Breaking News

शिक्षा

क्राइस्टचर्च डिग्री कॉलेज में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कॉलेज के पूर्व छात्रों के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

कानपुर 13 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में बड़ा चौराहा स्थित क्राइस्टचर्च डिग्री कॉलेज में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कॉलेज के पूर्व छात्रों के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया और मुख्य अतिथि प्रीती जैन दास के करकमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, तत्पश्चात उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि का परिचय सभी के समक्ष दिया गया।
इस मौके पर कॉलेज के वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी से जुड़ी मनमोहक साँस्कृतिक झलकियाँ प्रस्तुत की गयीं। मनमोहक झलकियों को देखकर उपस्थित समस्त जनों ने जमकर तालियाँ बजायीं और प्रतिभागी छात्र- छात्राओं की सराहना की।प्रिंसिपल डॉ जोसेफ डेनियल ने डॉ0 प्रीति जैन दास का स्वागत किया। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग मेरे लिए व कॉलेज के लिए अमूल्य धरोहर हैं आप लोगों के सहयोग से कॉलेज को कई तरह की राहत मिलती है।
वहीं मुख्य अतिथि प्रीती जैन दास ने अपने कॉलेज के दिनों के किस्से सुनाने के साथ साथ उस वक्त के अपने गुरुजनों डॉ आशुतोष सक्सेना, डॉ0 आर. के. वर्मा को सम्मानित किया।
साथ ही डॉ0 आर0 के0 जुनेजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि.आजादी की धरोहर को सुरक्षित बनाये रखना हम सबका कर्त्तव्य है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित बनाये रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से रवि महलवाला रवि महलवाला ने स्वागत भाषण में कई नई पुरानी यादें ताजा करते हुए आजादी प्राप्ति के बारे में विचार व्यक्त किये। इस मौके पर मुख्यरूप से नलिन कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु दीक्षित, मनीष मेहरोत्रा, आशुतोष सक्सेना, विभा दीक्षित, मीत कमल द्विवेदी, अतुल दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

डाक विभाग अपने 1.5 लाख डाकघरों के सर्वव्यापी नेटवर्क के साथ देश के हर एक नागरिक के लिए “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को कार्यान्वित कर रहा है

डाक विभाग अपने 1.5 लाख डाकघरों के सर्वव्यापी नेटवर्क के साथ देश के हर एक नागरिक के लिए “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को कार्यान्वित कर रहा है। भारतीय डाक ने 10 दिनों की छोटी अवधि के भीतर डाकघरों के साथ-साथ ऑनलाइन के माध्यम से नागरिकों को 1 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की है। विभाग ने 25 रुपये की बेहद कम कीमत पर इसकी बिक्री की है। वहीं, विभाग ने ऑनलाइन बिक्री के लिए पूरे देश में किसी भी पते पर राष्ट्रीय ध्वज को नि:शुल्क पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है। अब तक नागरिकों ने ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से 1.75 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की ऑनलाइन खरीदारी की है।

पूरे देश के 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने शहरों, कस्बों व गांवों में, सीमावर्ती क्षेत्रों में, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों (एलडब्ल्यूई) और पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” के संदेश का उत्साहपूर्वक प्रचार किया है। भारतीय डाक ने प्रभात फेरी जैसे कि बाइक रैली व चौपाल सभाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग में “हर घर तिरंगा” का संदेश पहुंचाया है। इसके अलावा डिजिटल रूप से जुड़े नागरिकों के बीच कार्यक्रम के संदेश को प्रचारित करने के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंच का भी व्यापक रूप से उपयोग किया गया है।

डाकघरों के जरिए राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री 15 अगस्त 2022 तक खुली है। नागरिक अपने नजदीकी डाकघरों में जा सकते हैं या ई-डाकघर (epostoffice.gov.in) के जरिए अपना राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर सकते हैं और “हर घर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, नागरिक ध्वज के साथ एक सेल्फी भी ले सकते हैं और इसे www.harghartirang.com पर अपलोड कर सकते हैं और नए भारत के सबसे बड़े उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभान्शु वैभव की नाट्य कार्यशाला तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में विभाशु वैभव द्वारा रंगमंच कार्यशाला के साथ इंडिया@75 आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई। श्री वैभव एक प्रसिद्ध रंगकर्मी, लेखक, अभिनेता, निर्देशक, नाटककार हैं जो टेलीविजन और सिनेमा से बीस वर्षों से भी अधिक समय से जुड़े हैं। उनका कॉलेज में आकर छात्रों से संवाद करने की अनुमति मिलने से छात्रों में एक अलग ही जोश था.

