवीर सिंह यादव अध्यक्ष, कानपुर बार एसोसियेशन, कानपुर नगर, श्री सुरेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष लायर्स एसोसियेशन, कानपुर नगर, श्री राकेश तिवारी, डिस्ट्रिक बार एसोसियेशन, कानपुर नगर, श्री राघवेन्द्र सिंह महामंत्री, लायर्स एसोसियेशन, कानपुर नगर, श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर, श्री प्रथम कान्त, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत कानपुर नगर श्री अखिलेश बाजपेयी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर श्री राम प्रकाश सिंह भदौरिया, श्री इन्द्रजीत सिंह, एवं जिला कार्यालय के स्टाफ श्री प्रशान्त कुमार वरिष्ठ सहायक, श्री मेहरवान सिंह, श्री गोविन्द्र, श्री मृदुल रावत, श्रीमती आराधना गुप्ता और मूक बधिर विद्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
जिसमें जनपद कानपुर के अतिरिक्त औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात के खिलाड़ियों ने खेल विधा एथलेक्टिक्स, कबड्डी, कुश्ती,वॉलीवाल, भारोत्तोलन में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उदघाटन श्री अजय कुमार त्रिवेदी, उप निदेशक कानपुर मण्डल के द्वारा किया गया। मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी जोन स्तरीय प्रतियोगिता झाँसी में प्रतिभाग करेगें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी अरुण पाठक, सदस्य विधान परिषद द्वारा खिलाडियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। उन्होने कहा कि युवाओं को खेल गतविधियों से लगातार जुड़ा रहना चाहिए इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है और युवा बुरी आदतों एवं व्यसन से दूर रहते हैं। कार्यक्रम की आयोजक आरती जायसवाल जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं अनिल कुमार तिवारी प्रतियोगिता प्रभारी थे। इस अवसर पर अन्य जनपदों के जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं धीरेन्द्र सिंह व्यायाम प्रशिक्षक, निधि पाण्डेय, स्मृता सिंह, अमित कुमार, यशस्वी रत्न मिश्रा, रिचा, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अन्य जनपदों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पी0टी0आई0 आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम आये खिलाड़ी/विजेता में सैफ अनीखॉ ने 100 मीटर दौड़ कानपुर देहात, विवेक यादव ने 200 मी0 दौड कानपुर नगर, विवेक कुमार ने 400 मी दौड़ कन्नौज, आशीष कुमार ने 800 मी0 दौड़ इटावा, शिवम ने 1500 मी दौड कन्नौज, शिवानंदपाल ने 3000 मी0 दौड़ कन्नौज, निर्भय सिंह,अनामिका शर्मा गोला फेक इटावा, आलम खॉ ने लम्बी कूद कन्नौज, माण्डवी ने 100मी/200मी, दौड़ फर्रुखाबाद, शीतल ने 400 मी दौड़ कानपुर नगर, श्वेता पाल ने 800 मी0/1500 मी0 दौड़ कन्नौज, शिवानी ने लम्बी कूद कानपुर देहात ने प्रतिभाग किया। कबड्डी मे महिला विजेता जनपद कन्नौज एवं उप विजेता कानपुर नगर, बॉलीवाल में पुरुष विजेता औरैया एवं उप विजेता कानपुर नगर, बॉलीवाल में महिला विजेता कानपुर देहात एवं उप विजेता औरेया प्रतियोगिता का परिणाम रहा।