Breaking News

कानपुर

महिला मतदाता लोकतंत्र की भाग्य विधाता – दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में चलाया गया फर्स्ट टाइम वोटर जागरूकता अभियान

कानपुर 10 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, डी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से शासन द्वारा संचालित “SVEEP” योजना के अंतर्गत *मतदाता जागरूकता अभियान* एवं *वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु फर्स्ट टाइम वोटर अवेयरनेस अभियान* का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की समस्त छात्राओं का वोटर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान एक पोस्टर तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करके हम अपने भविष्य के निर्माण तथा एक विकसित एवम् उत्तम राष्ट्र बनाने में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।
कार्यक्रम की संयोजिका, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सशक्त जनाधार का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता जागरूकता के इस अभियान में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं, कर्मचारियों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने छात्राओं के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्हें फर्स्ट टाइम वोटर बनने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में भारत के संविधान दिवस की प्रस्तावना के रूप में भारतीय संविधान: अपेक्षाएं एवं वास्तविक चलन विषय पर व्याख्यान आयोजित

कानपुर 9 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज में भारत के सविधान दिवस की प्रस्तावना के रूप में "भारतीय संविधान: अपेक्षाएं एवं वास्तविक चलन (Practices)" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मेंकार्यक्रम की संयोजिका विभा दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत और व्याख्यान के विषयवस्तु के परिचय से किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रिंसिपल औरसचिव, प्रोफेसर जोसेफ डैनियल ने भारत में संविधान के महत्व और प्रासंगिकता पर बहुतयुक्तिपूर्ण टिप्पणियाँ साझा कीं। उन्होंने भारतीय संविधान के मूल्य और पवित्रता को बनाए रखने में संविधान एवं कानून निर्माताओं के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि वक्ता वीएसएसडी कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ए.बी. जायसवाल ने कानूनविद के दृष्टिकोण से एक बहुत ही अर्थपूर्ण व्याख्यान दिया।

उन्होंने भारतीय संविधानकी 75 वर्षों के कालयात्रा की विशिष्टता, गतिशीलता और अनुकूलनशीलता पर गंभीर चर्चाकी। प्रोफेसर आशुतोष सक्सेना ने सत्र की अध्यक्षीय व्याख्यान में कहा कि संविधान केवलसरकार चलाने के लिए एक कोड बुक नहीं है, बल्कि इसका लोकतंत्र के सभी स्तंभों द्वारा उचित व्याख्या करते हुए सही दिशा में निर्णय लेने एवं कार्यान्वयन की आवश्यकता है.
संवैधानिक सरकार को अपने व्यवहार में संविधान के मूल दार्शनिक मूल्यों, अपेक्षाओं और समय के साथ बदलाव को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की आयोजक समिति में हिना अज़मत, अर्चना वर्मा, साक्षी, इशिता, विवेक और अमित शामिल थे। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने बड़ी रुचि के साथ वार्ता में भागीदारी की.

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में पीसीओएएस वक्तत्व और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कानपुर 8 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में पीसीओएएस वक्तत्व और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रचार्य जोसेफ डेनियल के दिशानिर्देशन में मीत कमल द्विवेदी (मिशन शक्ति की संयोजिका) द्वारा किया गया कार्यक्रम में चिरायु हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ पूनम सचान और उनके सहसहयोगी धर्मेंद्र सर ,अंकित सर मौजूद रहें । डॉ पूनम सचान ने सभी विद्यार्थियों को पीसीओएस के लक्षणों के बारे में बताया ।उन्होंने बताया कि पीसीओएस में अनियमित पीरियड्स , बालों का झड़ना, स्ट्रेस, डिप्रेशन, अनबैलेंसेड हार्मोन्स , हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलोस्ट्रोल इसके कारण है , उन्होंने इस समस्या से कैसे निदान पाया जा सकता है इसके बारे में भी बताया ।उन्होंने ये भी बताया कि इस समस्या से योगा , जीवन शैली में सुधार करके भी खतम किया जा सकता उन्होंने एनीमिया के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति के छात्र प्रतिनिधि अंजली सचान,वैष्णवी दीक्षित ,प्राची गुप्ता , सुंदरम मिश्रा ,अनामता, मानवी , उजाइफा, ,हर्षिता,सुप्रिया, साहिल ,कावेरी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान एवं वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप आयोजित