इस नाट्य कार्यशाला का आरम्भ नाबा और समूह द्वारा वंदे मातरम के गायन के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ. प्राचार्य डॉ. जोसेफ डेनियल ने विशिष्ट अतिथि का स्वागत गुलदस्ते के साथ किया और छात्रों को संबोधित किया। श्री वैभव जी ने रंगमंच के उन्नत पहलुओं की मूल बातों पर बहुत ही ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने अभिनय, लेखन और इसे ओटीटी, सिनेमा और टेलीविजन जैसे विभिन्न माध्यमों पर प्रस्तुत करने की कई उभरती तकनीकों और बारीकियों पर चर्चा की। छात्र उनकी उपस्थिति और विषय पर ज्ञान की गहराई से प्रभावित थे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और थिएटर और सिनेमा के कुछ आवश्यक कौशल सीखे।
प्रो. आशुतोष सक्सेना, डीसी श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, शिप्रा श्रीवास्तव सहित अन्य सभी शिक्षक समुदाय उपस्थित था । डॉ. विभा दीक्षित और डॉ. मीतकमल ने इस कार्यशाला का आयोजन किया। डॉ विभा दीक्षित सांस्कृतिक समिति समन्वयक और डॉ मीत कमल मिशन शक्ति की संयोजक हैं। आयोजक मंडल में मानवी, अभिषेक, उदित, प्रीति, वैशाली, उज्जवल व अन्य छात्र शामिल थे।
इससे पहले छात्रों की महोत्सव गतिविधियों की शुरुआत India@75 पर निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुई। कार्यक्रम में लगभग 56 छात्रों ने भाग लिया। संचालन हिना अजमत और साक्षी अग्रवाल ने किया।
आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाने के लिए छात्रों और शिक्षकों में “जोश बहुत ज्यादा है”। इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए कॉलेज में 11 से 17 अगस्त तक वृक्षारोपण, समाज सेवा, तिरंगा सेल्फी, नाटक संगीत और नृत्य जैसे विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम छात्रों के लिए छात्रों द्वारा आयोजित किए जायेंगे।

Read More »

संघर्ष यात्रा पर एसएन सेन महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में प्रोजेक्टर के माध्यम से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रस्तुतीकरण

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस एक संघर्ष यात्रा पर एसएन सेन महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में प्रोजेक्टर के माध्यम से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया गया ।जिस का दृश्यावलोकन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुमन के साथ ही अन्य शिक्षिका बहने, सभी कर्मचारी गण एवं छात्राओं ने किया।इसके साथ ही स्वतंत्रता संघर्ष के विविध विषयों को चित्रांकन के द्वारा पोस्टर में उतारा गया।

Read More »

“ग्रैंड अनियन चैलेंज” युवा व्यवसायियों के लिए शुरू किया गया

उपभोक्ता कार्य विभाग ने आज शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों, कुलपतियों, प्रोफेसरों, प्रख्यात संस्थानों के डीन, वरिष्ठ शिक्षाविदों, स्टार्टअप्स के अधिकारियों, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों, परमाणु ऊर्जा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापारिक विभाग के अधिकारियों तथा कृषि, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों के साथ “ग्रैंड अनियन चैलेंज” के संबंध में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

यह चैलेंज युवा व्यवसायियों, प्रोफेसरों, उत्पाद तैयार करने में वैज्ञानिकों की भूमिका व कटाई से पूर्व की तकनीकों, प्राथमिक प्रसंस्करण, भंडारण और देश में प्याज फसल की कटाई के बाद के कार्यों में प्रोटोटाइप की आवश्यकता तथा प्याज के परिवहन में सुधार के लिए नए विचारों की तलाश करता है। इस चैलेंज में निर्जलीकरण, प्याज के मूल्य निर्धारण और प्याज खाद्य प्रसंस्करण डोमेन में प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण के लिए नवीन विचारों की भी खोज की जाएगी।

