कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी.
पत्नी से विवाद होने के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी जिसके कारण युवक था डिप्रेशन में।
********
*ओवरलोडिंग वाहनों से एआरटीओ प्रवर्तन की मोटी डील, तभी तो हजारों वाहनों को राजधानी में घुसने की दे दी गई ढील*
*- एआरटीओ प्रवर्तन की लाखों की अवैध वसूली का शुरू हुआ सिलसिला, किस- किसको कितना- कितना हिस्सा मिला?*
*- सड़क पर उतर कर एआरटीओ प्रवर्तन की टीमें ओवरलोडिंग वाहनों से कर रही डील, फर्राटा मारने की मिली पूरी ढील*
*- गंगा पुल पर चेकिंग के नाम पर एआरटीओ प्रवर्तन की जारी है लूट, ओवरलोडिंग वाहनों को मिली खुली छूट ?
*****
कानपुर कमिश्नरेट में तैनात पुलिस कर्मियों पर लगे लूट के आरोप
दो दरोगा और एक सिपाही ने लूट की वारदात को दिया अंजाम
पीड़ित की तहरीर पर दरोगा और सिपाही पर सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस कर्मियों ने पीड़ित से जबरन छीने पांच लाख तीस हजार रुपए
सचेंडी थाना में तैनात है आरोपी दरोगा रोहित
पश्चिम जोन मुख्यालय में तैनात है आरोपी दरोगा यतीस और सिपाही
लूट के आरोपी दरोगा और सिपाही को हिरासत में लिया गया
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने दी जानकारी
दरोगा रोहित और यतीस समेत सिपाही निलंबित
कानपुर कमिश्नरेट सचेंडी थाना क्षेत्र का मामला
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 24 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए *पर्यावरण संस्कृति एवं संरक्षण में तकनीकी का प्रयोग* विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. अर्चना वर्मा जी ने तथा संचालन डॉ अंजना श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ अनिता निगम ने छात्राओं को अपना व्याख्यान देते हुए उन्हें ‘इको मित्रम’ ऐप डाउनलोड कराया एवम् बीजारोपण का महत्व व संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अति महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विभागाध्यक्ष, भूगोल , डॉ. संगीता सिरोही ने बताया कि इस अवसर पर एक “इको क्लब” भी बनाया गया जिसमें छात्राओं को “पर्यावरण मित्र” के रूप में नियुक्त किया गया है। आज इस अवसर पर 25 पौधे भी इको क्लब के द्वारा लगाए गए। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ शशि बाला सिंह के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर श्वेता, कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, आकांक्षा अस्थाना, रामचंद्र, पारस व शिवनाथ, लक्ष्मी, पूनम और कु. पवित्रा का विशेष योग योगदान रहा। सभी छात्राओं ने सक्रियता के साथ व्याख्यान में भाग लिया।
कानपुर 21 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में आज सेंचुरी क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को अवगत कराया कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता है। UNESCO द्वारा यह दिवस फरवरी, 2000 से प्रतिवर्ष भाषायी और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आज 20 फरवरी को कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। प्राचार्या डॉ अर्चना वर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और गरीबी, लिंग, शारीरिक भेदभाव, अशिक्षा, धार्मिक भेदभाव को खत्म करने के लिए विभिन्न समुदायों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लाना है। इस अवसर पर एनएसएस वॉलिंटियर्स अर्पिता, दीक्षा, आस्था आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ अर्चना दीक्षित, डॉ श्वेता, आकांक्षा अस्थाना, दीक्षा मालवीया तथा सभी छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन वी बी पी जी महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा द्विदिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी के सेन एवम् महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रबन्ध तन्त्र समिति के अध्यक्ष श्री पी के सेन संयुक्तसचिव शुब्रो सेन तथा कोषाध्यक्ष दीपाश्री उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कैरम,चेस तथा टेबल टेनिस आभ्यांतरिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशा ने , कैरम में प्रथम स्थान श्वेता ने तथा चेस में प्रथम स्थान पापुल ने हासिल किया। प्रतियोगिता में बहुत से अन्य मनोरंजनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवम् छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका कैप्टन ममता अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो प्रीति पांडे व उनकी टीम के सहयोगी सदस्य डॉ रोली मिश्रा, डॉ कोमल सरोज, डॉ अनामिका राजपूत व डॉ श्वेता रानी के द्धारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सारिका अवस्थी द्धारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक भी किया ।
कानपुर नगर 15 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, ईपीए 96 राष्ट्रीय संघर्ष समिति कानपुर मंडल द्वारा रावतपुर बस स्टैंड में मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव ओम शंकर तिवारी की अध्क्षता में एक विशाल सभा सम्पन्न हुई, जिमसें मंडल के सभी जिलों से पदाधिकारी व सदस्यों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन चार सूत्रीय मांगों के लिए बीते 6 वर्षाे से संघर्ष रत है, विभिन्न प्रकार के आंदोलन के बाद आज तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नही लिया गया।
कानपुर 15 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक नगर निगम चुनाव के संदर्भ में नवीन मार्केट कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष माननीय सुनील बजाज जी ने किया बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य जिला प्रभारी माननीय विजय बहादुर पाठक जी ने अपना मार्गदर्शन दिया कानपुर नगर निगम चुनाव के जिला संयोजक बड़े भाई माननीय,प्रकाश शर्मा जी ने चुनाव के संबंध में जानकारी दी बैठक में जिला पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष मंडल प्रभारी वार्ड के संयोजक उपस्थित थे हर हर गंगे नमामि गंगे जय गंगा मैया की