Breaking News

एस एन सेन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में विविधा-2022 के दूसरे दिन दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता एस एन सेन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में विविधा-2022 के द्वितीय दिवस में दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विज्ञान संकाय ने ऑन द अदर साइड ऑफ़ टेबल प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 (डॉ0) सुमन, प्रो0 निशी प्रकाश चीफ प्रोक्टर, प्रो0 रेखा चौबे समाज शास्त्र विभाग रसायन विज्ञान की विभागाध्याक्षा डा गार्गी यादव वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यशा डा0 प्रीति सिंह तथा जन्तु विज्ञान की विभागाध्याक्षा डा0 शिवांगी सिंह ने दीप प्रज्जलित करके किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो0 सुनीता आर्या जन्तु विज्ञान विभाग डी0जी0पी0जी0 कॉलेज तथा डा0 विशाल सक्सेना वनस्पति विज्ञान विभाग डी0ए0वी0 पी0जी0 कॉलेज ने किया।
इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने चाक डस्टर का प्रयोग करते हुए शिक्षकों द्वारा दिए गए विषय को समझाया, दूसरी प्रतियोगिता मेंहदी प्रतियोगिता थी इसका आयोजन कला विभाग ने किया जिसके निर्णायक मण्डल में प्रो0 निशी प्रकाश तथा प्रो0 रेखा चौबे रहे