उपभोक्‍ता मामले विभाग द्वारा शुरू किया गया “ग्रैंड अनियन चैलेंज” दिनांक 20.7.2022 से लेकर 15.10.2022 की अवधि तक चलेगा, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ विचारकों से उपरोक्‍त सभी क्षेत्रों में उनके सुझाव मांगे गए हैं। इस चैलेंज के बारे में अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट doca.gov.in/goi पर उपलब्ध है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016T4A.jpg

ग्रैंड अनियन चैलेंज के रजिस्ट्रेशन वेबपेज पर अब तक 122 पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं और कुछ प्रतिभागियों ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए हैं। विभाग चार कार्यक्षेत्रों में 40 उत्कृष्ट सुझावों का चयन करेगा, जिसमें सुधार एवं प्रौद्योगिकी नवाचारों की मांग की गई है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए देश में संबंधित विभागों तथा संगठनों से विचार प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है। इसके माध्यम से कटाई से पूर्व, प्राथमिक प्रसंस्करण और भंडारण में होने वाले नुकसान को कम करने में लागत प्रभावी समाधान की तलाश पूरी होगी। इससे प्याज के परिवहन को और सरल बनाया जा सकता है तथा इस प्रक्रिया में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उपभोक्ता मामले विभाग में सहायक सचिव आईएएस श्री योगेश पाटिल ने प्याज के भंडारण, प्रसंस्करण एवं परिवहन में देश के सामने आने वाली वर्तमान चुनौतियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। यह उम्मीद की जाती है कि चैलेंज पूरा होने के बाद नवीन विचारों के क्रियान्वित करने से प्याज के भंडारण में होने वाले नुकसान को 5-10% तक कम किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्रालय में इनोवेशन सेल के मुख्य नवाचार अधिकारी डॉ अभय जेरे ने चैलेंज में भाग लेने के तीन चरणों के बारे में विस्तार से बताया और सभी से इस चुनौती में शिद्दत से भाग लेने का आग्रह किया।
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में परमाणु ऊर्जा विभाग वैज्ञानिक डॉ. एस गौतम ने किए गए अध्ययनों के आधार पर इकठ्ठा किये गए प्याज के शेल्फ जीवन को बढ़ाने में विकिरण के प्रभाव को समझाया, जिससे नुकसान को कम से कम करने में प्रौद्योगिकी की उपयोगिता भी बताई गई।
विभिन्न संगठनों/विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों तथा प्रोफेसरों ने प्याज के भंडारण एवं परिवहन के दौरान होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के लिए कई अनोखे विचार प्रस्तुत किए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में देश भर से विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों और निजी क्षेत्र के स्टार्टअप के 282 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव श्री रोहित कुमार सिंह ने सभी से चुनौती में भाग लेने का आग्रह किया ताकि किसानों के लिए कम लागत और आसानी से दोहराए जाने वाले प्रौद्योगिकी समाधान विकसित हो सकें और देश में किसानों द्वारा स्थायी रूप से उपयोग किए जा सकें।

Read More »

लोकसभा ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन), विधेयक 2022 पारित किया

लोकसभा ने आज राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन संस्थान (एनआरटीआई), एक मानद (डीम्ड) विश्वविद्यालय, को गतिशक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी), एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय, के रूप में परिवर्तित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन), विधेयक 2022 को पारित कर दिया।

केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमेशा भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण के साथ काम करते हैं और उनके नेतृत्व में चौथी औद्योगिक क्रांति तथा 21वीं सदी की चुनौतियों को अपनाने को आतुर रहने वाले एक भविष्योन्मुखी श्रमशक्ति को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे तकनीकी विकास के बारे में भी बताया और कहा कि 2022 तक भारत फ्रंटियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा।