कानपुर 7 नवंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूपनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से शासन द्वारा संचालित “*SVEEP*” योजना के अंतर्गत *मतदाता जागरूकता अभियान* एवं *वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप* का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की समस्त छात्राओं का वोटर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी, कानपुर नगर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से नियुक्त की गई सुमन वर्मा एवं अन्य बी.एल.ओ. की टीम द्वारा पंजीकरण का कार्य संपन्न किया गया। महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं का वोटर पंजीकरण कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मतदाता जागरूकता अभियान के साथ किया गया। प्राचार्या प्रो. पूनम विज जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करके हम अपने भविष्य के निर्माण में एक सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। आज मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक, पारदर्शी एवं सुरक्षित है, जिससे हम सभी स्वतंत्र रूप से एक मतदाता के रूप में अपने अधिकारों का समुचित प्रयोग कर सकते हैं।
कार्यक्रम की संयोजिका, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आँचल तिवारी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सशक्त जनाधार का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। संचालन कर रहीं कल्पना देवी ने कहा कि हम सभी को मतदान करके समाज के निर्माण में स्वयं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में “मताधिकार: लोकतंत्र का आधार” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा “मतदाता जागरूकता” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में 12 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से सुरभि झा, छवि सोनकर एवं अनुपमा तिवारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से रिया गुप्ता, निधि एवं ख़ुशी सोनकर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं, जिनके सहयोग से रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऑंचल तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन SVEEP नोडल अधिकारी सुश्री कल्पना देवी द्वारा किया गया।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में मिशन शक्ति: नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण पर सेमिनार आयोजित

कानपुर 31 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का अयोजन किया गया , जिसकी थीम मिशन शक्ति: नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर उपस्थित हुए, द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई तत्पश्चात प्राचार्य जोसेफ डेनियल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ,सेमिनार में ऑनलाइन माध्यम से प्रो. विनय कुमार पाठक छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने ओज पूर्ण विचारों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जागरूक किया इसी श्रंखला में प्रो .रिपुदमन  , प्रो. मंजू सिंह , प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी, डॉ श्याम मिश्रा ने अपने शब्दों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए सामाजिक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया,कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों ने नारी सशक्तिकरण पर छोटा सी नृत्य नाट्य प्रस्तुति की , तथा एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों ने लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी तथा डी जी कॉलेज की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ संगीता सिरोही ने कार्यक्रम में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा एकता दिवस के उपलक्ष्य पर सभी को शपथ ग्रहण कराई गई क्राइस्ट चर्च की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनीता वर्मा व एनएसएस हेड रितेश यादव, मानवी शुक्ला तथा उनके साथ उनकी टीम जिसमे हर्षिता,आर्थर ,अहमद, तरंग, आयुष,अपेक्षा, नागेंद्र , इरम , आयुषी, सोनल , प्राची , शौर्य , विपिन , आर्यन , दिया , हर्ष, विक्रम, विवेक आदि के सहयोग से कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Read More »

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती

कानपुर 31 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एकता रन, एकता की शपथ, भाषण प्रतियोगिता एवम व्याख्यान का आयोजन कर लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वल्लभभाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, हमारे देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृहमंत्री थे। भारतवर्ष की एकता एवम अक्षुण्णता को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा दिखाया गया रास्ता अतिमहत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेल्फ फाइनेंस की डायरेक्टर प्रो वंदना निगम, कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव,एन सी सी इंचार्ज डॉ मनीष पांडे, भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना श्रीवास्तव, बी एड विभाग इंचार्ज डॉ सबीहा अंजुम एवं समस्त प्राध्यापिकाओं , एनएसएस वॉलिंटियर्स तथा महाविद्यालय की समस्त छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

Read More »

“प्रोटीन संशलेषण में न्यूक्लिक अम्लों की भूमिका व महत्त्व” विषय पर व्याख्यान आयोजित

कानपुर 29 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. जे. महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया है जिसका शीर्षक “प्रोटीन संशलेषण में न्यूक्लिक अम्लों की भूमिका व महत्त्व” के मुख्य अतिथि प्रो०सुनीता आर्या डी.जी.पी.जी. महाविद्यालय, कानपुर द्वारा व्याख्यान दिया गया। न्यूक्लिक अम्लों को प्रोटीन संशलेषण में भूमिका व प्रोटीन निर्माण की प्रक्रिया को समझाया। इसके अतिरिक्त शरीर के विकास में प्रोटीन के महत्त्व को बतलाया। कार्यक्रम क संचालन डॉ अनुराग सिंह कुशवाह द्वारा किया गया तथा डॉ०रीता गुप्ता, डॉ० वंदना मिश्रा, डॉ० रामकेश परिहार, डॉ० रेखा शुक्ला एवं डॉ० सुनील उमराव ने सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम क समापन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षकगण तथा समस्त छात्र / छात्राओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर में संबोधन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 84 परियोजनाओं का लोकार्पण किया

