कानपुर 9 मई भारतीय स्वरूप संवाददाता, भारत उत्थान न्यास महिला समिति के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी माँ तेरे रूप अनेक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया।
संगोष्ठी की शुरुआत कविता सिंह व सोनल बादल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुति और न्यास की राष्ट्रीय सचिव डॉ नीरा तोमर के स्वागत भाषण से हुई। मुख्य अतिथि कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पांडे ने उपस्थित अतिथियों व वक्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथियों में पोर्टलैंड प्रभु सतीश ने बताया कि कर्नाटक के मध्यम परिवार में उनका जन्म हुआ और बचपन से ही संघर्षों का सामना करते हुए आज पोर्टेलेंड में एक कंपनी के निदेशक पद पर कार्यरत हैं तो इसके पीछे उनकी माँ ही प्रेरणा बनीं जिन्होंने उन्हें प्रत्येक अवसर पर उनका साथ दिया। पीएसआईटी की वाइस चेयरमैन निर्मला सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं को समाज में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान करने की बात कही। न्यास की राष्ट्रीय मंत्री कल्पना पांडे ने बताया कि वे झांसी में जरूरतमंदों के लिए सेवाकार्य करने के साथ-साथ ज्योतिष के
क्षेत्र में भी सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैैं। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए मथुरा से डॉ दीपा अग्रवाल ने अपने वक्तव्य के माध्यम से संगोष्ठी को सार्थकता प्रदान की उन्होंने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक भारत की सभी विद्वान व वीरांगना महिलाओं की पृष्ठभूमि से अवगत कराकर उपस्थित सभी मातृशक्ति को प्रेरित करने का कार्य किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर चंपा कुमारी सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बबोधन में भावुक होते हुए कहा की पुराने समय में अभावों में भी रहकर परिवार अपनी माताओं और बहनों का ख्याल रखता था और उन्हें कभी वृद्धआश्रम की ओर जाना नहीं पड़ता था लेकिन आज आधुनिकता की अंधी दौड़ में अनेकों परिवारों की माता और बहने वृद्ध आश्रम जाने को मजबूर हैं। इसके पीछे उन्होंने कई कारण बताऐ जिसमें प्रमुख कारण बच्चों का विदेश जाना बताया। वक्ताओं में मथुरा से डॉ सुनीता अवस्थी बंगलुरु से मंजुला पै ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन न्यास की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ चित्रा सिंह तोमर ने किया धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष डॉ के. स्वर्णा ने किया। इस अवसर पर गोष्ठी के संरक्षक व न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल डॉ अनीता निगम मंजुला गुप्ता निवेदिता चतुर्वेदी डॉ आनंदेश्वरी अवस्थी, संजय कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 8 मई, भारतीय स्वरूप संवाददाता, दीनदयाल उपाध्याय सभागार, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय, कानपुर में स्वदेशी जागरण मंच के कानपुर प्रांत एक़ाई ने स्वावलंबी भारत अभियन के अंतर्गत ११ परिषदों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,विश्व हिंदू परिषद,लघु उद्योग भारती, वनवासी कल्याण आश्रम,ग्राहक पंचायत, भारतीय मज़दूर संघ,भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी, सहकार भारती एवं राष्ट्रीय सेवा भारती ने संयुक्त रूप से देश कोस्वावलंबी बनाने का बीड़ा उठाया है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव पी के सेन, प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल, डॉ पूनम अरोड़ा, डॉ गार्गी यादव, डॉ प्रीति सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ गार्गी यादव ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक मंडल की सदस्या जन्तु विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ पूनम अरोड़ा एवं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ प्रीति सिंह ने किया। उन्होंने प्रत्येक पोस्टर का विश्लेषण बहुत ही बारीकी से किया और सम्बंधित प्रश्न पूछ कर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं की विषयों के प्रति अभिरुचि उत्पन्न होती है और उन्हें अपने विषयों को समझना आसान हो जाता है . नई शिक्षा नीति में छात्राओं के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को करवाने पर विशेष बल दिया गया है.