श्री प्रधान ने सड़क, रेलवे, नौवहन, उड्डयन आदि सहित बुनियादी ढांचे और परिवहन क्षेत्रों में हो रहे विभिन्न परिवर्तनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्रों का विकास, देश भर के छोटे शहरों में हवाई अड्डों का निर्माण और हवाई यातायात में वृद्धि भारत के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन एक ज्ञान भंडार का  निर्माण करने, अनुसंधान करने, सर्वोत्तम कार्यप्रणाली को तैयार करने, कौशल विकास की सुविधा सुनिश्चित करने, क्षमता निर्माण की दिशा में काम करने और परिवहन क्षेत्र के विकास को सुविधाजनक बनाने हेतु एक संस्थान के निर्माण की मांग करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य के छात्रों को बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सफल होने के लिए स्टेम के अलावा पर्यावरण, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान के बारे में सीखना होगा। इसलिए, गतिशक्ति विश्वविद्यालय नाम के एक विश्वस्तरीय, बहु-विषयक, बहुआयामी और भविष्योन्मुखी संस्थान की कल्पना की गई है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दृष्टिकोण के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को शिक्षा और स्किलिंग के इकोसिस्टम की मुख्यधारा में लाने की जरूरत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सिर्फ नौकरी चाहने वालों की नहीं, बल्कि नौकरी देने वालों की एक पीढ़ी तैयार करना है। श्री प्रधान ने यह भी कहा कि भारत में एक नई कार्य संस्कृति विकसित हो रही है जिसमें किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति इसी कार्य संस्कृति का एक और उदाहरण है।

Read More »

एसएन सेन महाविद्यालय के सभागार में कूटा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

कानपुर 5 अगस्त, एसएन सेन महाविद्यालय के सभागार में कूटा की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। पूर्व प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल ने नवनियुक्त प्राचार्या डा सुमन को उत्तरी पहनाकर उनका स्वागत किया। प्राचार्या को समस्त शिक्षकों मोमेंटो भी प्रदान किया। प्राचार्या डॉ सुमन ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और यह आवाहन किया कि जैसे एस एन सेन कालेज काअब तक नाम आगे रहा है वैस ही हम सब मिलकर आगे भी इसको बहुत ऊंचाइयों तक ले जाएंगे ।इस बैठक में महाविद्यालय की सभी शिक्षक बहने उपस्थित थी। डॉक्टर निशी, डॉक्टर रेखा, डॉ गार्गी ,डॉ प्रीति पांडे, डॉ प्रीति सिंह ,श्री हरीश जी ,डॉ मीनाक्षी व्यास, कैप्टन ममता, डॉ रचना श्रीमती किरन,डॉ मोनिका डा निशा वर्मा, शुभा,डॉ अनामिका, डा पूजा, डा रीता, संगीता, डा रश्मि, रिचा सिंह,आदि भी उपस्थित रहे।

Read More »

क्राइस्ट चर्च पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर भारत उत्थान न्यास तथा अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में वर्कशॉप आयोजित

कानपुर 5 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर भारत उत्थान न्यास तथा अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया  आरंभ में कॉलेज के प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल उप प्राचार्य डॉ सबीना बोदरा तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर आमंत्रित किए गए अतिथि डॉ शशि अग्रवाल डॉ अनीता निगम सुजीत कुंतल उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने कॉलेज के अध्यापक और छात्र के संग मिलकर कॉलेज में जगह जगह पर पौधारोपण किया और सभी को पौधों का हमारे जीवन में कितना अधिक महत्व है, इस से अवगत कराया। साथ ही पर्यावरण दूषित होने वाले कारणों पर भी प्रकाश डाला और उससे बचने के उपाय सांझा किए।

इसके साथ कार्यक्रम का समापन डॉ सुनीता वर्मा ने अपनी एनएसएस इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन दिक्षित तथा सह प्रमुख मोहम्मद अली, विलायत फातिमा ने अपनी टीम जिनमें सुप्रिया,स्तुति,अरफिया,सौम्या,इरम,जारा,पवन,मेनका,हर्षिता,कांची,अरबाज,आयुषी,साद,दिया,मुस्कान,रितेश रिया के साथ मिलकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

Read More »

आयुक्त कानपुर मंडल ने कानपुर नगर जनपद के कल्याणपुर ब्लॉक के कटरी शंकरपुर सराय के सरकारी मॉडल प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

कानपुर 5 अगस्त, जिला सूचना कार्यालय, छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति की औचक जाँच करने और छात्रों / बच्चों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, आयुक्त कानपुर मंडल ने कानपुर नगर जनपद के कल्याणपुर ब्लॉक के कटरी शंकरपुर सराय के सरकारी मॉडल प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.