बेटियों की शादी के लिए सरकार पैसे दे रही- सीएम योगी

डबल इंजन सरकार में बेटियों को हर सुविधा- सीएम योगी

बस्ता, किताब और ड्रेस सबकुछ मुफ्त – सीएम योगी

अब विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं- सीएम योगी

लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर दे रहे हैं – सीएम योगी

हर घर को नल से जल पहुंचा रहे हैं – सीएम योगी।।

Read More »

एसएन सेन बालिका पी जी कॉलेज ने नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक भ्रमण आयोजीत किया

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एसएन सेन बालिका पी जी कॉलेज ने नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक भ्रमण का आयोजीत किया।महाविद्यालय की ओजस्वी प्राचार्या प्रो सुमन और उन्नत दृष्टिकोण के समर्थक महाविद्यालय के सचिव पीके सेन एवं संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने अपनी छात्राओं के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग के माध्यम से इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया इस भ्रमण के अंतरगत महाविद्यालय की 90 छात्राओ ने वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डा प्रीति सिंह डा मीनाक्षी व्यास, अवधेश एवं  रिंकु सिंह के साथ लखनऊ के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान तथा बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेलियोटीनी का भ्रमण किया। सर्वप्रथम छात्राओ ने एन बीआर आई के गार्डन में स्मेल एंड साउंड गार्डन,संरक्षणशाला, साइकेड एंड जुरासिक गार्डेन, कैक्टस हाऊस, मास हाउस , फ़र्न हाउस तथा सेंट्रल गार्डन के अतिरिक्त ऐतिहासिक १८५७ की क्रांति में अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध प्रयुक्त बरगद के वृक्ष को देखा । छात्राओं ने हेर्बेरियम बनाने एवं संरक्षण के गुड सीखे और भारत के तीसरे बड़े वनस्पति हेर्बेरियम को देखा और एक्सपोज़िशन में नए अनुसंधानों की जानकारी प्राप्त की। दूसरे संस्थान बीएस आई पी पुरातत्व विज्ञान से संबंधित था जहां छात्राओ ने जियोलाजिकल टाइम क्लॉक , इम्प्रैशन , पेट्रिफ़िकेशन,कार्बन डेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। जो जानकारी महाविद्यालय के प्रांगण मे उपलब्ध होना असंभव था ऐसी जानकारी प्राप्त कर सभी छात्राएँ अत्यंत प्रसन्न हो शाम को महाविद्यालय लौट आयीं।

Read More »

कानपुर की पहचान थे विधार्थी जी

कानपुर 26 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, औद्योगिक नगरी कानपुर की पहचान में चार चांद लगाने वाले पत्रकारिता शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर आज उन्हें याद किया गया। मुरारीलाल पुरी सामाजिक सेवा संस्थान के बैनर तले परेड कार्यालय में आज जयंती पर एक सभा आयोजित की गयी । विद्यार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी जी कानपुर की पहचान ही नहीं थे बल्कि गंगा जमुना सभ्यता के प्रतीक थे । समाजसेवी भारतेंदु पुरी के मुताबिक विद्यार्थी जी ने अंग्रेज़ सरकार के खिलाफ अपनी कलम से आम जनमानस में क्रांति लाने का काम किया था । डॉ संजय भारती और अधिवक्ता मोहित गुप्ता के मुताबिक विद्यार्थी का जीवन हम सभी के प्रेरणा स्रोत है और युवा पीढ़ी को उससे कुछ सीखने की जरूरत है । समाज सेवी अनिल थापा और जितेंद्र मिश्रा ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी के बताएं मार्गों परचने का संकल्प लिया । अरुण पाण्डेय और अतुल सक्सेना के मुताबिक विद्यार्थी जी कलम के तो धनी थे ही साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के माध्यम से समाज सेवा का भी काम किया जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ सुधांशु त्रिपाठी के मुताबिक प्रताप शताब्दी समारोह का आयोजन पूरे वर्ष हुआ जिससे नई पीढ़ी को विद्यार्थी जी के विचारों से रूबरू होने का मौका मिला। मोहम्मद मूर्तजा , संजय मिश्रा , विजय गुप्ता , pradeep पाण्डेय और सुनील साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कवि मुकेश श्रीवास्तव ने किया । इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Read More »