आयुक्त द्वारा दी गई टिप्पणियों और निर्देशों के महत्वपूर्ण बिंदु हैं:

1) यह कक्षा 1 से 5 तक का अंग्रेजी माध्यम का मॉडल स्कूल है।

2) स्कूल में कुल प्रवेश (अड्मिशन) 148 है।
लेकिन आज 110 छात्र स्कूल में उपस्थित थे।

3) इस विद्यालय में एक हेड मास्टर और 3 शिक्षक हैं। सभी मौजूद थे।

4) छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए, आयुक्त के ध्यान में लाया गया कि इस स्कूल में इस शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल की किताबें अब तक प्राप्त नहीं हुई हैं।
कमिश्नर ने एडी बेसिक को यह जांचने को कहा कि इस स्कूल में स्कूल की किताबें वितरण करने में लगभग 4 महीने की देरी क्यों हो रही है।
उन्होंने एडी बेसिक को सभी जिलों के साथ जांच करने और अगले 24 घंटों में आयुक्त को रिपोर्ट देने के लिए कहा।

5) आयुक्त ने छात्रों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की।
आयुक्त ने कुछ अभिभावकों से भी फोन पर बात की, जिनके बच्चे आज की कक्षाओं में उपस्थित नहीं हुए, यह जानने के लिए कि छात्र अनुपस्थित क्यों हैं।

6) आयुक्त ने “अभिभावक शिक्षक बैठक” के रजिस्टर की भी जाँच की।
यह पाया गया कि पिछली अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) मार्च 2022 में आयोजित की गई थी।
उसके बाद पिछले 4 महीनों में कोई पीटीएम आयोजित नहीं किया गया है।
गाइडलाइंस के मुताबिक हर महीने पीटीएम कराई जाएगी।

इसके अलावा यह पाया गया कि केवल 10 से 15% माता-पिता ही पीटीएम में भाग लेते हैं।

आयुक्त ने प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों से कहा कि वे संपर्क करें और माता-पिता को पीटीएम में भाग लेने के लिए मनाएं। यदि वे भाग लेने में असमर्थ हैं, तो प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को ऐसे माता-पिता से संपर्क करना चाहिए जो कई महीनों से पीटीएम में भाग नहीं ले रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों की प्रगति के बारे में अद्यतन और जानकारी देने के लिए व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें।

7) निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में बिजली की आपूर्ति नहीं थी।
आयुक्त ने प्रधानाध्यापक से पूछा तो उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है क्योंकि पोल से स्कूल तक बिजली आपूर्ति केबल क्षतिग्रस्त है.

आयुक्त ने एबीएसए और प्रधान को इसकी मरम्मत और अगले 24 घंटों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा।

8) आयुक्त ने छात्रों के साथ बातचीत की, और उन्होंने छात्रों को उनमें से प्रत्येक को एक पौधा भेंट कर प्रेरित किया।

कुछ छात्रों ने पौधों के फायदे भी बताए। सभी छात्रों ने आयुक्त को अपने घर या अपने खेतों में पौधे लगाने और बड़े होने तक उनकी देखभाल करने का आश्वासन दिया।

Read More »

एस.एन. सेन. बालिका विद्यालय पी.जी कॉलेज कानपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय संस्कृति के पुरोधा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई

कानपुर 4 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन. बालिका विद्यालय पी.जी कॉलेज कानपुर में आजादी का अमृत महोत्सव पर हिंदी विभाग द्वारा भारतीय संस्कृति के पुरोधा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई ।
इस समारोह में गोस्वामी जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस के बालकांड पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुमन ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया।
प्राचार्या जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस भारतीय संस्कृति का एक नीतिपरक ग्रंथ है। यह लोकग्रंथ एवं साहित्य का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है। गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन गुरु शिष्य परंपरा को भारतीय समाज में स्थापित करता है।
उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
नित्या गुप्ता, भूमि बाजपेई, अमृता शुक्ला,शुभी त्रिपाठी,पलक तिवारी व सौम्या गुप्ता ने श्री रामचरितमानस के बालकांड की चौपाइयों का गायन करते हुए उनकी व्याख्या प्रस्तुत की।
प्राचार्या मैडम का स्वागत हिंदी विभाग की विभागाध्यक्षा श्रीमती रचना शर्मा, डॉ शुभा बाजपेई श्रीमती रेशमा तथा अंकिता ने किया। कार्यक्रम में हिंदी विभाग की सहायक आचार्य रेशमा ने तुलसीदास जी की रचना कर्म पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता गण .कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभा बाजपेई ने तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्षा श्रीमती रचना शर्मा ने किया।

Read More »